- हाल ही में केंद्र सरकार ने मणिपुर में जारी जातीय तनाव और राजनीतिक अनिश्चितता के बीच पुनीत कुमार गोयल को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।
- यह राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में सर्वोच्च रैंक वाला सिविल सेवक होता है, जो मुख्यमंत्री का प्रमुख सलाहकार और शासन का केंद्रबिंदु होता है।
- यह नीति समन्वय, संकट प्रबंधन और अंतर-विभागीय नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। Read More
Home / Daily Current Affairs in Hindi / 17-07-2025
Daily Current Affairs in Hindi – 17 July, 2025
- केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री (MoPSW) ने BIMSTEC पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।
- दो दिवसीय BIMSTEC पोर्ट्स कॉन्क्लेव विशाखापत्तनम पोर्ट प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
- विषय: ब्लू इकोनॉमी, नवाचार और सतत साझेदारी। बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के बंदरगाह प्राधिकरणों के मंत्रालयों के प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। Read More
बिम्सटेक पोर्ट्स कॉन्क्लेव
संदर्भ
पोर्ट्स कॉन्क्लेव के बारे में
- भारत ने अपनी कुल स्थापित विद्युत क्षमता का 50% गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से प्राप्त कर लिया है, जिससे उसने अपना NDC लक्ष्य पाँच वर्ष पहले ही प्राप्त कर लिया।
- कुल नवीकरणीय ऊर्जा वृद्धि: रिकॉर्ड क्षमता वृद्धि: FY 2024–25 में 29.52 GW की वृद्धि
- प्रमुख योगदानकर्ता: FY 2024–25 में 23.83 GW की वृद्धि (विगत वर्ष 15.03 GW) Read More
स्थापित क्षमता के 50% के बावजूद भारत की विद्युत में स्वच्छ ऊर्जा की हिस्सेदारी 30% से कम
संदर्भ
भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने "प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना" को छह वर्षों की अवधि के लिए मंजूरी दी है।
- यह कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर केंद्रित प्रथम समर्पित योजना है। यह नीति आयोग के आकांक्षी जिलों कार्यक्रम से प्रेरित है।
- कुल व्यय: ₹24,000 करोड़ प्रति वर्ष Read More
प्रधानमंत्री धन-धन्य कृषि योजना को कैबिनेट की मंजूरी
संदर्भ
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना
- भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रशंसा दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन वैश्विक AI परिदृश्य में भारत की बढ़ती भूमिका का उत्सव है।
- AI भारत में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, कृषि, शासन और उद्योग को बदल रहा है।
- भारत की AI यात्रा 1960 के दशक में प्रारंभिक कंप्यूटर विज्ञान अनुसंधान से शुरू हुई। Read More
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रशंसा दिवस
संदर्भ
भारत की AI यात्रा
- संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि वेस्ट बैंक में बड़े पैमाने पर विस्थापन उस स्तर पर पहुँच गया है जो लगभग 60 वर्ष पहले इस्राइल द्वारा फिलिस्तीनी क्षेत्र पर नियंत्रण शुरू होने के बाद से नहीं देखा गया था।
- वेस्ट बैंक जॉर्डन नदी के पश्चिम में स्थित है, इसके पश्चिम में इस्राइल, पूर्व में जॉर्डन और दक्षिण-पश्चिम में यरुशलम है।
- मुख्य शहरों में रामल्ला (फिलिस्तीनी प्राधिकरण की प्रशासनिक राजधानी), हेब्रोन, नब्लुस, जेनिन और बेथलेहम सम्मिलित हैं। Read More