प्रधानमंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित 

पाठ्यक्रम: GS1/इतिहास 

संदर्भ 

  • प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिचय

  • देशभर में 14 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उन्हें लोकप्रिय रूप से ‘चाचा नेहरू’ के नाम से जाना जाता था।
  • उनका जन्म 14 नवंबर, 1889 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था।
  • वे वर्ष 1947 से 1964 तक स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे। राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में आधुनिक भारत की आधारशिला रखने में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

राष्ट्र निर्माण में जवाहरलाल नेहरू का योगदान

  • राज्यों का पुनर्गठन : उन्होंने भाषाई आधार पर राज्यों के पुनर्गठन का समर्थन किया।
    • राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और क्षेत्रीय अखंडता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ भारत की भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता को मान्यता प्रदान की गई।
  • संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा: – उन्होंने संसदीय परिचर्चा, विधि के शासन तथा संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान पर विशेष बल दिया।
  • योजना आयोग की स्थापना : नियोजित आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 1950 में योजना आयोग की स्थापना की गई।
    • उनकी सरकार ने प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951–56) तथा द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956–61) प्रारंभ की।
    • प्रथम पंचवर्षीय योजना में कृषि विकास, जबकि द्वितीय पंचवर्षीय योजना में औद्योगीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया।
  • मिश्रित अर्थव्यवस्था : – उन्होंने मिश्रित अर्थव्यवस्था की अवधारणा को बढ़ावा दिया, जिसमें रणनीतिक एवं आधारभूत उद्योगों में सार्वजनिक क्षेत्र की महत्त्वपूर्ण भूमिका निर्धारित की गई।
  • अवसंरचना का विकास : उनकी सरकार ने भाखड़ा-नांगल, हीराकुंड तथा दामोदर घाटी जैसी अनेक प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं को समर्थन प्रदान किया।
    • उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जैसे संस्थानों की स्थापना एवं विस्तार को प्रोत्साहित किया।
    • वर्ष 1948 में परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना की गई, जिसने भारत के परमाणु कार्यक्रम की आधारशिला रखी।
  • अनुसंधान एवं नवाचार : उन्होंने वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित किया।
    • इसके अंतर्गत वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) तथा राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं जैसी संस्थाओं के विकास को बढ़ावा दिया।
  • शिक्षा :  उन्होंने सार्वभौमिक शिक्षा तथा वैज्ञानिक शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन के महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में स्थापित करने पर बल दिया।
  • गुटनिरपेक्षता : उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई।
    • इसके माध्यम से शीत युद्ध के दौरान भारत की रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखने में सहायता मिली।
  • पंचशील : इसके अंतर्गत उन्होंने अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पाँच सिद्धांतों को बढ़ावा दिया।
    • वे अंतरराष्ट्रीय सहयोग, निरस्त्रीकरण तथा विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रबल समर्थक थे।

नेहरू की राष्ट्र निर्माण संबंधी दृष्टिकोण की आलोचना

  • सत्ता का केंद्रीकरण : आलोचकों का तर्क है कि सत्ता के अत्यधिक केंद्रीकरण से संघीय स्वायत्तता तथा स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया कमजोर हुई।
  • विदेश नीति संबंधी चुनौतियाँ :  वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध ने भारत की रक्षा तैयारियों में खामियों तथा चीन के प्रति विदेश नीति की दूरदर्शिता संबंधी सीमाओं को उजागर किया।
  • गरीबी एवं असमानता : नियोजित विकास के बावजूद गरीबी, बेरोजगारी तथा सामाजिक-आर्थिक असमानताएँ बनी रहीं।

निष्कर्ष 

  • पंडित जवाहरलाल नेहरू की राष्ट्र निर्माण संबंधी दृष्टि का उद्देश्य भारत को एक औपनिवेशिक अर्थव्यवस्था से आधुनिक, लोकतांत्रिक एवं औद्योगीकृत गणराज्य में परिवर्तित करना था।
  • लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आर्थिक नियोजन तथा संस्थागत विकास पर उनके द्वारा दिया गया बल आधुनिक भारत की आधारशिला स्थापित करने में महत्त्वपूर्ण रहा।

स्रोत: TH

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS2/स्वास्थ्य संदर्भ  सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि दो से अधिक संतान होने पर दंडित करने वाले कानूनों की प्रासंगिकता भारत में घटती प्रजनन दर के कारण समाप्त हो चुकी है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि भारत को वृद्ध होती जनसंख्या तथा कार्यबल में प्रवेश करने वाले युवाओं के घटते अनुपात की दोहरी चुनौतियों...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/अर्थव्यवस्था संदर्भ अक्टूबर 2026 में भारत का कुल निर्यात (वस्तु एवं सेवा निर्यात सम्मिलित) 89.99 अरब अमेरिकी डॉलर अनुमानित किया गया है, जो अक्टूबर 2025 की तुलना में 29.90 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। भारत के व्यापारिक प्रदर्शन की प्रमुख विशेषताएँ अक्टूबर 2026 में भारत का कुल आयात (वस्तु एवं सेवा आयात सम्मिलित)...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था संदर्भ  केपीएमजी (KPMG) इंडिया ने प्रौद्योगिकी के माध्यम से नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा खेल उद्योग की आर्थिक क्षमता का दोहन करने के उद्देश्य से बेंगलुरु में एक स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी हब (खेल प्रौद्योगिकी केंद्र) स्थापित किया है। भारत का खेल उद्योग  भारत का खेल उद्योग लगभग 21 अरब डॉलर का अनुमानित है,...
Read More

भारत में संसद के विशेष सत्र पाठ्यक्रम: GS-2 / राजव्यवस्था संदर्भ  केंद्र सरकार वर्ष 2026 के शीतकालीन सत्र से पहले संसद का विशेष सत्र बुलाने पर विचार कर रही है। संसद के सत्र भारत में संसद का कोई निश्चित वार्षिक कैलेंडर निर्धारित नहीं है। परंपरागत रूप से संसद की बैठकें प्रतिवर्ष तीन सत्रों में आयोजित...
Read More
scroll to top