पाठ्यक्रम: GS3/ पर्यावरण
संदर्भ
- फिलीपींस ने प्रवाल (कोरल) आनुवंशिक विविधता को संरक्षित करने और रीफ पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया का प्रथम कोरल लार्वा क्रायोबैंक शुरू किया है।
कोरल क्रायोबैंक पहल
- यह पहल फिलीपींस, ताइवान, इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड के अनुसंधान संस्थानों के बीच सहयोग से संचालित की जा रही है।
- इसका उद्देश्य कोरल लार्वा को फ्रीज़ करके संरक्षित करना है ताकि कोरल की आनुवंशिक विविधता को दीर्घकालिक सुरक्षा मिल सके।
| क्रायोप्रिज़र्वेशन क्या है? – क्रायोप्रिज़र्वेशन जीवित कोशिकाओं या ऊतकों को अत्यंत निम्न तापमान (–196°C) पर संरक्षित करने की प्रक्रिया है, जिससे सभी जैविक गतिविधियाँ रुक जाती हैं और दीर्घकालिक भंडारण संभव होता है। – कोरल लार्वा को पहले क्रायोप्रोटेक्टेंट सॉल्यूशन्स (ग्लिसरॉल, एथिलीन ग्लाइकोल, DMSO) से उपचारित किया जाता है ताकि जल को प्रतिस्थापित किया जा सके और बर्फ बनने से रोका जा सके। – विट्रिफिकेशन की प्रक्रिया के माध्यम से लार्वा को तरल नाइट्रोजन में डुबोया जाता है, जिससे वे कांच जैसी अवस्था में बदल जाते हैं और कोशिका क्षति से बचाव होता है। |
कोरल ट्रायंगल के बारे में
- कोरल ट्रायंगल, जिसे “समुद्रों का अमेज़न” भी कहा जाता है, लगभग 6 मिलियन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, सोलोमन द्वीप एवं तिमोर-लेस्ते शामिल हैं।
- यह दो जैव-भौगोलिक क्षेत्रों को समाहित करता है: इंडोनेशिया-फिलीपींस क्षेत्र और सुदूर दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र।
- इस क्षेत्र में विश्व की 75% से अधिक कोरल प्रजातियां, एक-तिहाई रीफ मछलियों, विशाल मैंग्रोव वनों और समुद्री कछुओं की सात में से छह प्रजातियां पायी जाती हैं।

कोरल पारिस्थितिकी तंत्र के लिए खतरे
- जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का तापमान बढ़ रहा है, जिससे कोरल ब्लीचिंग और आवास विनाश हो रहा है।
- “स्टेटस ऑफ कोरल रीफ्स ऑफ द वर्ल्ड 2020” रिपोर्ट के अनुसार, 2009 से 2018 के बीच विश्व के 14% कोरल नष्ट हो गए।
- विनाशकारी मछली पकड़ना, प्रदूषण और अनियंत्रित पर्यटन रीफ के क्षरण को तीव्र करते हैं।
| कोरल क्या हैं? – कोरल अकशेरुकी जीव होते हैं जो नाइडेरिया नामक जीवों के बड़े समूह से संबंधित होते हैं। – कोरल छोटे, मुलायम जीवों के समूह (पॉलीप्स) से बनते हैं। – ये जीव अपने चारों ओर एक चूना-पत्थर जैसे (कैल्शियम कार्बोनेट) बाह्य कंकाल का स्रवण करते हैं ताकि सुरक्षा मिल सके। – इस प्रकार, लाखों पॉलीप्स मिलकर बड़े कार्बोनेट संरचनाएँ बनाते हैं जिन्हें कोरल रीफ कहा जाता है। – रूप-रंग: कोरल का रंग लाल से बैंगनी और नीले तक होता है, लेकिन सामान्यतः ये भूरे और हरे रंग के होते हैं। – इनका रंग पॉलीप्स के ऊतकों में पनपने वाले सूक्ष्म शैवालों से आता है। कोरल रीफ के प्रकार – फ्रिंजिंग रीफ: तटरेखा के साथ बनते हैं – बैरीयर रीफ: खुले समुद्र में बनते हैं – एटोल्स: डूबे हुए ज्वालामुखियों के चारों ओर वृत्ताकार रूप में बनते हैं – महत्व: कोरल रीफ समुद्री जीवन के एक-चौथाई हिस्से को भोजन, आश्रय, विश्राम और प्रजनन स्थल प्रदान करते हैं। – ये जैव विविधता की रक्षा के लिए नर्सरी और शरणस्थल के रूप में कार्य करते हैं। कोरल ब्लीचिंग – कोरल एक विशेष तापमान सीमा में जीवित रहने और बढ़ने के लिए अनुकूलित होते हैं। – जब समुद्र का तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है, तो कोरल अपने शैवालों को बाहर निकाल देते हैं और सफेद हो जाते हैं—इसे कोरल ब्लीचिंग कहते हैं। – यह घटना कम लवणता, ठंडे जल या प्रदूषण के कारण भी हो सकती है और क्षेत्रीय व वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर ब्लीचिंग घटनाएँ देखी गई हैं। |
Source: TH
Previous article
RBI ने वित्त उद्योग विकास परिषद (FIDC) को SRO का दर्जा दिया
Next article
संक्षिप्त समाचार 06-10-2025