- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के लिए स्टेम सेल थेरेपी केवल विधिवत स्वीकृत नैदानिक परीक्षणों के माध्यम से ही प्रदान की जाए तथा इसे नियमित या मानक चिकित्सकीय उपचार के रूप में प्रचारित न किया जाए।
- स्टेम सेल थेरेपी में स्टेम कोशिकाओं के विशिष्ट गुणों, जैसे स्वयं का नवीनीकरण और विभेदन, का उपयोग किया जाता है। इसका उद्देश्य मानव शरीर में क्षतिग्रस्त कोशिकाओं और ऊतकों का पुनर्निर्माण करना या इन कोशिकाओं को नई, स्वस्थ एवं पूर्णतः कार्यशील कोशिकाओं से प्रतिस्थापित करना है। Read More
ऑटिज़्म के लिए स्टेम सेल थेरेपी केवल स्वीकृत नैदानिक परीक्षणों तक सीमित
संदर्भ
स्टेम सेल थेरेपी क्या है?