भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली का सुदृढ़ीकरण
Published on: 3 August, 2026
स्वास्थ्य के लिए विकास सहायता (Development Assistance for Health-DAH) में वैश्विक कटौती, बढ़ता सार्वजनिक ऋण तथा स्वास्थ्य बजट के अपर्याप्त उपयोग को लेकर चिंताओं ने भारत सहित अन्य विकासशील देशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों की दक्षता और सुशासन में सुधार पर पुनः ध्यान केंद्रित किया है।