आकलन-प्रीलिम्स
ओपन मॉक टेस्ट - UPPCS की परीक्षा से पहले, वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्राप्त करें!
आकलन प्रिलिम्स टेस्ट सीरीज़ NEXT IAS की एक पहल है जो विशेष रूप से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए डिज़ाइन की गई है। आकलन को परीक्षा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, वास्तविक UPPCS प्रारंभिक परीक्षा जैसा बनाने का प्रयास किया गया है। इस टेस्ट सीरीज़ के माध्यम से सभी अभ्यर्थी अपने स्कोर में निरंतर सुधार एवं प्रदर्शन को ट्रैक कर सकते हैं।
जैसा कि इस टेस्ट सीरीज़ के नाम 'आकलन', जिसका अर्थ है मूल्यांकन, से स्पष्ट है, कि अभ्यर्थी इस टेस्ट सीरीज के माध्यम से अपनी तैयारी का मूल्यांकन कर सकते है तथा अपनी तैयारी के मज़बूत एवं कमजोर पक्षों की पहचान कर, उन पक्षों एवं टॉपिक्स को चिह्नित कर सकते हैं, तथा अपनी तैयारी को सुदृढ़ कर सकते है।
आकलन प्रीलिम्स 2026 (UPPCS परीक्षा के लिए ओपन मॉक टेस्ट) क्यों?
परीक्षा विवरण:
| टेस्ट संख्या | तिथि | सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र I (समय) | सामान्य अध्ययन प्रश्न-पत्र II (समय) | शुल्क | |
|---|---|---|---|---|---|
| आकलन-I | 27 सितंबर, 2026 | सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक | दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक | दोनों प्रश्नपत्रों के लिए ₹50 | Enroll Now |
| आकलन-II | 25 अक्टूबर, 2026 | सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक | दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक | दोनों प्रश्नपत्रों के लिए ₹50 | Open Soon |
आकलन-I टेस्ट सेंटर:
दिल्ली - मुखर्जी नगर
दिल्ली - ओआरएन
पटना
प्रयागराज
लखनऊ
वाराणसी
आकलन के माध्यम से अभ्यर्थी निम्नलिखित रूप से लाभान्वित हो सकते हैं:-
- इस टेस्ट सीरीज़ में शामिल होकर अभ्यर्थी, एक निश्चित समय में अपने प्रश्न पत्र को कैसे हल एवं प्रबंधित करे, के बारे में सीख सकते हैं, जिससे अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा के दिन मदद मिलेगी।
- आकलन में 'उत्तर प्रदेश विशेष' के महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स को भी कवर किया गया है जिससे अभ्यर्थियों को परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की विविधता के बारे में बेहतर जानकारी एवं अन्य सामान्य अध्ययनों के विषयों के साथ सामंजस्य बनाने में आसानी होगी।
- आकलन के माध्यम से अभ्यर्थियों को UPPCS परीक्षा पैटर्न जैसा माहौल प्रदान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी का मूल्याँकन करने में सहायता मिलेगी। इससे छात्र अपनी तैयारी सही दिशा प्रदान कर सकते है।
- आकलन को अभ्यर्थियों के लिए एक व्यापक अनुभव प्रदान करने के डिज़ाइन किया गया है जो उन्हें वास्तविक परीक्षा के वातावरण से परिचित कराता है - सीटिंग अरेंजमेंट से लेकर समय और परीक्षा के दिन की चिंता को प्रबंधित करने तक। यह समय-प्रबंधन अभ्यर्थियों के स्किल्स को बढ़ाता है और प्रश्नों के प्रयास में सटीकता सुनिश्चित करता है, जो वास्तविक UPPCS प्रारंभिक परीक्षा में सफलता के लिए महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा, हम प्रत्येक प्रश्न के लिए विशेषज्ञ-निर्देशित समाधान और व्याख्याएं प्रदान करते हैं,जिससे अभ्यर्थियों को अपने संदेहों एवं गलतियों के बारे में जानने का अवसर मिलता है, इसके साथ ही अभ्यर्थियों को महत्त्वपूर्ण टॉपिक्स एवं कांसेप्ट को समझने में भी मदद मिलती है।
इसलिए NEXT IAS का प्रयास है कि हम एक वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्रदान करके, अभ्यर्थियों को आत्मविश्वास, तैयारी और UPPCS प्रारंभिक परीक्षा की अपेक्षाओं को समझने के लिए सशक्त बनाएँ।
UPPCS के सपने को साकार करने के लिए पहला कदम उठाएं, और आकलन के माध्यम से वास्तविक परीक्षा का अनुभव प्राप्त करें!
