जल्लीकट्टू महोत्सव
पाठ्यक्रम :GS 1/संस्कृति
समाचार में
- तमिलनाडु में जल्लीकट्टू एवं अन्य बैल से संबंधित खेलों जैसे एरुथट्टम और मंजुविरट्टू के दौरान छह लोगों की मृत्यु हो गई।
जल्लीकट्टू महोत्सव का परिचय
- संक्षिप्त विवरण: जल्लीकट्टू तमिल फसल उत्सव पोंगल के दौरान आयोजित होने वाला एक पारंपरिक बैल-वशीकरण खेल है।
- यह मदुरै, पुदुकोट्टई, तिरुचिरापल्ली और तंजावुर जैसे जिलों में सबसे प्रमुख है।
- नाम और अर्थ: “जल्लीकट्टू” शब्द दो तमिल शब्दों से मिलकर बना है:
- जल्ली: चांदी या सोने के सिक्कों को संदर्भित करता है।
- कट्टू: इसका तात्पर्य है बंधा हुआ।
- सिक्के बैल के सींग पर बाँधे जाते हैं, और जो प्रतिभागी बैल को वश में कर लेते हैं, वे पुरस्कार जीतते हैं।
- ऐतिहासिक उत्पत्ति: यह खेल लगभग 2000 वर्ष पुराना है, जिसके प्रमाण 400-100 ईसा पूर्व के हैं।
- इसे मूल रूप से दक्षिण भारत के एक जातीय समूह अयार द्वारा खेला जाता था।
- खेल विवरण: प्रतिभागी बैल की कूबड़ को पकड़ने या उसे रोकने के लिए उसके साथ दौड़ने की कोशिश करते हैं।
- जल्लीकट्टू के लिए उपयोग किए जाने वाले बैलों में पुलिकुलम या कंगायम नस्लें सम्मिलित हैं, जिन्हें प्रजनन के लिए भी महत्त्व दिया जाता है।
- सफल बैलों को बाजार में बहुत अधिक महत्त्व दिया जाता है।
- न्यायपालिका का दृष्टिकोण: 2023 में, उच्चतम न्यायालय की एक संविधान पीठ ने जल्लीकट्टू को तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत एवं परंपरा के एक भाग के रूप में बरकरार रखा, इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व को स्वीकार किया।
Source: TH
मूसी नदी
पाठ्यक्रम: GS1/ भूगोल
समाचार में
- हैदराबाद, तेलंगाना में मूसी नदी ऐतिहासिक इमारतों को विश्व स्मारक कोष (WMF) द्वारा प्रतिष्ठित 2025 विश्व स्मारक वॉच में सम्मिलित किया गया है।
परिचय
- 2025 विश्व स्मारक निगरानी: यह विश्व स्मारक कोष (WMF) (न्यूयॉर्क स्थित गैर-लाभकारी संगठन) द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण एवं प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों के कारण खतरे में पड़ी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना और कार्रवाई को संगठित करना है।
- मूसी नदी: यह नदी तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में अनंतगिरी पहाड़ियों से निकलती है। यह कृष्णा नदी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक है।
- यह नदी उस्मानसागर और हिमायतसागर जलाशयों में बहती है, जिनका निर्माण बाढ़ को नियंत्रित करने और हैदराबाद के लिए स्वच्छ जल के स्रोत के रूप में किया गया था।
Source: TH
हाइड्रोक्लाइमेट व्हिपलैश
पाठ्यक्रम: GS1/ भूगोल
समाचार में
- लॉस एंजिल्स में विनाशकारी जंगली आग दुर्लभ मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण लगी थी, जिन्हें ‘हाइड्रोक्लाइमेट व्हिपलैश’ के नाम से जाना जाता है।
हाइड्रोक्लाइमेट व्हिपलैश और वैश्विक जलवायु पैटर्न
- मौसम चक्रों में व्यवधान: हाइड्रोक्लाइमेट व्हिपलैश के कारण अनियमित वर्षा पैटर्न बनते हैं, जिससे बेमौसम और अप्रत्याशित मौसम होता है।
- नम मौसम में अत्यधिक वनस्पति वृद्धि होती है। अचानक सूखा पड़ने से वनस्पति सूख जाती है, जिससे वनाग्नि के लिए ईंधन बनता है।
- जलवायु प्रवर्धन: उष्ण वैश्विक तापमान वाष्पीकरण दर को बढ़ाता है, जिससे वर्षा एवं शुष्कता दोनों चरण तीव्र हो जाते हैं।
हाइड्रोक्लाइमेट व्हिपलैश के पीछे के कारक
- हाइड्रोक्लाइमेट व्हिपलैश प्राकृतिक और मानव-प्रेरित दोनों कारकों से प्रेरित है।
- वायुमंडलीय परिसंचरण में परिवर्तन, जैसे कि जेट स्ट्रीम एवं ENSO जैसी महासागर धाराओं में परिवर्तन, और नमी को बनाये रखने वाली स्थलाकृति अत्यधिक वर्षा तथा सूखे की स्थिति उत्पन्न कर सकती है।
- ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन से वैश्विक तापन एवं शहरीकरण और वनों की कटाई जैसे भूमि-उपयोग में बदलाव सहित मानवीय गतिविधियाँ स्थानीय जल विज्ञान चक्रों को बाधित करके इन उतार-चढ़ावों को बढ़ाती हैं।
Source: DTE
आठवाँ वेतन आयोग
पाठ्यक्रम :GS 2/शासन व्यवस्था
समाचार में
- केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
वेतन आयोग का परिचय
- उद्देश्य: वेतन आयोग केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए वेतन, मुआवज़ा और भत्ते निर्धारित करता है।
- महँगाई भत्ते (DA ) और महँगाई राहत (DR) समायोजन के लिए सूत्र प्रस्तावित करना ताकि मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम किया जा सके।
- वेतन आयोग की सिफ़ारिशें बाध्यकारी नहीं होती हैं।
- समय-सीमा: वेतन आयोग सामान्यतः प्रत्येक 10 वर्ष में गठित किए जाते हैं। 8वें वेतन आयोग का गठन 7वें वेतन आयोग की अवधि 2025 में समाप्त होने से काफी पहले किया जा रहा है, ताकि समीक्षा और कार्यान्वयन के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
- न्यायमूर्ति ए.के. माथुर की अध्यक्षता में 7वें वेतन आयोग को 2016 में लागू किया गया था और वेतन मैट्रिक्स प्रस्तुत किया गया था; न्यूनतम: 18,000 रुपये/माह, अधिकतम: 2,50,000 रुपये/माह।
- संरचना: सामान्यतः एक सेवानिवृत्त उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में।
Source: TH
फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन – विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम (FTI-TTP)
पाठ्यक्रम: GS3/आधारभूत संरचना
सन्दर्भ
- केंद्रीय गृह मंत्री फास्ट ट्रैक इमिग्रेशन-ट्रस्टेड ट्रैवलर प्रोग्राम (FTI-TTP) का उद्घाटन करेंगे।
परिचय
- प्रथम लॉन्च: 2024 में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर।
- नोडल एजेंसी: गृह मंत्रालय के अंतर्गत आव्रजन ब्यूरो (The Bureau of Immigration )।
- विशेषताएँ:
- पंजीकृत यात्री एयरपोर्ट के ई-गेट पर अपना बोर्डिंग पास और पासपोर्ट स्कैन कर सकेंगे।
- बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के पश्चात् गेट अपने आप खुल जाएँगे और इमिग्रेशन क्लीयरेंस मिल जाएगी।
- इसे दो चरणों में लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में भारतीय नागरिक एवं OCI कार्डधारक सम्मिलित होंगे और दूसरे चरण में विदेशी यात्री सम्मिलित होंगे।
- इसे देश के 21 प्रमुख एयरपोर्ट पर लागू किया जाएगा।
- प्रथम चरण में यह सुविधा सात प्रमुख एयरपोर्ट- मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और अहमदाबाद से प्रारंभ की जा रही है।
- पंजीकृत यात्री एयरपोर्ट के ई-गेट पर अपना बोर्डिंग पास और पासपोर्ट स्कैन कर सकेंगे।
Source: IE
मोटापे की नई परिभाषा(New Definition for Obesity)
पाठ्यक्रम: GS2/स्वास्थ्य
सन्दर्भ
- चिकित्सा पत्रिका द लैंसेट के एक आयोग द्वारा मोटापे के निदान के लिए एक नई परिभाषा और विधि प्रस्तावित की गई है।
- लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्राइनोलॉजी कमीशन विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं और देशों के 58 प्रमुख विशेषज्ञों का एक समूह है।
नई परिभाषा का परिचय
- यह अधिक वजन वाली श्रेणी को प्रीक्लिनिकल मोटापे नामक श्रेणी से परिवर्तित कर देता है।
- यह वह श्रेणी है जिसमें व्यक्ति के शरीर में अतिरिक्त वसा होती है, परन्तु कोई बीमारी नहीं होती।
- प्रीक्लिनिकल मोटापे को एक शारीरिक विशेषता के रूप में परिभाषित किया जाता है, लेकिन बीमारी के रूप में नहीं।
- प्रीक्लिनिकल मोटापे के लिए जोखिम में कमी और नैदानिक मोटापे की प्रगति को रोकने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
- निदान: इसके लिए केवल BMI कट-ऑफ को पूरा करने के बजाय अतिरिक्त वसा के स्तर की पुष्टि और अंग कार्य के नैदानिक आकलन की आवश्यकता होगी।
- नैदानिक मोटापा: इसे एक पुरानी बीमारी के रूप में परिभाषित किया गया है जिसके परिणामस्वरूप किसी व्यक्ति की अन्य स्थितियों की परवाह किए बिना अंग कार्यों में परिवर्तन होता है।
बॉडी मास इंडेक्स (BMI)
- यह किलोग्राम (या पाउंड) में किसी व्यक्ति के वजन को मीटर (या फीट) में ऊँचाई के वर्ग से विभाजित करके प्राप्त किया जाता है।
- उच्च BMI शरीर में अधिक मोटापे का संकेत दे सकता है।
- BMI वजन श्रेणियों की जाँच करता है जो स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं, लेकिन यह किसी व्यक्ति के शरीर के मोटापे या स्वास्थ्य का निदान नहीं करता है।
- 1990 के दशक में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा मोटापे के लिए आधिकारिक स्क्रीनिंग सूचकांक के रूप में मीट्रिक को अपनाने के पश्चात् यह चिकित्सकों के लिए प्रमुखता से उभरा।
- अधिकांश वयस्कों के लिए, एक आदर्श BMI 18.5 से 24.9 की सीमा में है।
Source: IE
डेटा एंबेसी
पाठ्यक्रम :GS 2/ अंतर्राष्ट्रीय संबंध and GS 3/विज्ञान और प्रौद्योगिकी
समाचार में
- भारत डेटा एंबेसी स्थापित करने के लिए वभिन्न देशों के साथ चर्चा कर रहा है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय संबंधों और डेटा संप्रभुता में एक नया आयाम जुड़ेगा।
डेटा एंबेसी क्या हैं ?
- डेटा एंबेसी सुरक्षित सुविधाएँ हैं, जहाँ देश किसी दूसरे देश के क्षेत्र में संप्रभु डेटा संगृहित कर सकते हैं, जबकि उस पर पूरा नियंत्रण बनाए रख सकते हैं। वे प्रदान करते हैं:
- बैकअप और आकस्मिक भंडारण: प्राकृतिक आपदाओं या भू-राजनीतिक संकटों के दौरान डेटा की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- संचालन में स्वतंत्रता: प्रत्येक डेटा दूतावास स्वतंत्र रूप से डेटा प्रबंधन और पहुँच नियंत्रण को संभालता है, जबकि मेजबान देश डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
- नियामक लचीलापन: देश स्थानीय डेटा विनियमों के अधीन हुए बिना विदेशों में डेटा संगृहित कर सकते हैं।
- भारत इन एंबेसी को रखने के लिए विशेष रणनीतिक क्षेत्र स्थापित करने की योजना बना रहा है, जिसमें विभिन्न देशों के लिए संप्रभु डेटा संगृहित करने के लिए समर्पित डेटा केंद्र होंगे।
- आंध्र प्रदेश, अपने उन्नत डेटा सेंटर बुनियादी ढाँचे के साथ, पहले डेटा एंबेसी की मेजबानी करने की संभावना है।
क्या आप जानते हैं?
- एस्टोनिया 2007 के साइबर हमले के बाद लक्ज़मबर्ग में डेटा दूतावास स्थापित करने वाला प्रथम देश था।
Source: LM
QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2025
पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था
सन्दर्भ
- AI , डिजिटल एवं हरित प्रौद्योगिकियों सहित माँग वाले भविष्य के कौशल के लिए एक अग्रणी रोजगार बाजार के रूप में भारत की स्थिति को प्रथम QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स में प्रकट किया गया।
परिचय
- लंदन स्थित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) द्वारा जारी किया गया प्रथम फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स, उभरती हुई रोजगार बाजार की माँगों को पूरा करने के लिए देशों की तत्परता का मूल्यांकन करता है।
- सूचकांक चार मुख्य क्षेत्रों का मूल्यांकन करता है: कौशल फिट, शैक्षणिक तत्परता, कार्य का भविष्य एवं आर्थिक परिवर्तन।
- भारत की उत्कृष्ट सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि, युवा जनसंख्या और बढ़ती स्टार्ट-अप संस्कृति देश को भविष्य के लिए तैयार कौशल में वैश्विक नेता के रूप में स्थापित करती है
कौशल सूचकांक में भारत का प्रदर्शन
सूचक | कौशल फ़िट(Skills Fit) | शैक्षणिक तत्परता(Academic Readiness) | कार्य का भविष्य(Future of Work) | आर्थिक परिवर्तन | समग्र |
---|---|---|---|---|---|
अंक/स्कोर | 59.1 | 89.9 | 99.1 | 58.3 | 76.6 |
वैश्विक स्थिति | 37th | 26th | 2nd | 40th | 25th |
सुधार के अवसर
- उद्योग सहयोग बढ़ाना: उच्च शिक्षा संस्थानों और उद्योग की जरूरतों के मध्य अंतर को कम करना।
- स्नातकों को माँग में रहने वाले कौशलयुक्त करना: नियोक्ता की माँगों के साथ सामंजस्य बिठाने के लिए डिजिटल और AI पर ध्यान केंद्रित करना।
- भविष्य-उन्मुख नवाचार और स्थिरता: इस मीट्रिक में भारत का स्कोर कम है, जो सतत प्रथाओं और दूरदर्शी समाधानों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता को दर्शाता है।
Source: AIR
ब्याज समतुल्यीकरण योजना (Interest Equalisation Scheme)
पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था
सन्दर्भ
- आशा है कि भारत का वाणिज्य मंत्रालय आगामी बजट में ब्याज समतुल्यीकरण योजना को पाँच वर्ष के लिए और बढ़ाने की माँग करेगा।
परिचय
- ब्याज समतुल्यकरण योजना (IES) 2015 में निर्यातकों को सब्सिडी वाले निर्यात ऋण के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रारंभ की गई थी।
- प्रारंभ में पाँच वर्ष के लिए वैध, इस योजना को तब से विभिन्न बार बढ़ाया गया है, जिसमें कोविड-19 महामारी के दौरान एक वर्ष का विस्तार भी सम्मिलित है।
- कवरेज: प्रारंभ में, इसमें लगभग 410 पहचाने गए टैरिफ लाइनों के गैर-MSME निर्यातकों और MSME क्षेत्र के सभी निर्यातकों को सम्मिलित किया गया था।
- सब्सिडी दर: यह योजना प्रदान करती है;
- 410 चिन्हित टैरिफ लाइनों के व्यापारी और निर्माता निर्यातकों के लिए 2% ब्याज समतुल्यता लाभ।
- सभी MSME निर्माता निर्यातकों के लिए 3% ब्याज समतुल्यता लाभ।
- तंत्र: निर्यात ऋण बैंकों द्वारा रियायती ब्याज दर पर प्रदान किया जाता है। सरकार लाभार्थियों से लिए गए कम ब्याज के लिए बैंकों को मुआवज़ा देती है।
Source: BL
SpaceX ने चंद्रमा की ओर दो चंद्र लैंडर प्रमोचन किया
पाठ्यक्रम: GS3/ विज्ञान और प्रौद्योगिकी
सन्दर्भ
- SpaceX ने नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए दो निजी चंद्र लैंडर्स, फायरफ्लाई एयरोस्पेस द्वारा ब्लू घोस्ट और जापान के आईस्पेस द्वारा रेजिलिएंस को प्रमोचित किया है।
ब्लू घोस्ट का परिचय
- फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ब्लू घोस्ट लैंडर नासा के कमर्शियल लूनर पेलोड सर्विसेज (CLPS) कार्यक्रम का भाग है।
- यह पहल नासा के आर्टेमिस कार्यक्रम का समर्थन करती है, जिसका उद्देश्य मनुष्यों को चंद्रमा पर वापस ले जाना है। ब्लू घोस्ट 10 वैज्ञानिक पेलोड ले जाएगा, जिसमें सम्मिलित हैं:
- चंद्रमा की मृदा को एकत्रित करने के लिए एक वैक्यूम डिवाइस।
- सतह के नीचे के तापमान को मापने के लिए एक ड्रिल।
- चंद्रमा की धूल से उपकरणों को हानि पहुँचाने से रोकने के लिए एक उपकरण।
रेजिलिएंस का परिचय
- दूसरा पेलोड, रेजिलिएंस, जापान के आईस्पेस (ispace) द्वारा विकसित किया गया है।
- रेजिलिएंस छह वैज्ञानिक पेलोड और एक छोटा रोवर ले जाएगा जो चंद्रमा की मृदा के नमूने एकत्र करने में सक्षम है।
- इसका लक्ष्य चंद्रमा के निकटवर्ती भाग में उत्तर में मैरे फ्रिगोरिस पर उतरना है।
Source: TH
अंतरिक्ष डॉकिंग प्रौद्योगिकी
पाठ्यक्रम: GS3/ विज्ञान और प्रौद्योगिकी
सन्दर्भ
- इसरो (ISRO) ने अंतरिक्ष डॉकिंग प्रयोग (SpaDeX) के लिए उपग्रहों के एक युग्म को लेकर PSLV-C60 मिशन प्रक्षेपित किया, जिसका उद्देश्य कक्षीय मिलन और डॉकिंग (orbital rendezvous and docking) का प्रदर्शन करना ।
अंतरिक्ष डॉकिंग प्रौद्योगिकी
- डॉकिंग प्रौद्योगिकी घटकों को अलग-अलग प्रमोचन करके और उन्हें कक्षा में जोड़कर बड़े अंतरिक्ष मॉड्यूल की असेंबली की अनुमति देती है।
- यह अंतरग्रहीय मिशनों के लिए महत्त्वपूर्ण है जहाँ अंतरिक्ष यान वर्तमान प्रमोचन वाहनों की पेलोड क्षमता से अधिक हो सकता है।
महत्त्व
- चंद्रयान-4 मून सैंपल वापसी मिशन उन्नत अन्वेषण मिशनों के लिए डॉकिंग क्षमताओं के संभावित अनुप्रयोग का उदाहरण है।
- ISRO इस दशक के अंत में ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ (BAS) को प्रमोचन करने की योजना बना रहा है, जिसे डॉकिंग प्रौद्योगिकी में प्रगति से अत्यंत लाभ मिलेगा।
Source: TH
स्वामित्व (SVAMITVA) योजना
पाठ्यक्रम: GS2/ शासन व्यवस्था
सन्दर्भ
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 जनवरी 2025 को स्वामित्व संपत्ति कार्ड के ई-वितरण की अध्यक्षता करेंगे।
स्वामित्व योजना
- स्वामित्व योजना (ग्रामीण जनसंख्या का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत तकनीक के साथ मानचित्रण) 24 अप्रैल, 2020 (राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस) को प्रारंभ की गई थी।
- यह पंचायती राज मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
- इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड जारी करके कानूनी स्वामित्व रिकॉर्ड प्रदान करना है, जिससे ग्रामीण शासन और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिले।
योजना का कार्यान्वयन
- सटीक भूमि सीमांकन: यह योजना ड्रोन तकनीक और भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) उपकरणों का उपयोग करके ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि पार्सल का सटीक सीमांकन सुनिश्चित करती है, जिससे भूमि सीमाओं पर विवाद कम होते हैं।
- संपत्ति स्वामित्व अधिकार: यह स्वामित्व संपत्ति कार्ड के माध्यम से अधिकारों का रिकॉर्ड (ROR) प्रदान करता है, जिससे बसे हुए ग्रामीण क्षेत्रों (जनसंख्या) में संपत्ति के मालिकों को कानूनी मान्यता मिलती है।
Source: PIB
न्यू ग्लेन रॉकेट
पाठ्यक्रम: GS3/ विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष
समाचार में
- ब्लू ओरिजिन ने अपने प्रथम मिशन (NG-1) पर न्यू ग्लेन रॉकेट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
- ब्लू ओरिजिन एक निजी अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी है जिसकी स्थापना 2000 में जेफ बेजोस ने की थी।
NG-1 मिशन का परिचय
- यह मिशन “ब्लू रिंग पाथफाइंडर” परीक्षण उपग्रह को उसकी इच्छित कक्षा में सफलतापूर्वक तैनात करेगा।
- साथ ही, यह अटलांटिक महासागर में एक ड्रोन जहाज पर रॉकेट के बूस्टर चरण को उतारकर इसकी पुन: प्रयोज्यता का प्रदर्शन करेगा। लॉन्च लागत को कम करने एवं अंतरिक्ष अन्वेषण को अधिक किफायती और सतत बनाने के लिए पुन: प्रयोज्यता महत्त्वपूर्ण है।
- यह वाणिज्यिक अंतरिक्ष उड़ान क्षेत्र में SpaceX and ULA जैसे प्रतिस्पर्धियों के विरुद्ध ब्लू ओरिजिन की स्थिति को सुदृढ़ करेगा।
Source: IE
Previous article
शांति पहल की महान वर्षगांठ