वर्ल्ड ‘हैप्पीनेस’ रैंकिंग का विश्लेषण
लगातार आठवें वर्ष फिनलैंड ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन हैं। वहीं, भारत पाकिस्तान से नीचे है—हालाँकि पाकिस्तान राजनीतिक अस्थिरता का सामना रहा है—जिससे रिपोर्ट की कार्यप्रणाली और मानकों पर प्रश्न उठते हैं।