संयुक्त राज्य अमेरिका में ध्रुवीय भंवर (Polar Vortex) और शीतकालीन तूफान (Winter Storm)

पाठ्यक्रम: GS1/भूगोल

संदर्भ

  • हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक दशक से अधिक समय में सबसे भयंकर शीतकालीन तूफान का अनुभव किया है, जिसका मुख्य कारण ध्रुवीय भंवर है।

ध्रुवीय भंवर का परिचय

  • यह निम्न दाब और शीत वायु का एक वृहत् क्षेत्र है जो पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्रों के चारों ओर घूर्णन करता है। 
  • यह दो रूपों में विद्यमान है:
    • क्षोभमंडलीय ध्रुवीय भंवर, जो वायुमंडल की सबसे निचली परत (लगभग 10-15 किमी. तक) में विद्यमान होता है, और
    • समतापमंडलीय ध्रुवीय भंवर, जो अधिक ऊँचाई पर (लगभग 15-50 किमी.) होता है।
  • क्षोभमंडलीय ध्रुवीय भंवर अधिकांश मौसमी घटनाओं के लिए उत्तदायी है, जबकि समतापमंडलीय ध्रुवीय भंवर शरद ऋतु के दौरान सबसे अधिक शक्तिशाली होता है और ग्रीष्मकाल में लुप्त हो जाता है।

ध्रुवीय भंवर अत्यधिक शीत का कारण कैसे बनता है?

  • जब ध्रुवीय भंवर मजबूत और स्थिर होता है, तो यह जेट स्ट्रीम (ऊपरी वायुमंडल में तीव्र पवन की एक संकीर्ण पट्टी) को पृथ्वी के चारों ओर एक वृत्ताकार पथ पर भ्रमण कराता रहता है।
    • यह उत्तर में शीत वायु और दक्षिण में उष्ण वायु के मध्य पृथक्करण बनाए रखने में सहायता करता है।
  • हालाँकि, जब ध्रुवीय भंवर कमजोर हो जाता है, तो इससे जेट स्ट्रीम लहरदार और घुमावदार हो सकती है।
    • इससे शीत आर्कटिक वायु विखंडित होकर दक्षिण की ओर बढ़ जाती है, जिससे फ्लोरिडा जैसे दक्षिणी क्षेत्रों में भी तापमान अत्यधिक शीतल हो जाता है।
ध्रुवीय भंवर अत्यधिक शीत

ध्रुवीय भंवर के प्रभाव

  • ठंडी वायु का प्रकोप: जब ध्रुवीय भंवर विस्तृत या स्थानांतरित होता है, तो यह आर्कटिक वायु को दक्षिण की ओर संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और एशिया जैसे क्षेत्रों में प्रवाहित कर सकता है। इससे प्रायः उत्तरी गोलार्ध में चरम शीतलता की स्थिति  विस्तृत हो जाती है।
  • ओजोन क्षरण और ध्रुवीय भंवर: ध्रुवीय भंवर शीत वायु को ट्रैप कर लेता है, जिससे अंटार्कटिका पर ओजोन क्षरण होता है। निम्न तापमान के कारण हानिकारक क्लोरीन यौगिक एकत्रित हो जाते हैं, जिससे ओजोन परत विघटित हो जाती है। इसके परिणामस्वरूप अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन छिद्र का निर्माण हो रहा है।
  • विमानन पर प्रभाव: यह भूमि के तापमान को अत्यधिक निम्न कर सकता है और शीत ऋतु में वर्षा में वृद्धि कर विमान परिचालन को प्रभावित कर सकता है।
  • भारत पर प्रभाव: कमजोर ध्रुवीय भंवर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वृद्धि करता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में भारी बर्फबारी होती है।

Source: IE

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS1/ भूगोल संदर्भ  हाल ही में नेपाल के निकट पश्चिमी चीन में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। परिचय भूकंप का केन्द्र तिब्बत के शिगात्से क्षेत्र के टिंगरी काउंटी में पाया गया, जो एक महत्त्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यह माउंट एवरेस्ट के लिए ‘प्रवेश द्वार’ के रूप में कार्य करता है। भूकंप का मुख्य...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/ शासन व्यवस्था समाचार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने हाल ही में एक राष्ट्रव्यापी कैशलेस उपचार पहल की शुरुआत की है जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को आवश्यक सहायता प्रदान करना है। पृष्ठभूमि यह योजना 14 मार्च, 2024 को प्रारंभ किए गए पायलट कार्यक्रम पर आधारित है, जिसे बाद में...
Read More

पाठ्यक्रम: GS1/समाज, GS2/शासन संदर्भ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) ने उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के सदस्य, जो ऊर्ध्वाधर आरक्षण के प्रबल समर्थक हैं, के विरुद्ध अत्याचार की शिकायत का संज्ञान लिया है। परिचय ऊर्ध्वाधर आरक्षण के अंतर्गत सभी ट्रांस लोग आरक्षण के लिए पात्र होंगे, चाहे उनकी सामाजिक-आर्थिक श्रेणी कुछ भी हो। देश भर...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/ राजव्यवस्था और शासन व्यवस्था संदर्भ दिल्ली भूमि सुधार अधिनियम, 1954 की धारा 33 और 81 को निरस्त करने की माँग उन आरोपों के पश्चात् पुनः उठी कि केंद्र सरकार अपना वचन पूरा करने में विफल रही। दिल्ली भूमि सुधार अधिनियम, 1954 दिल्ली भूमि सुधार अधिनियम, 1954 को जमींदारी प्रथा को संशोधित करने और...
Read More

संदर्भ यह बैठक दुबई में हुई, जो 2021 में अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद से भारत और तालिबान के मध्य उच्चतम स्तर की वार्ता को चिह्नित करती है। भारत ने तालिबान प्रशासन को औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है, लेकिन वह मानवीय सहायता के साथ-साथ व्यापार, सहायता और चिकित्सा सहायता के लिए...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/बुनियादी ढाँचा, आपदा प्रबंधन संदर्भ उच्चतम न्यायालय ने मुल्लापेरियार बाँध सुरक्षा पर केंद्र से जवाब माँगा और बाँध सुरक्षा अधिनियम 2021 के तहत विशेषज्ञ समिति के गठन में देरी पर प्रश्न उठाया। मुल्लापेरियार बाँध केरल में पेरियार नदी पर बनाया गया है। यह 130 वर्ष पुराना बाँध है। केरल में मुल्लापेरियार बाँध के नीचे...
Read More

सोपस्टोन खनन (Soapstone Mining) पाठ्यक्रम: GS1/ भूगोल, GS2/शासन व्यवस्था संदर्भ उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने बागेश्वर जिले में अवैध खनन गतिविधियों के कारण मकानों और पहाड़ियों में दरारें आने के बाद तत्काल खनन कार्य रोकने का आदेश दिया है। सोपस्टोन क्या है? सोपस्टोन एक रूपांतरित चट्टान है जो मुख्य रूप से टैल्क (एक प्राकृतिक खनिज) से...
Read More
scroll to top