वर्ष 2026 में वैश्विक समुद्री व्यापार के ठहराव की आशंका 

पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था

संदर्भ

  • संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास (UNCTAD) द्वारा जारी ‘समुद्री परिवहन की समीक्षा, 2026’ के अनुसार, प्रमुख नौवहन मार्गों में व्यवधान के कारण वर्ष 2026 में वैश्विक समुद्री व्यापार के स्थिर रहने की आशंका है।

वैश्विक समुद्री व्यापार की प्रवृत्तियाँ

  • समुद्री व्यापार की धीमी वृद्धि: वर्ष 2025 में वैश्विक समुद्री व्यापार में 1.9% की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 12.3 अरब टन हो गया, जबकि वर्ष 2024 में इसमें 3.9% की वृद्धि दर्ज की गई थी। UNCTAD के अनुसार, वर्ष 2026 में इसमें कोई वृद्धि होने की संभावना नहीं है, हालाँकि वर्ष 2027 में इसमें 3.2% की वृद्धि हो सकती है।
  • प्रमुख समुद्री मार्गों में व्यवधान: होर्मुज जलडमरूमध्य, लाल सागर, काला सागर और पनामा नहर से जुड़े संघर्षों एवं व्यवधानों के कारण नौवहन लागत, पारगमन समय और अनिश्चितता में वृद्धि हुई है।
  • माल ढुलाई लागत में वृद्धि: जनवरी से अगस्त 2026 के बीच कंटेनर की हाजिर माल-ढुलाई दरें दोगुने से अधिक हो गईं। इसका प्रमुख कारण समुद्री मार्गों में व्यवधान और जहाजों के मार्ग परिवर्तन की आवश्यकता रही।
  • वैश्विक जहाजी बेड़े का वृद्ध होना: वैश्विक जहाजी बेड़े की क्षमता में 3.5% की वृद्धि हुई, जो माल की मात्रा में वृद्धि से अधिक है। वहीं, 40% से अधिक जहाज 20 वर्ष से अधिक पुराने हैं।

समुद्री व्यवधानों का प्रभाव

  • ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान: होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाला यातायात, जहाँ से सामान्यतः समुद्री मार्ग से परिवहन किए जाने वाले कच्चे तेल का लगभग 37% और पेट्रोलियम उत्पादों का 19% गुजरता है, तीव्र रूप से घट गया। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है।
  • नाविकों की सुरक्षा: समुद्री मार्गों में व्यवधान के कारण फारस की खाड़ी में 20,000 से अधिक नाविक फँस गए, जिनमें बड़ी संख्या भारतीय नाविकों की भी है।
  • मुद्रास्फीतिकारी दबाव: तेल एवं माल-ढुलाई की बढ़ती लागत से आयात व्यय और मुद्रास्फीतिकारी दबाव बढ़ रहे हैं। इसका प्रभाव विशेष रूप से अल्पविकसित देशों (LDCs) पर अधिक पड़ रहा है।
  • आपूर्ति शृंखला में अनिश्चितता: लंबे समुद्री मार्गों, बंदरगाहों पर भीड़भाड़ और अनिश्चित पारगमन समय के कारण वैश्विक व्यापार प्रवाह प्रभावित हुआ है।

बदलते नौवहन नेटवर्क का भारत पर प्रभाव

  • वर्ष 2015 से 2025 के बीच भारत-अमेरिका कंटेनर व्यापार की मात्रा में 6.26 लाख टीईयू (TEU) अर्थात् 95% की वृद्धि हुई, जबकि भारत को चीन के निर्यात में 131% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • ऊर्जा आयात पर बढ़ती निर्भरता: भारत का कच्चे तेल का आयात वर्ष 2000 में लगभग 72 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2024 में 240 मिलियन टन हो गया। इससे समुद्री मार्गों में व्यवधान के प्रति भारत की संवेदनशीलता बढ़ गई है।
  • जहाजों के पुनर्चक्रण में भारत की अग्रणी स्थिति: वर्ष 2025 में भारत ने वैश्विक जहाज पुनर्चक्रण में 35.4% की हिस्सेदारी के साथ अग्रणी स्थान प्राप्त किया। इस दौरान भारत में लगभग 30 लाख सकल टन भार वाले जहाजों का पुनर्चक्रण किया गया। इस क्षेत्र में बांग्लादेश दूसरे स्थान पर रहा।
  • बंदरगाहों की क्षमता के उपयोग में वृद्धि: नौवहन कंपनियों द्वारा जहाजों का मार्ग बदलकर भारतीय बंदरगाहों की ओर भेजे जाने के कारण फरवरी से जून 2026 के बीच मुंद्रा बंदरगाह की निर्धारित कंटेनर क्षमता में 53% और न्हावा शेवा बंदरगाह की क्षमता में 47% की वृद्धि हुई।
  • भारत के पास 1,178 जहाजों का नौवहन बेड़ा है, जिसका कुल सकल टन भार 28.8 मिलियन डेडवेट टन (DWT) है। भारत विश्व का 20वाँ सबसे बड़ा नौवहन राष्ट्र है।

भारत के समुद्री क्षेत्र में प्रमुख पहलें

  • व्यापारी नौवहन अधिनियम, 2025: इसका उद्देश्य समुद्री विनियमन का आधुनिकीकरण करना है। इसके अंतर्गत स्वामित्व संबंधी आवश्यकताओं में छूट देने जैसे बदलावों के माध्यम से भारत की ध्वज-पंजीकरण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है।
  • समुद्री अमृत काल दृष्टि, 2047: इसका उद्देश्य जहाज निर्माण क्षमता और समुद्री अवसंरचना को सुदृढ़ करके भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी समुद्री राष्ट्र के रूप में विकसित करना है।
  • सागरमाला कार्यक्रम: भारत को वैश्विक समुद्री केंद्र में परिवर्तित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया यह प्रमुख कार्यक्रम ‘समुद्री भारत दृष्टि, 2030’ तथा ‘समुद्री अमृत काल दृष्टि, 2047’ का एक महत्त्वपूर्ण आधार स्तंभ है।

भारत के समक्ष चुनौतियाँ

  • सीमित नौवहन संपर्क: लाइनर नौवहन संपर्क सूचकांक (LSCI) में भारत नौवें स्थान पर है, जबकि वियतनाम इससे आगे है। वियतनाम ने वर्ष 2006 में 28वें स्थान से सुधार करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया है।
  • विदेशी नौवहन नेटवर्क पर निर्भरता: बंदरगाहों की क्षमता में वृद्धि के बावजूद भारत वैश्विक नौवहन कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय पारगमन केंद्रों पर निर्भर बना हुआ है।
  • ऊर्जा संबंधी संवेदनशीलता: कच्चे तेल एवं अन्य ऊर्जा संसाधनों के आयात के लिए समुद्री मार्गों पर निर्भरता भारत को भू-राजनीतिक व्यवधानों के प्रति संवेदनशील बनाती है।
  • सीमित जहाज निर्माण क्षमता: भारत को वैश्विक जहाज निर्माण क्षेत्र में अपनी भूमिका का विस्तार करने और स्थापित जहाज निर्माण अर्थव्यवस्थाओं पर निर्भरता कम करने की आवश्यकता है।
  • बंदरगाहों पर भीड़भाड़: जहाजों के मार्ग परिवर्तन तथा भारतीय बंदरगाहों के निकट प्रतीक्षा कर रहे तेल टैंकरों और गैस वाहक जहाजों के आगमन से भीड़भाड़ एवं परिचालन संबंधी दबाव बढ़ गया है।

आगे की राह

  • माल की आवाजाही और संचालन की दक्षता बढ़ाने के लिए बहु-माध्यमीय संपर्क व्यवस्था के साथ बंदरगाह अवसंरचना को सुदृढ़ करना।
  • भारत की नौवहन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए घरेलू जहाज निर्माण, जहाज मरम्मत और समुद्री वित्तपोषण का विस्तार करना।
  • नौवहन क्षमता में वृद्धि तथा बंदरगाहों के कुशल संचालन के माध्यम से लाइनर नौवहन संपर्क सूचकांक में भारत की स्थिति सुधारना।
  • समुद्री मार्गों में व्यवधानों के प्रति संवेदनशीलता कम करने के लिए ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने के साथ-साथ सामरिक भंडार को सुदृढ़ करना।

स्रोत: TH

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था समाचारों में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर जारी अर्धवार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अब वह अपने कुल स्वर्ण भंडार का 84% भारत में रखता है। यह चार वर्ष पूर्व भारत में रखे जाने वाले 39% स्वर्ण भंडार की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। समाचार से...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/ सामाजिक न्याय संदर्भ डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने बल दिया था कि लोकतंत्र के प्रभावी संचालन के लिए सार्वजनिक अंतःकरण की अवधारणा एक महत्त्वपूर्ण पूर्वापेक्षा है। सार्वजनिक अंतःकरण क्या है? सार्वजनिक अंतःकरण एक सामूहिक नैतिक चेतना है, जो पीड़ित व्यक्ति चाहे कोई भी हो, प्रत्येक अन्याय के विरुद्ध जागृत होती है और लोगों को...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/ राजव्यवस्था और शासन संदर्भ भारत संघ बनाम जे. शेखर (2026) मामले में उच्चतम न्यायालय ने निर्णय दिया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के अंतर्गत निर्णायक प्राधिकरण की प्रत्येक पीठ में संपत्ति की कुर्की की पुष्टि से संबंधित मामलों की सुनवाई के दौरान कम-से-कम एक न्यायिक सदस्य का होना अनिवार्य है। धन...
Read More

गुरु तेग बहादुर जी पाठ्यक्रम: GS1/प्रमुख व्यक्तित्व चर्चा में क्यों? संस्कृति मंत्रालय ने 26 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के वर्षव्यापी आयोजन के समापन समारोह का आयोजन किया। परिचय गुरु तेग बहादुर का जन्म वर्ष 1621 में अमृतसर में त्याग मल के रूप में हुआ था।...
Read More
scroll to top