23वाँ आसियान-भारत शिखर सम्मेलन

पाठ्यक्रम: GS2/ अंतरराष्ट्रीय संबंध

संदर्भ

  • 23वाँ आसियान-भारत शिखर सम्मेलन फिलीपींस की राजधानी मनीला में “हमारा भविष्य, हमारी साझा दिशा” विषय के अंतर्गत आयोजित किया गया।

शिखर सम्मेलन के प्रमुख परिणाम 

  • आपदा प्रबंधन : आपदा प्रबंधन में सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए आसियान-भारत आपदा प्रबंधन सहयोग संबंधी संयुक्त वक्तव्य को अपनाया गया।
    • इसके अंतर्गत पूर्व चेतावनी प्रणालियों, उपग्रह-आधारित आँकड़ों के आदान-प्रदान, आपदा की तैयारी तथा मानवीय सहायता को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।
  • साइबर सुरक्षा:  क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से संयुक्त साइबर फॉरेंसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रस्ताव किया गया।
  • परमाणु ऊर्जा : परमाणु प्रौद्योगिकी के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के लिए परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आसियान-भारत तकनीकी आदान-प्रदान का प्रस्ताव किया गया।
  • अंतरिक्ष सहयोग :  अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार एवं सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए आसियान-भारत स्पेस हैकाथॉन आयोजित करने का प्रस्ताव किया गया।
  • समुद्री सहयोग : वर्ष 2026 को आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
  • पर्यटन एवं सांस्कृतिक सहयोग : भारत आने वाले आसियान देशों के पर्यटकों के लिए निःशुल्क ई-वीजा की सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव किया गया।
    • WAVES 2027 में आसियान-भारत क्रिएटिव पार्टनरशिप पवेलियन स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया।

दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों का संगठन

  • परिचय:  आसियान एक राजनीतिक एवं आर्थिक संगठन है, जिसका प्रमुख उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक विकास और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देना है।
  • इतिहास : इसकी स्थापना वर्ष 1967 में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आसियान घोषणा-पत्र , जिसे बैंकॉक घोषणा भी कहा जाता है, पर हस्ताक्षर के साथ हुई थी।
    • इसके संस्थापक सदस्य पाँच देश थे:
      • इंडोनेशिया
      • मलेशिया
      • फिलीपींस
      • सिंगापुर
      • थाईलैंड
    • ब्रुनेई दारुस्सलाम वर्ष 1984 में आसियान में शामिल हुआ।
    • इसके बाद वियतनाम वर्ष 1995 में, लाओस और म्यांमार वर्ष 1997 में तथा कंबोडिया वर्ष 1999 में इसमें शामिल हुए।
    • तिमोर-लेस्ते वर्ष 2025 में इस संगठन में शामिल हुआ, जिससे आसियान के सदस्य देशों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।
  • आसियान शिखर सम्मेलन: यह आसियान का सर्वोच्च नीति-निर्धारण निकाय है, जिसमें सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष अथवा शासनाध्यक्ष शामिल होते हैं।
    • इसका आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है।
    • प्रथम आसियान शिखर सम्मेलन वर्ष 1976 में इंडोनेशिया के बाली द्वीप में आयोजित हुआ था।

भारत-आसियान संबंधों का संक्षिप्त विवरण

  • आधार : भारत ने वर्ष 1992 में क्षेत्रीय संवाद साझेदार के रूप में आसियान के साथ औपचारिक रूप से संबंध स्थापित किए।
  • साझेदारी के प्रमुख पड़ाव: 
    • 1996: भारत को पूर्ण संवाद साझेदार का दर्जा प्रदान किया गया।
    • 2002: भारत-आसियान साझेदारी को शिखर सम्मेलन स्तर तक उन्नत किया गया। पहला आसियान-भारत शिखर सम्मेलन कंबोडिया में आयोजित हुआ।
    • 2012: भारत-आसियान संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा प्रदान किया गया।
    • 2022: भारत-आसियान संवाद संबंधों के 30 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर साझेदारी को व्यापक रणनीतिक साझेदारी (CSP) के स्तर तक उन्नत किया गया।
  • नीतिगत ढाँचा : 1990 के दशक में प्रारंभ की गई भारत की ‘लुक ईस्ट नीति’ को वर्ष 2014 में ‘एक्ट ईस्ट नीति’ में परिवर्तित किया गया।
    • इसका उद्देश्य आसियान देशों के साथ संबंधों को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सक्रिय एवं परिणामोन्मुख दृष्टिकोण अपनाना है।
  • व्यापार एवं निवेश : भारत और आसियान ने वस्तुओं, सेवाओं तथा निवेश को शामिल करने वाले समझौतों के माध्यम से मुक्त व्यापार क्षेत्र स्थापित किया है।
    • आसियान भारत का एक महत्त्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2025–26 में भारत के कुल वैश्विक व्यापार में इसकी हिस्सेदारी लगभग 10.55% रही।
    • वित्त वर्ष 2025–26 में भारत और आसियान के बीच द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 128.4 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जबकि वित्त वर्ष 2023–24 में यह 120.9 अरब अमेरिकी डॉलर था।
    • वित्त वर्ष 2025–26 में व्यापार की संरचना : 
    • आसियान को भारत का निर्यात: 38.4 अरब अमेरिकी डॉलर।
  • आसियान से भारत का आयात: 90 अरब अमेरिकी डॉलर।
  • वर्ष 2000 से 2025 के दौरान आसियान देशों से भारत में कुल संचयी निवेश लगभग 196.96 अरब अमेरिकी डॉलर रहा।
  • क्षेत्रीय संपर्क : भारत, आसियान देशों के साथ संपर्क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है।
  • प्रमुख परियोजनाएँ:
    • भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग।
    • कलादान बहु-माध्यमीय पारगमन परिवहन परियोजना ।
  • रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग: संयुक्त सैन्य अभ्यासों तथा क्षेत्रीय सुरक्षा मंचों में भागीदारी के माध्यम से भारत और आसियान के बीच रक्षा संबंध सुदृढ़ हुए हैं।
    • प्रमुख पहलें:
      • आसियान-भारत समुद्री अभ्यास।
      • आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस में भागीदारी।

भारत के लिए आसियान का महत्त्व

  • सामरिक महत्त्व : आसियान भारत की एक्ट ईस्ट नीति तथा महासागर (MAHASAGAR) दृष्टिकोण में केंद्रीय स्थान रखता है।
    • यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भागीदारी एवं रणनीतिक उपस्थिति को सुदृढ़ करता है।
  • आर्थिक सहयोग : आसियान भारत का एक महत्त्वपूर्ण आर्थिक साझेदार है।
    • यह व्यापार, निवेश, आपूर्ति शृंखला के विविधीकरण तथा क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण के लिए व्यापक अवसर प्रदान करता है।
  • समुद्री सुरक्षा : नौवहन की स्वतंत्रता, समुद्री सुरक्षा तथा सामरिक रूप से महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्गों में स्थिरता बनाए रखने के लिए आसियान के साथ सहयोग आवश्यक है।
    • इसमें विशेष रूप से दक्षिण चीन सागर का महत्त्वपूर्ण स्थान है।
  • संपर्क व्यवस्था : भारत क्षेत्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ भौतिक, डिजिटल एवं समुद्री संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहता है।
  • सभ्यतागत संबंध :  ऐतिहासिक व्यापारिक संबंध, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बौद्ध धर्म तथा साझा समुद्री परंपराएँ भारत-आसियान संबंधों को मजबूत आधार प्रदान करती हैं।

भारत-आसियान संबंधों की चुनौतियाँ

  • व्यापार असंतुलन : आसियान के साथ भारत के व्यापार में लगातार बढ़ता व्यापार घाटा तथा बाजार तक पहुँच से संबंधित बाधाएँ प्रमुख चिंताएँ बनी हुई हैं।
  • संपर्क संबंधी बाधाएँ :  क्षेत्रीय संपर्क परियोजनाओं के क्रियान्वयन में होने वाली देरी ने भारत और आसियान के बीच गहरे क्षेत्रीय एकीकरण की प्रक्रिया को बाधित किया है।
  • भू-राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता:  दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन का बढ़ता आर्थिक एवं सामरिक प्रभाव भारत की क्षेत्रीय भागीदारी के समक्ष चुनौतियाँ उत्पन्न करता है।
  • म्यांमार संकट :  म्यांमार में राजनीतिक अस्थिरता ने क्षेत्रीय संपर्क, सीमा प्रबंधन तथा दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत के संबंधों को प्रभावित किया है।

आगे की राह

  • भारत को आसियान के साथ व्यापारिक एकीकरण को सुदृढ़ करने, संपर्क परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तीव्रता लाने, समुद्री सहयोग बढ़ाने तथा जन-से-जन संबंधों को बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
  • इसके अतिरिक्त, क्षेत्रीय साझेदारी को अधिक सुदृढ़ एवं लचीला बनाने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा और महत्त्वपूर्ण खनिजों जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
  • एक सुदृढ़ भारत-आसियान साझेदारी भारत की एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाने तथा शांतिपूर्ण, स्थिर एवं समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

स्रोत: AIR

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS1/ विश्व इतिहास संदर्भ  15 नवंबर, 1884 को जर्मनी के चांसलर (प्रधानमंत्री) ओटो वॉन बिस्मार्क के नेतृत्व में बर्लिन पश्चिमी अफ्रीका सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य अफ्रीका में यूरोपीय औपनिवेशिक विस्तार को विनियमित करना था। पृष्ठभूमि 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध तक यूरोपीय शक्तियों के बीच अफ्रीका के क्षेत्रों, प्राकृतिक संसाधनों, व्यापारिक मार्गों और...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/ शासन संदर्भ  जनजातीय गौरव पखवाड़ा के दौरान जनजातीय कार्य मंत्रालय ने वन अधिकार अधिनियम (FRA), 2006 के अंतर्गत दावों की प्रक्रिया को डिजिटल स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय FRA डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। पृष्ठभूमि  पीढ़ियों से वनवासी समुदाय जंगलों में निवास करते आए हैं तथा अपने आवास और आजीविका के...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था संदर्भ सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI), जनवरी 2027 से आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) में व्यापक संशोधन कर रहा है, ताकि अवैतनिक घरेलू कार्य एवं देखभाल संबंधी कार्यों को भी इसमें शामिल किया जा सके। इसके अतिरिक्त, ASUSE 2027–28 में प्रथम बार महिला उद्यमियों के सामने आने वाली बाधाओं से संबंधित...
Read More

पुष्कर मेला  पाठ्यक्रम: GS1 – कला एवं संस्कृति  संदर्भ  राजस्थान में विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेले का औपचारिक रूप से शुभारंभ हो गया है। परिचय राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर नगर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पुष्कर मेला, जिसे पुष्कर ऊँट मेला भी कहा जाता है, विश्व के सबसे बड़े ऊँट एवं पशुधन मेलों में से...
Read More
scroll to top