ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2026 जारी 

पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था

समाचार में

  • विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने ग्लोबल रिस्क्स रिपोर्ट (2026) का 21वाँ संस्करण जारी किया, जिसमें चेतावनी दी गई कि भूराजनीतिक-आर्थिक टकराव प्रमुख शक्तियों के लिए सबसे बड़ा जोखिम है।

2026 के वैश्विक जोखिम

  • भूराजनीतिक-आर्थिक टकराव: 2026 के लिए शीर्ष जोखिम के रूप में दर्ज। इसमें व्यापार, वित्त एवं प्रौद्योगिकी का “हथियारकरण” शामिल है, जैसे प्रतिबंध और शुल्क (जैसे अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ, चीन द्वारा महत्वपूर्ण खनिजों पर प्रतिबंध आदि)।
  • राज्य-आधारित सशस्त्र संघर्ष: दूसरा सबसे बड़ा जोखिम, जो यूक्रेन संघर्ष और वेनेज़ुएला व मध्य पूर्व जैसे क्षेत्रों में हालिया अस्थिरता से प्रेरित है।
  • अत्यधिक मौसम: पर्यावरणीय जोखिम आगामी दशक के लिए शीर्ष प्राथमिकता बने हुए हैं, लेकिन आर्थिक और सैन्य संघर्षों की तात्कालिकता के कारण वे दो वर्षीय दृष्टिकोण में तीसरे स्थान (8%) पर आ गए हैं।
  • सामाजिक जोखिम: ध्रुवीकरण, गलत सूचना और AI-जनित डीपफेक्स को सामाजिक स्थिरता के लिए बड़े खतरे के रूप में उद्धृत किया गया है, विशेषकर चुनावी चक्रों के दौरान।

भारत के लिए सबसे बड़े जोखिम

  • साइबर सुरक्षा: भारत के लिए शीर्ष जोखिम के रूप में दर्ज, क्योंकि भारत डिजिटल भुगतान की ओर अधिक बढ़ रहा है।
  • धन असमानता और सामाजिक सुरक्षा जाल: सुदृढ़ सामाजिक कल्याण योजनाओं की कमी और बढ़ती आय असमानता आंतरिक स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है।
  • आर्थिक बाहरी झटके: भारत वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों और अंतरराष्ट्रीय टैरिफ से उत्पन्न घरेलू मंदी के प्रति संवेदनशील है।
  • महत्वपूर्ण अवसंरचना और संसाधन सुरक्षा: रिपोर्ट में “जल सुरक्षा” को संभावित विवाद बिंदु बताया गया है, विशेष रूप से सिंधु नदी बेसिन को भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का केंद्र माना गया है, विशेषतः सिंधु जल संधि के निलंबन के बाद।

निहितार्थ

  • वैश्विक व्यापार का विखंडन
  • आपूर्ति श्रृंखलाओं का व्यवधान
  • उच्च मुद्रास्फीति और विकास मंदी
  • सामाजिक अशांति और बहुपक्षवाद में घटता विश्वास

स्रोत: Firstpost

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS2/ शासन, ग्रामीण विकास समाचार में ग्रामीण महिलाओं के गैर-कृषि आजीविका को सशक्त बनाने हेतु दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत एक राष्ट्रीय अभियान उद्यमिता पर शुरू किया गया। इस अभियान का लक्ष्य 50,000 सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (CRPs) को उद्यम प्रोत्साहन पर प्रशिक्षित करना और 50 लाख स्वयं सहायता...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/राजव्यवस्था और शासन संदर्भ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देशभर के उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति-आधारित भेदभाव को संबोधित करने के लिए नए विनियम अधिसूचित किए हैं। प्रारूप से अंतिम विनियम तक का विकास फरवरी 2024 में जारी प्रारूप संस्करण को सार्वजनिक आलोचना का सामना करना पड़ा क्योंकि इसमें: अन्य पिछड़ा वर्ग (OBCs) को...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/अर्थव्यवस्था; रोज़गार संदर्भ हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने अपनी नवीनतम विश्व रोजगार और सामाजिक परिदृश्य (WESO) रिपोर्ट जारी की, जिसमें वैश्विक श्रम बाजार में लगातार बनी असमानताओं को उजागर किया गया है। रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष वैश्विक बेरोजगारी: 2026 में वैश्विक बेरोजगारी दर 4.9% रहने की संभावना है, जो 186 मिलियन...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/पर्यावरण संदर्भ दिल्ली सरकार द्वारा घोषणा की है कि उसने कार्बन क्रेडिट मौद्रीकरण के लिए एक ढाँचे को स्वकृति प्रदान । सरकार ने इस ढाँचे या इसके क्रियान्वयन की समयसीमा और प्रक्रिया के बारे में सार्वजनिक रूप से अधिक विवरण जारी नहीं किए हैं। परिचय दिल्ली सरकार की गतिविधियाँ जैसे इलेक्ट्रिक बसों का संचालन,...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/विज्ञान और प्रौद्योगिकी समाचार में भावी अंतरिक्ष और समुद्री जैव-प्रौद्योगिकी अनुसंधान डीप ओशन एवं बाहरी अंतरिक्ष जैसे कम खोजे गए वातावरण का उपयोग करके नए जैविक ज्ञान, सामग्री और विनिर्माण प्रक्रियाओं को विकसित करने पर केंद्रित है। समुद्री जैव-प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष जैव-प्रौद्योगिकी क्या हैं? समुद्री जैव-प्रौद्योगिकी: इसमें सूक्ष्मजीवों, शैवाल और अन्य समुद्री जीवन का...
Read More

काशी-तमिल संगम पाठ्यक्रम: GS1/संस्कृति संदर्भ प्रधानमंत्री मोदी ने काशी-तमिल संगम की सराहना की, जो सांस्कृतिक समझ को बेहतर करने, शैक्षणिक और जन-से-जन आदान-प्रदान को बढ़ावा देने तथा स्थायी संबंध बनाने में सहायक है। काशी-तमिल संगम आयोजक: शिक्षा मंत्रालय प्रारंभ: 2022 काशी तमिल संगम 4.0: 2 दिसंबर 2025 को प्रारंभ हुआ, जो तमिलनाडु और काशी के...
Read More
scroll to top