गैर-अधिसूचित, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों का विकास और कल्याण

पाठ्यक्रम: GS2/राजव्यवस्था और शासन व्यवस्था

संदर्भ

  •  गैर-अधिसूचित, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए विकास एवं कल्याण बोर्ड (DWBDNC) इन समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए इदाते आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए नए तरह से प्रयास कर रहा है।

खानाबदोश, अर्ध खानाबदोश और  गैर-अधिसूचित जनजातियाँ (NTs, SNTs और DNTs)

  • खानाबदोश समुदाय: ऐसे समुदाय जो एक स्थान पर निवास के बजाय बार-बार स्थान बदलते रहते हैं। वे प्रायः पशुपालन, व्यापार या शिल्प जैसे पारंपरिक व्यवसायों में लगे रहते हैं।
  • अर्द्ध-खानाबदोश जनजातियाँ: ये जनजातियाँ आंशिक रूप से खानाबदोश तथा आंशिक रूप से स्थायी होती हैं, जो मौसमी रूप से प्रवास करती हैं, लेकिन अस्थायी बस्तियाँ भी स्थापित करती हैं।
  •  गैर-अधिसूचित जनजातियाँ (DNTs): ब्रिटिश शासन के दौरान आपराधिक जनजाति अधिनियम, 1871 के अंतर्गत इन्हें “आपराधिक जनजातियों” के रूप में वर्गीकृत किया गया था। इस अधिनियम को 1952 में निरस्त कर दिया गया और इन समुदायों को ” गैर-अधिसूचित” कर दिया गया।
    • यद्यपि अधिकांश DNTs अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणियों में फैले हुए हैं, कुछ DNTs किसी भी SC, ST या OBC श्रेणी में सम्मिलित नहीं हैं।
  • स्थिति: इदाते आयोग ने निष्कर्ष निकाला था कि देश भर में कुल 1,526 DNTs , NT और SNT समुदाय हैं, जिनमें से 269 को अभी तक SC, ST या OBC के रूप में वर्गीकृत नहीं किया गया है।
    • भारत में कुल 425  गैर-अधिसूचित जनजातियाँ, 810 घुमंतू जनजातियाँ और 27 अर्ध घुमंतू जनजातियाँ हैं।
  • DNT समुदायों में, लम्बाडा (STs) सबसे मुखर और दृश्यमान हैं, इसके पश्चात् सरकारी क्षेत्र और राजनीतिक क्षेत्रों में वड्डेरा (BCs) का स्थान है।

NTs, SNTs और DNTs के सामने आने वाली चुनौतियाँ

  • मान्यता और दस्तावेज़ीकरण का अभाव:  गैर-अधिसूचित समुदायों के पास नागरिकता संबंधी दस्तावेज़ों का अभाव है, जिससे उनकी पहचान अदृश्य हो जाती है और सरकारी लाभ, संवैधानिक एवं नागरिकता अधिकार प्राप्त करने में बाधा उत्पन्न होती है।
  • सीमित राजनीतिक प्रतिनिधित्व: इन समुदायों का अपर्याप्त प्रतिनिधित्व उनकी चिंताओं को व्यक्त करना और उनके अधिकारों का समर्थन करना चुनौतीपूर्ण बना देता है।
  • सामाजिक आक्षेप और भेदभाव: NTs, SNTs और DNTs को प्रायः भेदभाव और सामाजिक आक्षेप का सामना करना पड़ता है, जो उनकी ऐतिहासिक  गैर-अधिसूचित स्थिति और उनकी विशिष्ट जीवन शैली के कारण होता है।
  • आर्थिक वंचना: संसाधनों, बाजारों और रोजगार के अवसरों तक पहुँच की कमी के परिणामस्वरूप ये समुदाय आर्थिक रूप से हाशिए पर चले जाते हैं।
  • शैक्षिक वंचना: इन जनजातियों के लिए शिक्षा के अवसर सीमित हैं, जिसके कारण निरक्षरता दर उच्च है।

इदाते आयोग की सिफारिशें

  • वर्ष 2014 में भीकू रामजी इदाते की अध्यक्षता में तीन वर्ष की अवधि के लिए  गैर-अधिसूचित, घुमंतू और अर्ध घुमंतू जनजातियों के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन किया गया था।
  • आयोग ने निम्नलिखित सिफारिशें दी हैं;
    • आपराधिक जनजाति अधिनियम, 1871 के लागू होने से उत्पन्न आक्षेप के कारण NTs, SNTs और DNTs के समक्ष आने वाली चुनौतियों की पहचान करने की आवश्यकता है।
    • इसने कई अन्य बातों के अतिरिक्त, DNTs/NTs/SNTs को SC/ST/OBC के अंतर्गत शामिल न करने तथा इनके लिए विशिष्ट नीतियाँ बनाने का भी सुझाव दिया।
    • भारत में खानाबदोश, अर्ध खानाबदोश और  गैर-अधिसूचित जनजातियों (NTs, SNTs, और DNTs) के लिए एक स्थायी आयोग की स्थापना करना।
    • इसमें शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य देखभाल और कानूनी दस्तावेजों जैसी बुनियादी सुविधाओं का लाभ उठाने में समुदायों के सामने आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए कदम उठाने पर बल दिया गया।

सरकार द्वारा उठाए गए कदम

  • DNTs, SNTs और NTs के लिए विकास और कल्याण बोर्ड (DWBDNC): कल्याण संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए 2019 में गठित किया गया।
  • नीति आयोग पहचान प्रयास: इन समुदायों की पहचान को अंतिम रूप देने के लिए एक समिति की स्थापना की गई।
  • DNTs के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए योजना (SEED): पाँच वर्षों (2021-26) के लिए ₹200 करोड़ के बजट के साथ 2022 में प्रारंभ की जाएगी।
  • DNTs के आर्थिक सशक्तिकरण योजना के चार घटक हैं:
    • प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग।
    • स्वास्थ्य बीमा।
    • सामुदायिक स्तर पर आजीविका संबंधी पहल।
    • आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता।

आगे की राह

  •  गैर-अधिसूचित जनजातियों के बारे में औपनिवेशिक मानसिकता कि उनमें “आपराधिक प्रवृत्ति” है, को परिवर्तित करने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन न हो।
  • उनकी पहचान के समुचित दस्तावेजीकरण में तीव्रता लाने की आवश्यकता है ताकि उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी बुनियादी आवश्यकताएँ पूरी की जा सकें।
  • NHRC ने सुझाव दिया है कि  गैर-अधिसूचित जनजातियों के सामने आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए संसद, सरकारी संस्थानों और उच्च शिक्षा में उनका प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

Source: TH

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS2/शासन व्यवस्था  संदर्भ भारत में मतदाता पहचान-पत्र को आधार से जोड़ने को लेकर परिचर्चा एक विवादास्पद मुद्दा रहा है, जिसमें इस कदम के पक्ष और विपक्ष दोनों तरह के तर्क दिए गए हैं। पृष्ठभूमि भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतदाता सूची में डुप्लिकेट प्रविष्टियों जैसी समस्याओं के समाधान के लिए 2015 में राष्ट्रीय मतदाता...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/शासन व्यवस्था संदर्भ सरकार ने सार्वजनिक परामर्श के लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम, 2025 का मसौदा जारी किया है, जिसमें डेटा स्थानीयकरण से संबंधित नियम सम्मिलित हैं। डेटा स्थानीयकरण क्या है? इसका तात्पर्य किसी विशिष्ट देश या भौगोलिक क्षेत्र की सीमाओं के अंदर उस क्षेत्र के कानूनों एवं नियमों के अनुपालन में डेटा...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था संदर्भ भारत के माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र में चूक में वृद्धि देखी जा रही है, जबकि समग्र बैंकिंग क्षेत्र में गैर-निष्पादित आस्तियाँ (NPAs) 12 वर्षों के निम्नतम स्तर पर पहुँच गई हैं। माइक्रोफाइनेंस क्या है? माइक्रोफाइनेंस से तात्पर्य निम्न आय वर्ग के लोगों को छोटे ऋण और वित्तीय सेवाएँ प्रदान करने से है, जिनकी...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/ विज्ञान और प्रौद्योगिकी संदर्भ हाल ही में उपराष्ट्रपति ने प्रामाणिक और व्यावहारिक अनुसंधान की आवश्यकता पर बल दिया था, जिससे समाज में सार्थक परिवर्तन आ सके। भारत को वैश्विक नेता के रूप में उभरने और आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए सभी क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास (R&D) को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भारत...
Read More

पाठ्यक्रम :GS 3/विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष समाचार में इसरो अपने पहले अंतरिक्ष डॉकिंग (SpaDeX) मिशन का प्रदर्शन कर रहा है, जिसका लक्ष्य दो छोटे उपग्रहों को एक साथ लाना और उन्हें अंतरिक्ष में डॉक करना है। SpaDeX मिशन– यह अंतरिक्ष में डॉकिंग पर केंद्रित एक लागत प्रभावी प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन है। 1. इसमें PSLV रॉकेट...
Read More

पाठ्यक्रम :GS 3/विज्ञान और प्रौद्योगिकी समाचार में OpenAI के एक पूर्व मुख्य वैज्ञानिक ने हाल ही में सुझाव दिया कि लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLMs) में प्रगति धीमी हो सकती है क्योंकि स्केलिंग अपनी सीमा के करीब पहुँच रही है। लघु भाषा मॉडल (SLMs)  SLMs , एआई (AI) मॉडल हैं, जिन्हें प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (NLP) कार्यों...
Read More

संपूर्ण भारत में फसल उत्सव पाठ्यक्रम: GS1/ संस्कृति संदर्भ हाल ही में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में फसल उत्सव मनाए गए, जो मानव एवं प्रकृति के मध्य गहरे और सामंजस्यपूर्ण संबंधों को प्रदर्शित करते हैं। भारत के फसल उत्सवों  का परिचय लोहड़ी: यह शीत ऋतु के संक्रांति के अंत का प्रतीक है और इसमें रबी...
Read More
scroll to top