- लोकसभा ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को 13 अगस्त 2025 से आगामी छह माह तक वृद्धि करने के लिए वैधानिक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
- मणिपुर में फरवरी 2025 में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था जब तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने त्यागपत्र दे दिया, लगभग दो वर्ष पश्चात जब राज्य में घाटी में रहने वाले मैतेई समुदाय और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति कूकी-जो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू हुआ था।
- यह संघर्ष मैतेई समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जा मांगने से उत्पन्न हुआ था, जिसका कूकी समुदाय ने विरोध किया, उन्हें आशंका थी कि इससे रोजगार के अवसर और एसटी के लिए आरक्षित अन्य सकारात्मक लाभों में कमी आएगी। Read More
Home / Daily Current Affairs in Hindi / 31-07-2025
Daily Current Affairs in Hindi – 31 July, 2025
PDF - केंद्र सरकार ने राज्य पुलिस प्रमुख/पुलिस बल के प्रमुख की नियुक्ति के लिए एकल विंडो प्रणाली अधिसूचित की है।
- यह नई नीति 22 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगी। इसका उद्देश्य उन राज्यों की जवाबदेही तय करना है जो सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रकाश सिंह मामले (2006) में दिए गए आदेशों और गृह मंत्रालय की डीजीपी/पुलिस बल प्रमुख नियुक्ति संबंधी दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं।
- उद्देश्य : राज्यों द्वारा डीजीपी की पैनलिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और मानकीकृत बनाना। Read More
राज्य DGP की नियुक्ति के लिए एकल विंडों प्रणाली
संदर्भ
परिचय
- हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि भारत से होने वाले सभी आयातों पर 25% टैरिफ (शुल्क) लगाया जाएगा, जो 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। इसके साथ भारत द्वारा रूसी तेल और सैन्य उपकरणों की खरीद जारी रखने पर एक अनिर्दिष्ट दंड भी लगाया जाएगा।
- अमेरिकी वस्तुओं पर भारत के ऊँचे टैरिफ: अमेरिकी राष्ट्रपति के अनुसार, भारत द्वारा अमेरिकी वस्तुओं पर लगाए गए शुल्क विश्व में सबसे अधिक हैं। अमेरिका को भारत के साथ लगभग $40.8 बिलियन का व्यापार घाटा है।
- भारत की गैर-आर्थिक व्यापार बाधाएं: अमेरिका का आरोप है कि भारत ऊँचे टैरिफ और अन्य गैर-टैरिफ बाधाएं बनाए रखता है, विशेष रूप से भारत की कृषि सब्सिडी और खाद्य सुरक्षा से संबंधित सैनिटरी व फाइटोसेनिटरी (SPS) उपायों का उदाहरण दिया गया है। Read More
अमेरिका द्वारा भारत के निर्यात पर 25% टैरिफ
संदर्भ
भारत के आयातों पर अमेरिका ने 25% टैरिफ क्यों लगाया?
- चिली के मध्य एवं दक्षिणी तटों पर तेजी से क्षरण हो रहा है, और वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दशक में कम से कम 10 समुद्र तट पूरी तरह गायब हो सकते हैं।
- जलवायु परिवर्तन: समुद्री लहरों की आवृत्ति और तीव्रता में वृद्धि हो रही है, जिससे समुद्र तट पहले की तुलना में तीव्रता से क्षरण हो रहा हैं।
- समुद्र स्तर में वृद्धि, अचानक वर्षा और बार-बार पड़ने वाली हीटवेव तटीय क्षरण मे तीव्रता से वृद्धि कर रहे हैं। Read More
चिली का तटीय क्षरण
संदर्भ
मुख्य कारण
- NASA-ISRO सिंथेटिक एपर्चर रडार (NISAR) उपग्रह का प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।
- NISAR एक पृथ्वी-अवलोकन उपग्रह है, जिसका पूर्ण नाम है नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार।
- इसे NASA (नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) और ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) द्वारा वर्ष 2014 में हुए साझेदारी समझौते के अंतर्गत संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। Read More
भारत द्वारा निसार पृथ्वी अवलोकन उपग्रह प्रक्षेपित
संदर्भ
NISAR उपग्रह
- चीन द्वारा अप्रैल 2025 से भारत को रेयर अर्थ मैग्नेट्स के निर्यात को स्थगित कर दिया गया है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन (EV), इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्रोन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भारी बाधा उत्पन्न हुई है। इससे भारत की चीनी आपूर्ति पर भारी निर्भरता उजागर हुई है।
- रेयर अर्थ मैग्नेट्स शक्तिशाली स्थायी मैग्नेट्स होते हैं, जो आवर्त सारणी के 17 दुर्लभ तत्वों से बनाए जाते हैं।
- इनके दो प्रमुख प्रकार हैं: नीओडिमियम (Nd-Fe-B) और सैमारियम कोबाल्ट (SmCo) मैग्नेट। Read More
दुर्लभ मृदा/रेयर अर्थ खनिजों पर चीन के प्रतिबंध से भारत अन्य विकल्पों की खोज में
संदर्भ
रेयर अर्थ मैग्नेट्स क्या हैं?
- पवित्र पिपरहवा बुद्ध अवशेषों के आभूषण, जो हाल ही में सॉदबीज़ हांगकांग में नीलाम किए गए थे, 127 वर्षों पश्चात् औपनिवेशिक शासन के दौरान लिए जाने के बाद भारत को वापस लौटा दिए गए हैं।
- पिपरहवा अवशेषों की खोज 1898 में ब्रिटिश सिविल इंजीनियर विलियम क्लॉक्सटन पेप्पे द्वारा उत्तर प्रदेश के पिपरहवा में की गई थी।
- इनमें हड्डी के टुकड़े, सोपस्टोन और क्रिस्टल के कलश, रेत पत्थर का संदूक एवं सोने के आभूषण एवं रत्नों जैसे भेंट शामिल हैं। Read More