UPSC अंतिम परिणाम 2023: टॉपर्स की सूची और अन्य विवरण

0
690
UPSC अंतिम परिणाम 2023
UPSC अंतिम परिणाम 2023

बहुप्रतीक्षित UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2023 के अंतिम परिणाम का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CSE 2023 के लिए अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है। NEXT IAS का यह लेख UPSC 2023 के अंतिम परिणाम, टॉपर्स की सूची और अन्य प्रासंगिक तथ्यों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा कर दी गई है। अन्य विवरणों के साथ, परिणाम में प्रतिष्ठित भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय समूह A और B सेवाओं के लिए अधिकारियों के नाम शामिल हैं। UPSC 2023 के अंतिम परिणाम से संबंधित विभिन्न विवरण निम्नलिखित अनुभागों में दिए गए हैं।

UPSC CSE 2023 टॉपरआदित्य श्रीवास्तव
कुल चयन1016
शीर्ष 10 रैंकर्स6 महिलाएँ और 4 पुरुष।
घोषणा की तिथि16 अप्रैल, 2024

UPSC अंतिम परिणाम पीडीएफ 2023 में उन टॉपर्स की सूची है जिन्हें विभिन्न सेवाओं के लिए चुना गया है, जिनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय समूह A और B सेवाएँ शामिल हैं।

UPSC CSE 2023 के शीर्ष 10 रैंकर्स नीचे सूचीबद्ध हैं:

UPSC CSE 2023: शीर्ष 10 रैंकर्स
रैंक 1आदित्य श्रीवास्तव
रैंक 2अनिमेश प्रधान
रैंक 3डोनुरु अनन्या रेड्डी
रैंक 4पी के सिद्धार्थ रामकुमार
रैंक 5रुहानी
रैंक 6श्रृष्टि डाबास
रैंक 7अनमोल राठौर
रैंक 8आशीष कुमार
रैंक 9नौशीन
रैंक 10ऐश्वर्यम प्रजापति

नोट : शीर्ष 10 रैंकर्स में से 6 महिलाएँ हैं और बाकी 4 पुरुष हैं।

UPSC CSE अंतिम कट-ऑफ और टॉपर्स की मेरिट सूची सहित UPSC CSE 2023 के अंतिम परिणाम को जानने के लिए, कृपया इन चरणों का प्रयोग करें:

  • आधिकारिक यूपीएससी वेबसाइट पर जाएं – https://www.upsc.gov.in/
  • “यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2023” लेबल वाले सेक्शन तक नीचे स्क्रॉल करें।
  • UPSC CSE परिणाम 2023 पीडीएफ को देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। इस दस्तावेज़ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
  • UPSC CSE परिणाम पीडीएफ में अपने रोल नंबर को खोजने के लिए अपने कीबोर्ड पर “Ctrl+F” दबाएं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपका चयन हुआ हैं या नहीं।
  • एक बार अपना परिणाम मिल जाने के पश्चात्, आप इसे अपने रिकॉर्ड के लिए प्रिंट कर सकते हैं।

UPSC CSE अंतिम परिणाम की घोषणा के साथ ही UPSC CSE 2023 के परिणाम की टॉपर सूची भी जारी होगी। यह सूची UPSC द्वारा घोषित की जाएगी, जिसमें उन शीर्ष उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2023 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।

UPSC CSE 2023 की अंतिम कट-ऑफ की गणना उम्मीदवार द्वारा मुख्य परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर की जाती है।

UPSC CSE साक्षात्कार कुल 275 अंकों का होता है, जिसमें न्यूनतम कट-ऑफ अंकों की कोई शर्त नहीं होती है। पिछले वर्षों के ट्रेंड्स के आधार पर, जो उम्मीदवार अंतिम सूची में सफलतापूर्वक शामिल होते हैं, वे UPSC CSE साक्षात्कार में 40% से 80% के बीच अंक प्राप्त करते हैं।

जो अभ्यर्थी UPSC CSE फाइनल कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, वे अंतिम सूची में शामिल हो जाते हैं। फिर, उन्हें उनकी रैंक, सेवा प्राथमिकताओं और रिक्तियों की संख्या के आधार पर अलग-अलग सेवाएँ आवंटित की जाती हैं।

UPSC CSE फाइनल कट-ऑफ, UPSC CSE 2023 फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही पता चल पायेगी। हालाँकि, अपेक्षित UPSC CSE फाइनल कट-ऑफ 2023 के बारे में एक अनुमान UPSC CSE फाइनल कट-ऑफ के विषय में पिछले वर्षों के रुझानों को देखकर लगाया जा सकता है:

पिछले वर्षों में UPSC CSE की फाइनल कट-ऑफ
श्रेणी20222021202020192018
General960953944961982
OBC923910907925938
SC893886875898912
ST900883876893912
PWD 1879892867861899
PWD 2913932910890908
PWD 3632689675653754
PWD 4590701465708718
EWS926916894909

मैं UPSC CSE 2023 के परिणाम की अंतिम मेरिट सूची कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

UPSC CSE 2023 के अंतिम परिणाम की घोषणा के पश्चात् ही यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपीएससी 2023 की अंतिम मेरिट सूची उपलब्ध होगी। इसे NEXT IAS की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

UPSC CSE 2023 का परिणाम कब घोषित किया जाएगा?

पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को देखते हुए, UPSC CSE 2023 का अंतिम परिणाम अप्रैल 2024 के मध्य के आसपास जारी किये जाने की उम्मीद है।

अपेक्षित UPSC CSE 2023 की अंतिम कट-ऑफ क्या है?

UPSC CSE 2023 का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही सटीक यूपीएससी अंतिम कट-ऑफ 2023 पता चल पाएगा। हालाँकि, जैसा कि ऊपर बताया गया है, पिछले वर्षों के रुझानों को देखकर यूपीएससी अंतिम कट-ऑफ 2023 का अनुमान लगाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here