भारत ने लद्दाख की पुगा घाटी में अपने प्रथम और सबसे गहरे भू-तापीय कुओं का लोकार्पण किया है। यह देश के स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
भू-तापीय ऊर्जा
यह पृथ्वी के आंतरिक भाग से प्राप्त ऊष्मा का उपयोग करके उत्पन्न की जाने वाली ऊष्मा एवं विद्युत ऊर्जा है।
यह इसलिए उपलब्ध होती है क्योंकि गहराई बढ़ने के साथ पृथ्वी का तापमान क्रमशः बढ़ता जाता है। जहाँ भू-तापीय प्रवणता (Geothermal Gradient) अधिक होती है, वहाँ कम गहराई पर ही उच्च तापमान प्राप्त हो जाता है।
भारतीय राजनीति में चुनाव के बाद बार-बार होने वाले दलबदल तथा राजनीतिक दलों के पुनर्संरेखण ने लोकतांत्रिक नैतिकता, मतदाताओं के विश्वास तथा जनादेश की पवित्रता के क्षरण को लेकर चिंताओं को पुनः बढ़ा दिया है।
राजनीतिक दलबदल क्या है?
राजनीतिक दलबदल से तात्पर्य किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा एक राजनीतिक दल के टिकट पर निर्वाचित होने के बाद किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल होने से है।
1960 और 1970 के दशक के उत्तरार्ध में संसद तथा राज्य विधानमंडलों में दलबदल की घटनाएँ इतनी अधिक हो गई थीं कि इसके लिए "आया राम, गया राम" शब्द प्रचलित हुआ।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मोल्दोवा की आधिकारिक यात्रा के दौरान भारत और मोल्दोवा ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) सहित बहुपक्षीय संगठनों में सुधारों पर चर्चा की।
परिचय
वर्ष 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद पूर्वी यूरोप के स्थलरुद्ध (Landlocked) देश मोल्दोवा की यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की पहली यात्रा है।
दोनों देश डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, नवाचार, खाद्य प्रसंस्करण, रसद (लॉजिस्टिक्स) तथा कौशल विकास के क्षेत्रों में भी सहयोग की संभावनाओं का पता लगा रहे हैं।
भारत और स्पेन ने भारत की एकीकृत भुगतान इंटरफेस (Unified Payments Interface–UPI) तथा स्पेन के बिज़ुम (Bizum) डिजिटल भुगतान मंच के बीच अंतरसंचालनीयता (Interoperability) सक्षम करने के लिए वार्ताओं में तेजी लाने पर सहमति व्यक्त की है
अन्य प्रमुख बिंदु
दोनों देश राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूर्ण होने का स्मरण कर रहे हैं तथा भारत–स्पेन द्वैध वर्ष : संस्कृति, पर्यटन एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता–2026 का उत्सव मना रहे हैं।
दोनों देशों ने निवेश सुविधा को सुदृढ़ करने, पेशेवरों की आवाजाही को सुगम बनाने तथा लैटिन अमेरिका में संयुक्त निवेश को बढ़ावा देने के उपायों पर भी चर्चा की।
हाल ही में भारत ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) के मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते के लिए अपनी स्वीकृति-पत्र (Instrument of Acceptance) जमा कर दिया, जिससे वह इस समझौते से जुड़ने वाला 123वाँ सदस्य बन गया।
परिचय
इसे जून 2022 में जिनेवा में आयोजित विश्व व्यापार संगठन के 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC12) में सर्वसम्मति से अपनाया गया था।
यह 15 सितंबर 2025 को विश्व व्यापार संगठन के दो-तिहाई सदस्यों द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद प्रभावी हुआ।
शिवनाथ तथा खारून नदियों में अनुपचारित औद्योगिक अपशिष्ट जल के प्रवाह, प्रदूषित जल तथा मछलियों की मृत्यु पर व्यक्त चिंताओं के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च न्यायालय को सूचित किया कि नदी प्रदूषण रोकने के लिए अनेक उपाय किए गए हैं।
नदी संरक्षण
नदी संरक्षण से तात्पर्य नदियों तथा उनके पारितंत्रों के नियोजित संरक्षण एवं सतत प्रबंधन से है, ताकि मानव आवश्यकताओं, कृषि, उद्योग तथा जैव विविधता के लिए दीर्घकाल तक मीठे जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
जलवायु परिवर्तन, जनसंख्या वृद्धि, प्रदूषण, अवैध अतिक्रमण तथा जल के अत्यधिक दोहन जैसी बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए कठोर एवं प्रभावी नदी संरक्षण कानूनों की आवश्यकता है।
भारत, गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (NMHC) की स्थापना कर रहा है, जिसका उद्देश्य देश के 4,500 वर्ष पुराने समुद्री इतिहास तथा सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilisation) की विरासत का प्रदर्शन करना है।
लोथल
लोथल लगभग 2400 ईसा पूर्व में सिंधु घाटी सभ्यता का एक प्रमुख नगर था।
गुजराती भाषा में "लोथल" का अर्थ "मृतकों का टीला" है।