- Nifty 50 कंपनियों में वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 (POSH अधिनियम) के अंतर्गत 1,327 शिकायतें दर्ज की गईं, जो वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) की तुलना में 4.6% की वृद्धि है।
- कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विशाखा बनाम राजस्थान राज्य मामले में वर्ष 1997 में जारी विशाखा दिशानिर्देशों को वैधानिक आधार प्रदान करने के लिए अधिनियमित किया गया था।
- इस अधिनियम के अंतर्गत कार्यस्थल की परिभाषा में क्लाइंट के कार्यस्थल, कार्य के बारे में की जाने वाली यात्राएँ तथा वर्चुअल या दूरस्थ कार्यस्थल भी शामिल किए गए हैं। इससे सुरक्षा का दायरा केवल भौतिक कार्यालय तक सीमित नहीं रहता। Read More
कॉर्पोरेट भारत में POSH शिकायतों में वृद्धिं
समाचार में
POSH अधिनियम, 2013 के बारे में