- शिक्षा मंत्रालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के "भारत में विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के परिसरों की स्थापना एवं संचालन विनियम, 2023" के अंतर्गत लिवरपूल विश्वविद्यालय को बेंगलुरु में अपना शाखा परिसर स्थापित करने हेतु स्वीकृति-पत्र (LoA) प्रदान किया है।
- उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण वह प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत शिक्षण, अनुसंधान, प्रशासन तथा शैक्षणिक सहयोग में वैश्विक, अंतरराष्ट्रीय एवं अंतर-सांस्कृतिक आयामों का समावेश किया जाता है।
- इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता , अंतरराष्ट्रीय शोध साझेदारियाँ, विदेशी विश्वविद्यालय परिसरों की स्थापना, संयुक्त डिग्री कार्यक्रम तथा सीमापार शैक्षणिक सेवाएँ सम्मिलित होती हैं। Read More
भारत में उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण
संदर्भ
उच्च शिक्षा का अंतरराष्ट्रीयकरण क्या है?