- विश्व शौचालय दिवस स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता से आगे बढ़कर कार्यशील एवं गरिमापूर्ण सार्वजनिक शौचालयों तक पहुँच सुनिश्चित करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है, विशेषकर महिलाओं के लिए।
- पृष्ठभूमि: वैश्विक स्वच्छता संकट के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सभी के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त स्वच्छता सुविधाओं तक पहुँच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है।
- उद्भव: इसकी स्थापना वर्ष 2001 में विश्व शौचालय संगठन द्वारा की गई थी। वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र के दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की। Read More
शौचालयों तक असमान पहुँच का आर्थिक प्रभाव
संदर्भ
विश्व शौचालय दिवस