UPSC CSE अंतिम परिणाम 2023: कट-ऑफ, प्रमुख आँकड़े एवं विश्लेषण

0
332
UPSC CSE 2023 के अंतिम परिणाम का विस्तृत विश्लेषण
UPSC CSE 2023 के अंतिम परिणाम का विस्तृत विश्लेषण

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा UPSC CSE 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 के इस अंतिम परिणाम ने परीक्षा के निरंतर बदलते आयामों के लिए कई महत्त्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की है। NEXT IAS के इस लेख का उद्देश्य UPSC CSE 2023 के अंतिम परिणाम का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करना है, जिसके अंतर्गत अंतिम कट-ऑफ, अंकों का ट्रेंड्स और अन्य विवरण शामिल है।

जैसा कि हम जानते हैं, संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा UPSC CSE 2023 के अंतिम परिणाम की घोषणा के पश्चात ही सभी चयनित तथा गैर-चयनित अभ्यर्थियों के अंको के विषय में विस्तृत जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रदान की जाती है। टॉपर्स द्वारा प्राप्त अंको का विश्लेषण कर भावी अभ्यर्थी UPSC CSE के पैटर्न के अनुसार अपनी योजना बना सकते है। इससे अभ्यर्थियों को UPSC CSE की वर्तमान अपेक्षाओं के साथ अपनी तैयारी को संरेखित करने में सहायता मिल सकती है, इसलिए अगले अनुभागों में UPSC CSE 2023 के अंतिम परिणाम के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।

UPSC CSE 2023 टॉपरआदित्य श्रीवास्तव
कुल चयन1016
शीर्ष 10 रैंकर्स6 महिलाएँ और 4 पुरुष।
घोषणा की तिथि16 अप्रैल, 2024

संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा आधिकारिक तौर पर UPSC CSE 2023 के विभिन्न चरणों के लिए कट-ऑफ अंकों को जारी कर दिया गया है। इसके बाद के अनुभागों में इसकी चर्चा की गई है:-

UPSC CSE प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होते हैं – सामान्य अध्ययन- I और सामान्य अध्ययन- II (CSAT)। सामान्य अध्ययन – I में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची को तैयार किया जाता है। सामान्य अध्ययन- II (CSAT) केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है, जिसमें न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 33% होते हैं।

विभिन्न श्रेणियों के लिए UPSC CSE प्रिलिम्स कट-ऑफ 2023 इस प्रकार है।

श्रेणीUPSC CSE प्रिलिम्स कट-ऑफ 2023
General75.41
EWS68.02
OBC74.75
SC59.25
ST47.82
PwBD-140.40
PwBD-247.13
PwBD-340.40
PwBD-533.68

विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए UPSC CSE प्रिलिम्स कट-ऑफ के पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को इस प्रकार देखा जा सकता है।

श्रेणीUPSC CSE प्रिलिम्स कट-ऑफ 2022UPSC CSE प्रिलिम्स कट-ऑफ 2021UPSC CSE प्रिलिम्स कट-ऑफ 2020UPSC CSE प्रिलिम्स कट-ऑफ 2019UPSC CSE प्रिलिम्स कट-ऑफ 2018
General88.2287.5492.519898
OBC87.5489.1289.1295.3496.66
ST69.3570.7168.7177.3483.34
SC74.0875.4174.848284
PWD 149.8468.0270.0653.3473.34
PWD 258.5967.3363.9444.6653.34
PWD 340.4043.0940.8261.3440.00
PWD 441.7645.8042.8661.3445.34
EWS82.8380.1477.5590

UPSC CSE मुख्य परीक्षा में नौ प्रश्न-पत्र होते हैं, जिनमें से सात प्रश्न-पत्रों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची को तैयार किया जाता है। अंग्रेजी भाषा और एक भारतीय भाषा के प्रश्नपत्र केवल क्वालीफाइंग प्रकृति के होते हैं और उनमें प्राप्त अंकों को मेरिट सूची के लिए नहीं गिना जाता।

विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए UPSC CSE मुख्य परीक्षा कट-ऑफ 2023 इस प्रकार है।

श्रेणीUPSC CSE मुख्य परीक्षा कट-ऑफ 2023
General741
EWS706
OBC712
SC694
ST692
PwBD-1673
PwBD-2718
PwBD-3396
PwBD-5445

विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए UPSC CSE मेन्स कट-ऑफ के पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को इस प्रकार देखा जा सकता है।

श्रेणीUPSC CSE मुख्य परीक्षा कट-ऑफ 2022UPSC CSE मुख्य परीक्षा कट-ऑफ 2021UPSC CSE मुख्य परीक्षा कट-ऑफ 2020UPSC CSE मुख्य परीक्षा कट-ऑफ 2019UPSC CSE मुख्य परीक्षा कट-ऑफ 2018
General748745736751774
OBC714707698718732
ST706700682699719
SC699700680706719
PWD 1677688648663711
PWD 2706712699698696
PWD 3351388425374520
PWD 4419560300561460
EWS715713687696

संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा अंतिम कट-ऑफ को अभ्यथियों के द्वारा मुख्य परीक्षा तथा व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार किया जाता है। जो अभ्यर्थी UPSC अंतिम कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उनको अंतिम सूची में शामिल कर लिया जाता है। इसके पश्चात्, उन्हें उनकी रैंक, सेवा वरीयताओं और रिक्तियों की संख्या के आधार पर विभिन्न सेवाएँ आवंटित की जाती है।

विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए UPSC CSE 2023 की अंतिम कट-ऑफ इस प्रकार है:-

श्रेणीUPSC CSE 2023 मुख्य परीक्षा कट-ऑफUPSC CSE 2023 की फाइनल कट-ऑफ
General741953
EWS706923
OBC712919
SC694890
ST692891
PwBD-1673894
PwBD-2718930
PwBD-3396756
PwBD-5445589

विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए UPSC CSE फाइनल कट-ऑफ के पिछले वर्षों के ट्रेड्स को इस प्रकार देखा जा सकता है।

श्रेणीUPSC CSE फाइनल कट-ऑफ 2022UPSC CSE फाइनल कट-ऑफ 2021UPSC CSE फाइनल कट-ऑफ 2020UPSC CSE फाइनल कट-ऑफ 2019UPSC CSE फाइनल कट-ऑफ 2018
General960953944961982
OBC923910907925938
SC893886875898912
ST900883876893912
PWD 1879892867861899
PWD 2913932910890908
PWD 3632689675653754
PWD 4590701465708718
EWS926916894909

UPSC CSE में तीन चरण होते हैं – प्रारंभिक परीक्षा (प्रारंभिक), मुख्य (लिखित) परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार)। अगले चरण में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवार को उसके पूर्व के चरण को पास करना होता है। UPSC CSE के प्रत्येक चरण में प्रतियोगिता के स्तर को मापने के लिए सफलता दर का आँकलन करना वांछनीय है।

UPSC CSE 2023 के विभिन्न चरणों के लिए सफलता दर का विस्तृत विश्लेषण निम्नलिखित अनुभागों में दिया गया है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्याउपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्यामुख्य परीक्षा के लिए सफल अभ्यर्थियों की संख्यासफलता दर
13,00,000 (लगभग)5-6 लाख (अनुमानित)
नोट: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आधिकारिक डेटा जारी करने के पश्चात् ही सटीक आँकड़ों की जानकारी प्राप्त होगी।
14,6242-3% (अनुमानित)
नोट: उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के वास्तविक आँकड़ों के पश्चात् ही सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।
उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्यासाक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की संख्यासफलता दर
14,6242,91619.93%
उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्यासाक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की संख्यासफलता दर
2,9161,01634.84%
UPSC CSE 2022
उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्यासफल अभ्यर्थियों की संख्यासफलता दर
UPSC CSE प्रारम्भिक परीक्षा 20225,73,73513,0902.28%
UPSC CSE मुख्य परीक्षा 202213,0902,52919.32%
UPSC CSE अंतिम परिणाम 20222,52993336.89%
UPSC CSE 2021
उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्यासफल अभ्यर्थियों की संख्यासफलता दर
UPSC CSE प्रारम्भिक परीक्षा 20215,08,61910,0001.96%
UPSC CSE मुख्य परीक्षा 202110,0001,82318.23%
UPSC CSE अंतिम परिणाम 20211,82368537.57%

UPSC CSE 2023 में कुल 1016 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए इस कुल चयन का विवरण निम्नानुसार देखा जा सकता है।

GeneralEWSOBCSCSTTotal
347115303165861016

चयनित अभ्यर्थियों को अभी सेवाएँ आवंटित नहीं की गई हैं। अतः सेवा-वार अंतिम परिणाम की सही संख्या अभी ज्ञात नहीं है। यद्यपि, विभिन्न सेवाओं के लिए अंततः चयनित प्रत्येक श्रेणी के अभ्यर्थियों की संख्या का एक सामान्य अवलोकन UPSC CSE 2023 के तहत घोषित रिक्तियों की संख्या के माध्यम से देखा जा सकता है। इसे नीचे दी गई तालिका में दर्शाया गया है।

GeneralEWSOBCSCSTTotal
IAS7317492714180
IFS160410050237
IPS8020553213200
केंद्रीय सेवा समूह  ‘A’258641608645613
ग्रुप ‘B’ सेवाएँ4710291512113
कुल 474115303165861143

लैंगिक समानता प्राप्त करने की दिशा में राष्ट्र की प्रगति के एक स्पष्ट प्रतिबिंब के रूप में महिला अभ्यर्थी धीरे-धीरे सिविल सेवाओं में अपने योग्य प्रतिनिधित्व को सुरक्षित कर रही हैं।

  • CSE 2023 के अंतिम परिणाम में शीर्ष 10 रैंक में से 6 महिला उम्मीदवार है।
    • यह CSE 2022 में शीर्ष 10 में से 4 की तुलना में अधिक है।
  • अगर कुल चयन की बात करें तो UPSC CSE 2023 में कुल 1016 परिणामों में से 352 महिलाएँ हैं।
    • UPSC CSE 2022 के लिए, यह संख्या कुल 933 चयनों में से 320 थी।

अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सही संख्या जो विज्ञान और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं, अभी तक उपलब्ध नहीं है। यद्यपि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, UPSC CSE 2023 में शीर्ष 20 रैंक वालों में से लगभग 50% के पास इंजीनियरिंग और विज्ञान की शैक्षणिक पृष्ठभूमि है।

UPSC ने अभी तक UPSC CSE 2023 में विभिन्न वैकल्पिक विषयों से अंतिम चयन के संबंध में आधिकारिक रूप से डेटा प्रकाशित नहीं किया है। हालाँकि, समाचार रिपोर्टें इस संबंध में निम्नलिखित जानकारी प्रदान करते हैं:

  • शीर्ष 20 रैंक वालों में से अधिकांश ने मुख्य लिखित परीक्षा में मानविकी और सामाजिक विज्ञान के वैकल्पिक विषयों को चुना।
  • शीर्ष 5 रैंक वालों में से 2 के पास मानव विज्ञान, 1 के पास समाजशास्त्र और 1 के पास अर्थशास्त्र उनके वैकल्पिक विषय के रूप में थे।
  • असफलताएँ रुकावट नहीं हैं: परिणाम से एक बार फिर यही सिद्ध हुआ है कि असफलताएँ रुकावट नहीं बल्कि बड़ी सफलता के लिए उत्प्रेरक है।
    • शीर्ष 20 में, अधिकांश अभ्यर्थियों ने दो या दो से अधिक प्रयासों में अपनी वांछित सफलता हासिल की है।
    • उदाहरण के लिए, रैंक 5 सिद्धार्थ रामकुमार को अपने सपने को साकार करने में 5 प्रयास और रैंक 5 रुहानी को 6 प्रयास लगे।
  • भाग्य भी साहसी लोगों का साथ देता है: कई अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को अपने पिछले प्रयासों में प्रारंभिक या मुख्य परीक्षा में असफलता का सामना करना पड़ा था। लेकिन हतोत्साहित होने के बजाय, वे निरंतर प्रयास करते रहे और अपने सपनों को प्राप्त किया।
    • उदाहरण के लिए, रैंक 1 आदित्य श्रीवास्तव 2021 में अपने प्रथम प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सके थे।
    • इसलिए जिन अभ्यर्थियों अभी तक सफलता हासिल नहीं की है, उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए आशावान और दृढ़ होकर निरंतर अभ्यास एवं सही अप्रोच के साथ मेहनत करनी चाहिए।
  • दृढ़ता और निरंतरता ही सफ़लता की कुंजी हैं: अधिकांश टॉपर्स की तैयारी में दृढ़ता और निरंतरता को आसानी से देखा जा सकता है।
    • उदाहरण के लिए, रैंक 2 अनीमेष प्रधान, जिन्होंने कुछ वर्ष पहले अपने पिता को खो दिया था, उन्होंने इस UPSC साक्षात्कार 2023 से कुछ महीने पहले अपनी माता को कैंसर से खो दिया था। हालांकि, उन्होंने इन कठिनाइयों में भी अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ध्यान बनाए रखा।
  • सही मार्गदर्शन जरूरी है: UPSC CSE में अंतिम चयन के लिए सही दिशा में किया गया स्मार्ट वर्क भी जरूरी है। और साथ में सही मार्गदर्शन की भी आवश्यकता होती है।

UPSC CSE 2023 के अंतिम परिणाम ने एक बार फिर इस बात को सिद्ध किया है कि सिविल सेवक बनने का रास्ता निस्संदेह चुनौतीपूर्ण है लेकिन सही मार्गदर्शन के साथ प्राप्त किया जा सकता है। इस यात्रा को सफलतापूर्वक पार करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ-साथ सही मार्गदर्शन भी बहुत जरूरी है। चूंकि एक परीक्षा चक्र (Exam Cycle ) समाप्त होती है और दूसरी प्रारम्भ होती है, इसलिए भावी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आगामी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ तैयार हों।

हम सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हैं और सिविल सेवाओं में एक उज्ज्वल करियर के लिए शुभकामनाएँ देते हैं!

TEAM NEXT IAS



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here