कृषि में महिलाओं की बढ़ती भूमिका 

पाठ्यक्रम: GS3/ कृषि

संदर्भ

  • महाराष्ट्र ने जुलाई 2026 में महिला किसान सशक्तीकरण विधेयक पारित किया, जिसके अंतर्गत भूमि के स्वामित्व से स्वतंत्र रूप से महिलाओं को महिला किसान प्रमाण-पत्र के माध्यम से किसान के रूप में स्वतंत्र पहचान प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

कृषि में महिलाओं की बढ़ती भूमिका

  • भारतीय कृषि में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन उनके योगदान को प्रायः स्वतंत्र आर्थिक गतिविधि के बजाय घरेलू कार्य के विस्तार के रूप में देखा जाता है।
  • हाल के PLFS-आधारित अनुमानों के अनुसार, 2025 में कृषि क्षेत्र में लगभग 11 करोड़ महिलाएँ और 12.7 करोड़ पुरुष कार्यरत थे, जो कृषि रोजगार में लगभग लैंगिक समानता को दर्शाता है।
  • ग्रामीण महिला श्रमिकों में लगभग तीन-चौथाई कृषि क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिससे यह क्षेत्र ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का एक प्रमुख स्रोत बन जाता है।
  • हालाँकि, महिलाओं के कृषि कार्य का एक बड़ा हिस्सा अभी भी अवैतनिक पारिवारिक श्रम के रूप में किया जाता है, जिससे उनकी आर्थिक स्वतंत्रता और औपचारिक पहचान सीमित होती है।
  • कृषि जनगणना 2015-16 के अनुसार, परिचालन कृषि जोतों के धारकों में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल लगभग 14% थी।

महिला किसानों के समक्ष प्रमुख मुद्दे

  • खंडित आँकड़ा-तंत्र: कृषि, भूमि, ऋण और कल्याण से संबंधित डेटाबेस हमेशा कृषि में महिलाओं की भागीदारी की समग्र तस्वीर प्रस्तुत नहीं करते हैं।
  • सामाजिक बाधाएँ: पितृसत्तात्मक मानदंड महिलाओं के भूमि, आय, कृषि मशीनरी और कृषि संबंधी निर्णय लेने की प्रक्रिया पर नियंत्रण को सीमित करते हैं।
  • भूमि अभिलेखों पर निर्भरता: किसान की पहचान को मुख्यतः भूमि अभिलेखों से जोड़ने की व्यवस्था उन महिलाओं को असमान रूप से प्रभावित करती है, जिनके नाम पर भूमि का स्वामित्व दर्ज नहीं है।
  • एकीकृत परिभाषा का अभाव: विभिन्न कृषि कार्यक्रम लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड अपनाते हैं।

सरकार द्वारा की गई पहल

  • राष्ट्रीय किसान नीति, 2007 ने किसानों की एक व्यापक अवधारणा को अपनाया, जिसमें केवल भूमि-मालिकों के बजाय कृषि उत्पादन से जुड़े व्यक्तियों को भी शामिल किया गया।
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) ने लाखों ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (SHGs) में संगठित किया है।
    • स्वयं सहायता समूह महिलाओं को ऋण, आजीविका के अवसर, प्रशिक्षण और सामूहिक कृषि गतिविधियों तक पहुँच प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थागत माध्यम के रूप में कार्य कर सकते हैं।
  • ग्रामीण आजीविका के ढाँचे के अंतर्गत लागू महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना (MKSP) महिलाओं की क्षमताओं और आजीविका को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।
  • केरल में कुडुम्बश्री ने महिला समूहों के माध्यम से सामूहिक खेती को बढ़ावा दिया है, जिससे कृषि में महिलाओं की भागीदारी के लिए एक वैकल्पिक संस्थागत मार्ग विकसित हुआ है।

आगे की राह

  • राष्ट्रीय महिला किसान रजिस्ट्री: भारत को लैंगिक आधार पर वर्गीकृत ऐसे किसान डेटाबेस की आवश्यकता है, जिसमें किसानों की पहचान केवल भूमि स्वामित्व के आधार पर नहीं, बल्कि वास्तविक कृषि गतिविधियों में उनकी भागीदारी के आधार पर की जाए।
  • किसान पहचान-पत्रों का एकीकरण: किसान के रूप में पहचानी गई महिलाओं को किसान पहचान-पत्र (Farmer IDs) प्रदान किए जाने चाहिए, जिन्हें कृषि योजनाओं, ऋण, बीमा, कृषि विस्तार सेवाओं और बाजार मंचों से जोड़ा जा सके।
  • उत्पादक परिसंपत्तियों तक महिलाओं की पहुँच: पहचान के साथ-साथ महिलाओं को संस्थागत ऋण, कृषि मशीनरी, गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों, कृषि विस्तार सेवाओं, बाजारों और डिजिटल सेवाओं तक पहुँच भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

स्रोत: TH

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS2/ अंतरराष्ट्रीय संबंध संदर्भ बहुपक्षवाद के लिए साझेदार (Partners for Multilateralism—P4M) पहल का शुभारंभ संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अवसर पर किया गया। ऑस्ट्रेलिया, बारबाडोस, ब्राज़ील, कनाडा, यूरोपीय संघ, भारत और केन्या इसके प्रारंभिक सह-प्रायोजक थे। बहुपक्षवाद के लिए साझेदार (P4M) क्या है? बहुपक्षवाद के लिए साझेदार विभिन्न क्षेत्रों और राजनीतिक परंपराओं...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/स्वास्थ्य/शासन संदर्भ आठ वर्ष पहले आयुष्मान भारत की शुरुआत इस विचार के साथ की गई थी कि प्रत्येक भारतीय को उच्च गुणवत्ता वाली और वहनीय स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच प्राप्त हो। परिचय भारत सरकार ने वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) का शुभारंभ किया। उद्देश्य: सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/अर्थव्यवस्था संदर्भ हाल के कॉरपोरेट अनुसंधान एवं विकास (R&D) संबंधी आँकड़े दर्शाते हैं कि भारतीय कंपनियाँ नवाचार पर अपने व्यय में वृद्धि कर रही हैं, लेकिन निवेश की मात्रा अभी भी वैश्विक प्रतिस्पर्धियों के समकक्ष पहुँचने और सतत तकनीकी प्रतिस्पर्धात्मकता विकसित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। भारत में अनुसंधान एवं विकास की वर्तमान...
Read More

वंदे मातरम् और अंतःकरण की स्वतंत्रता पाठ्यक्रम: GS2/ राजव्यवस्था और शासन संदर्भ सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय गीत के दायरे और उसकी अवधि निर्धारित कर सकती है, लेकिन वह धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं कर सकती और न ही ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई थोप सकती है, जो अपने अंतःकरण के आधार...
Read More
scroll to top