- विधि व्यवसाय में आर्थिक रूप से संघर्षरत युवा अधिवक्ताओं को सहायता प्रदान करने तथा प्रतिभा पलायन (ब्रेन ड्रेन) को रोकने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय ने ‘युवा अधिवक्ता सहायता कोष’ के गठन का निर्देश दिया है।
- विधि व्यवसाय के प्रारम्भिक वर्ष प्रायः गंभीर आर्थिक कठिनाइयों से भरे होते हैं, विशेषकर प्रथम पीढ़ी के अधिवक्ताओं तथा आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए।
- यदि आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे युवा अधिवक्ता बेहतर वित्तीय स्थिरता वाले अन्य व्यवसायों की ओर जाने के लिए विवश होते हैं, तो विधि व्यवसाय को “प्रतिभा पलायन” का सामना करना पड़ सकता है। Read More
विधि व्यवसाय में प्रतिभा-पलायन(ब्रेन ड्रेन) पर उच्चतम न्यायालय की चिंता
सन्दर्भ
सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी