- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के सेमीकंडक्टर अभिकल्पना (डिज़ाइन) एवं विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास हेतु 1,27,500 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ सेमिकॉन 2.0 कार्यक्रम को स्वीकृति प्रदान की है।
- इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) 1.0 इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत वर्ष 2021 में प्रारंभ किया गया एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य भारत में सेमीकंडक्टर एवं डिस्प्ले विनिर्माण का व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है।
- इस मिशन को 76,000 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन ढाँचे का समर्थन प्राप्त है, जिसके अंतर्गत सिलिकॉन फैब, कंपाउंड सेमीकंडक्टर इकाइयों, असेंबली एवं परीक्षण इकाइयों तथा चिप डिज़ाइन के लिए 50 प्रतिशत तक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। Read More
मंत्रिमंडल द्वारा सेमिकॉन 2.0 को स्वीकृति प्रदान
संदर्भ
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) 1.0