- भारत की तीव्र गति से वृद्ध होती जनसंख्या उसके अस्पताल-केंद्रित स्वास्थ्य प्रणाली की सीमाओं को उजागर कर रही है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक व्यापक दीर्घकालिक देखभाल तंत्र की आवश्यकता उत्पन्न हो रही है।
- संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की भारत एजिंग रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत की वृद्ध जनसंख्या वर्तमान में लगभग 14.9 करोड़ है, जो 2050 तक बढ़कर लगभग 34.7 करोड़ हो जाएगी। इसका अर्थ है कि प्रत्येक पाँच में से एक भारतीय 60 वर्ष से अधिक आयु का होगा।
- नीति आयोग की सीनियर केयर पोजीशन पेपर 2024 में उल्लेख है कि 75% से अधिक वृद्ध भारतीय कम-से-कम एक दीर्घकालिक रोग से पीड़ित हैं, जबकि केवल लगभग 18% के पास किसी प्रकार का स्वास्थ्य बीमा है। Read More
वृद्ध होती भारत की जनसंख्या के दौर में वरिष्ठ नागरिक देखभाल प्रणाली
संदर्भ
वरिष्ठ नागरिक देखभाल प्रणाली की आवश्यकता