मेमोरी चिप की कमी और बढ़ती इलेक्ट्रॉनिक्स मुद्रास्फीति
Published on: 17 June, 2026
वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर निर्माताओं के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) उन्मुख चिपों की ओर बढ़ते रुझान ने उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स में प्रयुक्त मेमोरी चिपों की कमी उत्पन्न कर दी है। इससे स्मार्टफोन, लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर, एयरकंडिशनर्स, टेलीविजन तथा अन्य उपकरणों की कीमतों में वृद्धि हुई है, जो भारत में खुदरा मुद्रास्फीति में योगदान दे रही है।