- विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट ‘भारत में निर्धनता और समानता संक्षिप्त विवरण: अक्टूबर 2026’’ के अनुसार, भारत ने विश्व स्तर पर निर्धनता में कमी लाने की दिशा में सबसे तीव्र प्रगति करने वाले देशों में स्थान प्राप्त किया है।
- अत्यधिक निर्धनता में कमी: अंतरराष्ट्रीय अत्यधिक गरीबी रेखा (2021 की क्रय शक्ति समता के आधार पर 3 डॉलर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन) से नीचे जीवनयापन करने वाली जनसंख्या का अनुपात वर्ष 2011 में 27.1% था, जो वर्ष 2023 में घटकर 2.6% रह गया।
- निम्न-मध्यम आय वाले देशों की गरीबी रेखा के आधार पर निर्धनता में कमी: 4.20 डॉलर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की गरीबी रेखा के आधार पर निर्धनता का अनुपात वर्ष 2011 में 57.7% था, जो वर्ष 2023 में घटकर 16.1% रह गया। इस अवधि में अनुमानतः 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। Read More
भारत में निर्धनता में कमी की दर वैश्विक स्तर पर सबसे तीव्र दरों में से एक
संदर्भ
गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में भारत की प्रगति