पर्यावरण संहार (Ecocide)

पाठ्यक्रम: GS3/ पर्यावरण

संदर्भ 

  • हाल ही में गाज़ा, लेबनान और ईरान में हुए युद्धों सहित विभिन्न संघर्षों के दौरान बड़े पैमाने पर पर्यावरण क्षति के आरोपों के बीच “पर्यावरण संहार (Ecocide)” शब्द ने पुनः ध्यान आकर्षित किया है।

पर्यावरण संहार क्या है? 

  • पर्यावरण संहार का अर्थ है मानव क्रियाओं से उत्पन्न गंभीर, व्यापक या दीर्घकालिक पर्यावरणीय क्षति।
  • यह शब्द 1970 में आर्थर डब्ल्यू. गैल्स्टन द्वारा वियतनाम युद्ध में एजेंट ऑरेंज से हुई पर्यावरणीय विध्वंश पर हुई परिचर्चा के दौरान दिया गया।
  • 1972 में ओलोफ पामे ने इसे संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सम्मेलन में प्रयोग किया।
  • वियतनाम 1990 में पर्यावरण संहार को घरेलू स्तर पर अपराध घोषित करने वाला प्रथम देश बना।
    • रूस, यूक्रेन, फ्रांस, बेल्जियम और चिली जैसे देशों ने भी अपने कानूनी ढाँचों में इसी प्रकार के प्रावधान शामिल किए हैं।

पर्यावरणीय क्षति पर वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय कानून

  • जिनेवा संधियाँ : युद्ध की ऐसी विधियों पर रोक लगाती हैं जो व्यापक, दीर्घकालिक और गंभीर पर्यावरणीय क्षति उत्पन्न करती हैं।
  • पर्यावरण संशोधन संधि : शत्रुतापूर्ण उद्देश्यों हेतु जानबूझकर पर्यावरणीय परिवर्तन गतिविधि पर प्रतिबंध लगाती है।
  • अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय का रोम संविधि : चार प्रमुख अपराधों को मान्यता देता है – नरसंहार, मानवता के विरुद्ध अपराध, युद्ध अपराध और आक्रामकता का अपराध।
    • युद्ध के दौरान जानबूझकर ऐसे हमले करना जो व्यापक, दीर्घकालिक और गंभीर पर्यावरणीय क्षति उत्पन्न करें, युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकता है।
    • किंतु वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय कानून मुख्यतः मानव-केंद्रित हैं, अर्थात् वे मानवों को होने वाली हानि पर केंद्रित रहते हैं।
    • इसी कारण पर्यावरणविद् मांग कर रहे हैं कि पर्यावरण संहार को रोम संविधि के अंतर्गत पाँचवाँ अंतर्राष्ट्रीय अपराध घोषित किया जाए।

हाल के अंतर्राष्ट्रीय विकास 

  • IUCN मान्यता (2025): अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) ने औपचारिक रूप से पर्यावरण संहार को अपराध की अवधारणा के रूप में मान्यता दी और राज्यों को इसे घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय कानून में सम्मिलित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • यूरोप परिषद संधि (2025): यूरोप परिषद ने 2025 में “पर्यावरण संरक्षण हेतु आपराधिक कानून संधि” को अपनाया।

Source: IE

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS1/ समाज, GS3/ अर्थव्यवस्था संदर्भ  प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) द्वारा जारी एक कार्यपत्र में भारत की “केयर इकोनॉमी” को सुदृढ़ करने हेतु एक रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। इस क्षेत्र में बाल देखभाल, वृद्ध देखभाल तथा दिव्यांगजन सहायता जैसी सेवाएँ सम्मिलित हैं। केयर इकोनॉमी क्या है? केयर इकोनॉमी उन सभी भुगतान और...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/अंतर्राष्ट्रीय संबंध संदर्भ  हाल ही में वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान भारत और वियतनाम ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को “उन्नत व्यापक सामरिक साझेदारी” के स्तर तक ऊँचा किया। भारत–वियतनाम संबंध ऐतिहासिक विकास :भारत और वियतनाम के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंध हैं, जिनमें बौद्ध धर्म, चंपा सभ्यता में हिंदू प्रभाव एवं समुद्री...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/शासन संदर्भ  राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के 13,396 मामले तथा बच्चों के विरुद्ध अपराधों के 7,662 मामले दर्ज किए गए। प्रमुख निष्कर्ष  समग्र अपराध दर: 2023 की तुलना में 2024 में भारत की कुल अपराध दर में 6% की कमी आई,...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था संदर्भ  अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने अपनी रिपोर्ट में सरकारों से आग्रह किया है कि वे श्रम बाज़ारों में तीव्र तकनीकी और संरचनात्मक परिवर्तनों के बीच आजीवन शिक्षा को आर्थिक एवं सामाजिक नीति का केंद्रीय स्तंभ बनाएँ। आजीवन अधिगम क्या है? आजीवन अधिगम का अर्थ है व्यक्ति के जीवनभर ज्ञान, कौशल और...
Read More

मुख्यमंत्री को पदच्युत करने में राज्यपाल की भूमिका पाठ्यक्रम: GS2/शासन समाचार में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने चुनावी हार के बाद मुख्यमंत्री पद से त्येग्पत्र देने से मना कर दिया, परिणाम को षड्यंत्र बताते हुए चुनावों में धांधली और केंद्रीय बलों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। क्या आप जानते हैं?  चुनाव परिणाम घोषित होने के 45...
Read More
scroll to top