IIT गांधीनगर के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक नए अध्ययन में चेतावनी दी गई है कि भारत में फ्लैश फ्लड (अचानक आने वाली बाढ़) की बारम्बारता और तीव्रता में वृद्धि होती जा रही हैं।
फ्लैश फ्लड क्या हैं?
फ्लैश फ्लड अचानक और तीव्र बाढ़ होती है जो भारी वर्षा की घटना के छह घंटे के अंदर उत्पन्न होती है। यह सामान्यतः उन क्षेत्रों में होती है जहाँ ढलान तीव्र होता है, जल निकासी प्रणाली कमजोर होती है, या मृदा पहले से ही संतृप्त या अत्यधिक सूखी होती है।
नदी आधारित बाढ़ की तुलना में, फ्लैश फ्लड की चेतावनी का समय बहुत कम होता है, जिससे ये विशेष रूप से जानलेवा बन जाती हैं।