नदी तट का अपरदन

पाठ्यक्रम: GS1/भूगोल

संदर्भ

  •  ब्रह्मपुत्र, तीस्ता और धरला नदियाँ अब अप्रत्याशित हो गई हैं, जो पहले से कहीं अधिक तीव्रता से भूमि का अपरदन कर रही हैं।

नदी तट अपरदन के बारे में 

  • नदी तट अपरदन वह प्रक्रिया है जिसमें प्रवाहित जल की निरंतर क्रिया से नदी के किनारे नष्ट हो जाते हैं। 
  • यह एक प्राकृतिक भू-आकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन मानव गतिविधियों या पर्यावरणीय परिवर्तनों से यह तीव्र हो सकती है। 
  • जब जल नदी की धारा में प्रवाहित होता है, तो यह नदी तटों पर कतरनी बल (shear stress) डालता है।
    • समय के साथ यह बल मृदा, रेत और चट्टान के कणों को किनारे से हटा देता है, जिससे नदी तट का अपरदन, धसाव और क्षरण होता है।
नदी तट अपरदन के बारे में 

नदी तट अपरदन के कारण 

  • प्राकृतिक कारण
    • नदी की तीव्र  धारा: तीव्र गति से प्रवाहित जल मोड़ों (meanders) के बाहरी किनारों को अपरदित करता है।
    • बाढ़: बाढ़ के समय अधिक जल मात्रा और वेग कटाव को तीव्र कर देते हैं।
    • मृदा की संरचना: ढीली या रेतीली मृदा आसानी से अपरदित हो जाती है।
    • वनस्पति का अभाव: जड़ें मृदा को बांधे रखने में सहायता करती हैं; उनकी अनुपस्थिति किनारों को कमजोर बना देती है।
    • नदी विसर्पण: नदी चैनलों के निरंतर स्थानांतरण से पार्श्व अपरदन होता है।
  • मानव-जनित कारण
    • नदी तटों के पास वनों की कटाई।
    • रेत और बजरी का खनन।
    • बाँध एवं तटबंधों का निर्माण, जो प्राकृतिक प्रवाह को परिवर्तित देते हैं।
    • नदी किनारे के पास अत्यधिक चराई या खेती।

प्रभाव

  • कृषि भूमि और आजीविका की हानि।
  • लोगों का विस्थापन, जो असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में एक बड़ी समस्या है।
  • सड़कों, पुलों और तटबंधों जैसी अवसंरचना को हानि।
  • नीचे की ओर गाद जमना, जिससे नौवहन एवं जलीय जीवन प्रभावित होता है।

नियंत्रण और शमन उपाय

  • जैव-इंजीनियरिंग विधियाँ: घास, झाड़ियाँ और पेड़ लगाकर किनारों को स्थिर करना।
  • रिप्रैप, स्पर और गेबियन दीवारों का निर्माण।
  • नदी प्रशिक्षण और ड्रेजिंग द्वारा प्रवाह को नियंत्रित करना।
  • समुदाय-आधारित नदी तट प्रबंधन और भूमि उपयोग की योजना।

Source: TH

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS2/अंतर्राष्ट्रीय संबंध संदर्भ  हाल ही में भारत और वियतनाम ने हनोई में 15वीं रक्षा नीति वार्ता आयोजित की, जिसमें पारंपरिक एवं उभरते क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः पुष्टि की। मुख्य समझौते हस्ताक्षरित– पारस्परिक पनडुब्बी खोज, बचाव समर्थन और सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन, जो समुद्री सुरक्षा में...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/स्वास्थ्य, GS3/ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समाचार में  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 1994 के मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम के अंतर्गत मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण (संशोधन) नियम, 2025 में संशोधन किया है। मुख्य विशेषताएँ यह संशोधन राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम (NOTP) को सुदृढ़ करता है और कॉर्नियल प्रत्यारोपण केंद्रों के...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/ शासन, GS3/बुनियादी ढांचा संदर्भ  भारत ने हाल ही में तकनीकी विफलताओं और मानवीय त्रुटियों के कारण ट्रेन दुर्घटनाओं की चिंताजनक पुनरावृत्ति देखी है। दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण क्या हैं? सुरक्षा-आवश्यक भूमिकाओं में स्टाफ की कमी: संचालन और रखरखाव में सीधे संलग्न 10 लाख पदों में से, सुरक्षा/संचालन पदों पर 1.5 लाख से अधिक...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/विज्ञान और प्रौद्योगिकी संदर्भ  अल्टरमैग्नेटिज़्म की खोज एक नए प्रकार के चुंबकीय क्रम के रूप में उभरी है। चुंबकत्व और प्रकार  चुंबकत्व आकर्षण या विकर्षण की वह शक्ति है जो कुछ विशेष पदार्थों — मुख्यतः लोहे, निकेल, कोबाल्ट या उनके मिश्र धातुओं — के बीच विद्युत आवेशों (जैसे इलेक्ट्रॉनों) की गति के कारण कार्य...
Read More

रिफ्ट वैली फीवर (RVF)  पाठ्यक्रम: GS2/ स्वास्थ्य समाचार में  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पश्चिमी अफ्रीका के मॉरिटानिया और सेनेगल में रिफ्ट वैली फीवर (RVF) के प्रकोप की पुष्टि की है। रिफ्ट वैली फीवर (RVF) के बारे में RVF का नाम केन्या की रिफ्ट वैली से लिया गया है, जहाँ इस बीमारी को प्रथम बार...
Read More
scroll to top