संक्षिप्त समाचार 13-11-2026

कुरुम्बा जनजाति

पाठ्यक्रम: GS1/समाज (Society)

चर्चा में क्यों? 

  • पीढ़ी-दर-पीढ़ी कुरुम्बा भाषा बोलने वालों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है।

परिचय

  • केरलम के कुरुम्बा एक आदिवासी समुदाय हैं, जो पलक्कड़ जिले के अट्टापडी के पहाड़ी एवं वन क्षेत्रों में निवास करते हैं।
  • इन्हें स्थानीय रूप से पालु कुरुम्बा कहा जाता है। इन्हें नीलगिरि के आलु कुरुम्बा से अलग पहचानने के लिए इस नाम का प्रयोग किया जाता है।
  • ये अट्टापडी के तीन प्रमुख जनजातीय समूहों (इरुला एवं मुदुगा के साथ) में सबसे प्राचीन आदिवासी समुदाय तथा संख्या की दृष्टि से सबसे छोटा समुदाय हैं।
  • भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा इस समुदाय को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
  • यह केरलम के पाँच विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) में से एक है।
  • इस समुदाय के लोग कुरुम्बा भाषा बोलते हैं, जो एक मौखिक भाषा है तथा जिसकी कोई लिपि नहीं है।
  • कुरुम्बा भाषा द्रविड़ भाषा परिवार से संबंधित है तथा मुख्य रूप से पश्चिमी घाट के जनजातीय समुदायों, विशेषकर केरल, तमिलनाडु एवं कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में प्रचलित है।
  • कुरुम्बा समुदाय के लोगों को अक्सर अपनी मूल भूमि से काफी दूर रहना पड़ता है, जिसका प्रमुख कारण शिक्षा एवं रोजगार की तलाश है।

स्रोत: TH

छठ पूजा

पाठ्यक्रम: GS1/संस्कृति

संदर्भ

  • मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा के गीत बजाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद उत्पन्न हो गया।

छठ पूजा क्या है?

  • छठ भारत के प्राचीनतम त्योहारों में से एक है, जो सूर्य देव तथा छठी मैया अथवा षष्ठी (सूर्य की बहन) की उपासना को समर्पित है।
  • यह पर्व विशेष श्रद्धा एवं भक्ति के साथ बिहार, झारखंड तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त, भारत एवं विदेशों में रहने वाले प्रवासी समुदाय भी इसे मनाते हैं।
  • यह चार दिवसीय पर्व कठोर उपवास तथा अस्ताचलगामी एवं उदय होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा से जुड़ा है।
  • अपनी पर्यावरण-अनुकूल परंपराओं के लिए प्रसिद्ध छठ पूजा प्रकृति के प्रति सम्मान, स्वच्छता तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देती है।

छठ पूजा के चार दिन

  • नहाय-खाय : इस दिन श्रद्धालु पवित्र स्नान करते हैं, अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं तथा पर्व के लिए पारंपरिक भोजन तैयार करते हैं।
  • खरना : इस दिन श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखते हैं तथा शाम को पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण करके व्रत खोलते हैं।
    • इसके बाद लगभग 36 घंटे का कठोर निर्जला उपवास प्रारंभ होता है।
  • संध्या अर्घ्य : तीसरे दिन श्रद्धालु अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इस दौरान वे प्रायः नदियों अथवा तालाबों में खड़े होकर पूजा करते हैं।
    • इस अवसर पर फल, गन्ना तथा ठेकुआ जैसे पारंपरिक प्रसाद तैयार किए जाते हैं।
  • उषा अर्घ्य : अंतिम दिन श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
    • इसके साथ ही लगभग 36 घंटे का कठिन उपवास समाप्त होता है।

क्या आप जानते हैं?

  • भारत ने वर्ष 2026–27 चक्र के लिए छठ महापर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने हेतु नामांकित किया है।

स्रोत: ET

भारत में तपेदिक (TB) से होने वाली मृत्यु दर में गिरावट

पाठ्यक्रम: GS2/स्वास्थ्य 

संदर्भ

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की वैश्विक तपेदिक रिपोर्ट, 2026 के अनुसार, भारत में वर्ष 2015 की तुलना में तपेदिक (TB) से होने वाली मृत्यु दर में 38% की कमी आई है, जबकि वैश्विक औसत कमी 35% रही है।

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष

  • वर्ष 2025 में अनुमानित 10.6 मिलियन (1.06 करोड़) लोग तपेदिक से संक्रमित हुए, जबकि इस बीमारी के कारण 1.13 मिलियन (11.3 लाख) लोगों की मृत्यु हुई।
  • क्षेत्रीय वितरण : WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में तपेदिक के नए मामलों का 35% हिस्सा दर्ज किया गया।
    • इसके बाद पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में 27% तथा अफ्रीकी क्षेत्र में 25% नए मामले दर्ज किए गए।
  • मामलों का संकेंद्रण : तपेदिक के लगभग 88% नए मामले 30 उच्च रोग-भार वाले देशों में दर्ज किए गए।
    • वैश्विक तपेदिक मामलों में भारत की हिस्सेदारी लगभग 25% रही।
    • इसके बाद इंडोनेशिया (10%), फिलीपींस (6.8%), चीन (6.5%) तथा पाकिस्तान (6.4%) का स्थान रहा।
  • उपचार की सफलता दर: भारत में औषधि-संवेदनशील तपेदिक के रोगियों के बीच उपचार की सफलता दर 94% दर्ज की गई।

तपेदिक क्या है?

  • तपेदिक (TB) एक संक्रामक रोग है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक जीवाणु के कारण होता है।
  • यह रोग संक्रमित व्यक्ति के खाँसने, छींकने अथवा थूकने पर वायु के माध्यम से प्रसारित होता है।
  • तपेदिक मुख्य रूप से दो रूपों में पाया जाता है:
  • गुप्त तपेदिक संक्रमण : इस अवस्था में जीवाणु शरीर में विद्यमान रहते हैं, लेकिन व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली उन्हें नियंत्रित रखती है।
    • इस स्थिति में व्यक्ति में सामान्यतः कोई लक्षण दिखाई नहीं देते तथा वह दूसरों में संक्रमण नहीं फैलाता।
    • हालाँकि, बाद में ये जीवाणु सक्रिय हो सकते हैं और सक्रिय तपेदिक रोग का कारण बन सकते हैं।
  • सक्रिय तपेदिक रोग: इस अवस्था में जीवाणु सक्रिय होकर शरीर में रोग उत्पन्न करते हैं।
  • इसके प्रमुख लक्षणों में लंबे समय तक खाँसी, सीने में दर्द, वजन कम होना, थकान एवं बुखार शामिल हैं।
  • लक्षण : लंबे समय तक खाँसी आना (कभी-कभी खाँसी के साथ खून आना)।
    • सीने में दर्द।
    • कमजोरी एवं थकान।
    • वजन में कमी।
    • बुखार।
    • रात में पसीना आना।
    • रोग के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि शरीर के किस हिस्से में तपेदिक सक्रिय हुआ है।
    • यद्यपि तपेदिक मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है, लेकिन यह गुर्दे, मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी तथा त्वचा को भी प्रभावित कर सकता है।
  • उपचार : तपेदिक एक रोकथाम योग्य एवं उपचार योग्य बीमारी है।
    • इसका उपचार एंटीबायोटिक दवाओं के माध्यम से किया जाता है।
    • तपेदिक का टीका: बैसिलस कैलमेट-गुएरिन (BCG) टीका वर्तमान में तपेदिक के विरुद्ध एकमात्र लाइसेंस प्राप्त टीका है।
      • यह शिशुओं एवं छोटे बच्चों को तपेदिक के गंभीर रूपों, विशेषकर TB मेनिन्जाइटिस (मस्तिष्कावरण शोथ), से मध्यम स्तर की सुरक्षा प्रदान करता है।

स्रोत: TH

पादप किस्मों एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (PPV&FRA) का 22वाँ स्थापना दिवस

पाठ्यक्रम: GS3/अर्थव्यवस्था 

संदर्भ 

  • पादप किस्मों एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (PPV&FRA) का 22वाँ स्थापना दिवस तथा प्लांट जीनोम संरक्षक पुरस्कार समारोह हाल ही में आयोजित किया गया।

पादप किस्मों एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण (PPV&FRA)

  • PPV&FRA एक वैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना पादप प्रजनकों के अधिकारों की रक्षा करने तथा किसानों के अधिकारों को मान्यता एवं संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।
  • इस प्राधिकरण की स्थापना वर्ष 2005 में की गई थी।
  • यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
  • इसकी स्थापना पादप किस्मों एवं कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम (PPV&FR Act), 2001 के अंतर्गत की गई है।
    • यह अधिनियम विश्व व्यापार संगठन (WTO) के बौद्धिक संपदा अधिकारों के व्यापार-संबंधी पहलुओं पर समझौते (TRIPS Agreement) के अंतर्गत भारत के दायित्वों को पूरा करने के उद्देश्य से बनाया गया था।
  • प्रमुख कार्य:
    • नई, विद्यमान तथा कृषकों द्वारा विकसित पादप किस्मों का पंजीकरण करना।
    • पादप किस्मों का राष्ट्रीय रजिस्टर बनाए रखना।
    • किसानों द्वारा विकसित पारंपरिक किस्मों एवं पारंपरिक पादप आनुवंशिक संसाधनों का दस्तावेजीकरण एवं संरक्षण करना।
    • पादप प्रजनकों तथा कृषक समुदायों के बीच लाभ-साझाकरण को सुगम बनाना।
    • पादप आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान देने वाले किसानों एवं समुदायों को मान्यता तथा पुरस्कार प्रदान करना।
  • पुरस्कार:
    • प्लांट जीनोम संरक्षक सामुदायिक पुरस्कार : यह पुरस्कार पादप आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण एवं सुधार में योगदान देने वाले कृषक समुदायों को प्रदान किया जाता है।
    • प्लांट जीनोम संरक्षक कृषक पुरस्कार : यह पुरस्कार पारंपरिक पादप किस्मों के संरक्षण एवं सुधार में योगदान देने वाले व्यक्तिगत किसानों को प्रदान किया जाता है।

पादप किस्मों एवं कृषक अधिकार संरक्षण अधिनियम (PPV&FRA Act), 2001

  • उद्देश्य: इस अधिनियम का उद्देश्य पादप किस्मों, किसानों के अधिकारों तथा पादप प्रजनकों के अधिकारों के संरक्षण के लिए एक प्रभावी व्यवस्था स्थापित करना है।
    • इसके अतिरिक्त, पादपों की नई किस्मों के विकास को प्रोत्साहित करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।
    • यह कानून पादप प्रजनन गतिविधियों में वाणिज्यिक पादप प्रजनकों तथा किसानों, दोनों के योगदान को मान्यता प्रदान करता है।
    • साथ ही, यह सभी हितधारकों के विशिष्ट सामाजिक-आर्थिक हितों की रक्षा करते हुए TRIPS समझौते के प्रावधानों के कार्यान्वयन का भी प्रावधान करता है।
  • महत्त्व 
    • नवाचार एवं किसानों के पारंपरिक अधिकारों के बीच संतुलन: यह पादप प्रजनकों के बौद्धिक संपदा अधिकारों तथा किसानों के पारंपरिक अधिकारों के बीच संतुलन स्थापित करता है।
    • कृषि जैव विविधता का संरक्षण: यह पारंपरिक पादप किस्मों एवं आनुवंशिक संसाधनों के संरक्षण के माध्यम से कृषि जैव विविधता को बढ़ावा देता है।
    • बीज उद्योग एवं ग्रामीण आजीविका को प्रोत्साहन: यह किसानों की आजीविका की रक्षा करते हुए बीज उद्योग के विकास एवं विस्तार को प्रोत्साहित करता है।

स्रोत: PIB

भारत में खुदरा मुद्रास्फीति RBI की निर्धारित सीमा से अधिक

पाठ्यक्रम: GS3/अर्थव्यवस्था 

संदर्भ

  • सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, भारत में खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर 2026 में बढ़कर 6.09 प्रतिशत हो गई, जो विगत दो वर्षों का उच्चतम स्तर है।

परिचय

  • RBI अधिनियम, 1934 की धारा 45ZA के अंतर्गत केंद्र सरकार भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के सहयोग से मुद्रास्फीति लक्ष्य निर्धारित करती है।
  • अप्रैल 2026 से मार्च 2031 की अवधि के लिए मुद्रास्फीति का लक्ष्य 4% निर्धारित किया गया है, जबकि इसकी सहनशीलता सीमा 2–6% है।

खुदरा मुद्रास्फीति की प्रवृति

  • खाद्य मुद्रास्फीति बढ़कर 8.94% हो गई, जो पहले 7.74% थी। इसके पीछे आवश्यक खाद्य वस्तुओं और सब्जियों की कीमतों में वृद्धि प्रमुख कारण रही।
    • अनियमित मौसम, फसलों में होने वाले रोगों तथा पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच वैश्विक जिंसों की बढ़ती कीमतों ने खाद्य कीमतों को लेकर चिंताएँ बढ़ा दी हैं।
  • ग्रामीण मुद्रास्फीति 6.63% तक पहुँच गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 5.41% रही। यह ग्रामीण भारत में अधिक तीव्र मूल्य दबाव को दर्शाता है।
  • प्रमुख योगदानकर्ता: खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ समग्र उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति में वृद्धि के प्रमुख कारण बने रहे।
खुदरा मुद्रास्फीति की प्रवृति

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI)

  • CPI समय के साथ परिवारों द्वारा उपभोग की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की एक निश्चित बास्केट के औसत खुदरा मूल्यों में होने वाले परिवर्तनों को मापता है। इसका उपयोग खुदरा मुद्रास्फीति मापने के लिए किया जाता है।
  • जारीकर्ता: सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO)।
  • आधार वर्ष: 2024।

स्रोत: DTE

भारतीय ब्रैम्बल शार्क

पाठ्यक्रम: GS3/समाचारों में प्रजातियाँ 

समाचारों में

  • भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) और ICAR-केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (ICAR-CMFRI) के वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर से गहरे समुद्र में पाई जाने वाली शार्क की एक नई प्रजाति की पहचान की है।

डी-सी शार्क (Deep-sea shark)

  • इसे औपचारिक रूप से इकिनोरिनस रोइनी  नाम दिया गया है। कई दशकों तक इसकी गलत पहचान अटलांटिक ब्रैम्बल शार्क के रूप में की जाती रही थी।
  • इसे सामान्यतः भारतीय ब्रैम्बल शार्क के नाम से जाना जाता है।
  • यह 350 से 450 मीटर की गहराई पर महाद्वीपीय ढाल के जलक्षेत्रों में निवास करती है और इसकी लंबाई तीन मीटर तक हो सकती है।
  • इसका वितरण ओमान, श्रीलंका और थाईलैंड के जलक्षेत्रों तक विस्तृत हो सकता है।
  • इसका शरीर गहरे भूरे से लेकर कालापन लिए हुए रंग का होता है तथा इस पर उभरे हुए काँटों जैसे त्वचीय दंतक पाए जाते हैं। शार्क के परिपक्व होने पर ये दंतक आपस में जुड़कर बहु-नुकीली प्लेटों का रूप ले लेते हैं।
  • यह हिंद महासागर की एक विशिष्ट विकासवादी वंशावली का प्रतिनिधित्व करती है, जो आनुवंशिक रूप से अटलांटिक ब्रैम्बल शार्क (इकिनोरिनस ब्रुकस) और प्रशांत प्रिकली शार्क (इकिनोरिनस कुकी) से अलग है।
डी-सी शार्क

स्रोत: PIB

रैटलपॉड

पाठ्यक्रम: GS3/पर्यावरण

समाचारों में 

  • केरल के इडुक्की जिले में मुन्नार के निकट येल्लापट्टी के घास के मैदान रैटलपॉड (क्रोटेलेरिया रेटुसा) में बड़े पैमाने पर पुष्पन के कारण सुनहरे रंग में बदल गए हैं। इस पौधे को स्थानीय स्तर पर किलुकिलुक्की के नाम से जाना जाता है।

रैटलपॉड के बारे में

  • कुल : फैबेसी , अर्थात दलहनी/मटर कुल ।
  • वंश : क्रोटालेरिया , जिसमें विश्वभर में 700 से अधिक प्रजातियाँ शामिल हैं।
  • आवास : यह उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय घास के मैदानों, वनों के किनारों, नदी तटों और अशांत मृदा वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।
  • वितरण : पश्चिमी घाट में क्रोटालेरिया की 87 प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें से 31 प्रायद्वीपीय भारत की स्थानिक (Endemic) प्रजातियाँ हैं।

प्रमुख विशेषताएँ

  • पुष्प : इसके फूल चमकीले सुनहरे-पीले रंग के होते हैं, जो मटर के फूलों जैसे दिखाई देते हैं और इन पर लालिमा लिए हुए धारियाँ होती हैं।
  • नाइट्रोजन स्थिरीकरण : इसकी जड़ों में उपस्थित ग्रंथियाँ वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करने में सहायता करती हैं तथा मृदा की उर्वरता बढ़ाती हैं।
  • विषाक्तता : इसमें विशेष रूप से बीजों में पाइरोलिज़िडीन एल्कलॉइड पाए जाते हैं, जो पशुधन और कुक्कुट पक्षियों के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

पारिस्थितिक महत्त्व 

  • यह ब्लू टाइगर्स, स्ट्राइप्ड टाइगर्स और कॉमन क्रोज़ जैसी तितली प्रजातियों को सहारा देता है। ये तितलियाँ रासायनिक रक्षा और फेरोमोन उत्पादन के लिए पौधे के एल्कलॉइड का उपयोग करती हैं।
  • यह एक अग्रणी प्रजाति के रूप में कार्य करता है और मृदा की उर्वरता बढ़ाने में सहायता करता है।

स्रोत: TH

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS2/शासन संदर्भ एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड (ONORC) योजना को सभी 36 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में लागू किया जा चुका है। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के 100% लाभार्थियों को शामिल किया गया है। परिचय एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड (ONORC) योजना का शुभारंभ वर्ष 2019 में खाद्य एवं सार्वजनिक...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था संदर्भ वीडियोकॉन के पूर्व प्रमोटर वेणुगोपाल धूत को राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (NCLT) द्वारा व्यक्तिगत गारंटी के आधार पर दिवालिया घोषित किया गया है। यह मामला वीडियोकॉन समूह की कंपनियों द्वारा लिए गए ₹12,668 करोड़ के ऋण से संबंधित है, जिसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत गारंटी प्रदान की थी। परिचय  इन्सॉल्वेंसी  : यह...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/अर्थव्यवस्था संदर्भ  नीति आयोग ने “उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं के प्रभाव का आकलन” शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में 14 क्षेत्रों में लागू उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है। उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजना के बारे में उत्पादन-संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजना वर्ष 2020 में प्रारंभ की...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/पर्यावरण संदर्भ  वैश्विक कार्बन बजट, 2026 के अनुसार, इस वर्ष जीवाश्म ईंधनों से होने वाला कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन 38.2 अरब टन रहने की संभावना है। परिचय  वैश्विक कार्बन बजट एक वार्षिक उत्सर्जन आकलन रिपोर्ट है, जिसे ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट द्वारा जारी किया जाता है। ग्लोबल कार्बन प्रोजेक्ट, फ्यूचर अर्थ (Future Earth), वैज्ञानिकों के...
Read More
scroll to top