- हाल ही में अदन की खाड़ी में समुद्री दस्युता के प्रयासों के प्रति भारतीय नौसेना की त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया ने समुद्री दस्युता के मुद्दे को पुनः प्रमुखता से सामने ला दिया है।
- समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र अभिसमय, 1982 (UNCLOS) के अनुसार, समुद्री दस्युता से आशय ऐसे किसी भी हिंसात्मक कृत्य, अवैध निरोध अथवा विनाशकारी कार्य से है, जिसे निजी लाभ के उद्देश्य से खुले समुद्र अथवा किसी भी राज्य के अधिकार-क्षेत्र से बाहर स्थित जलक्षेत्र में किसी जहाज, उस पर सवार व्यक्तियों अथवा संपत्ति के विरुद्ध किया जाए।
- हालाँकि, समुद्री दस्युता (Piracy) समुद्र में होने वाली सशस्त्र लूट से भिन्न है। सशस्त्र लूट किसी देश के प्रादेशिक समुद्री जल के अंदर होती है तथा उस पर संबंधित तटीय राज्य का अधिकार-क्षेत्र लागू होता है। Read More
समुद्री दस्युता एवं सुरक्षा (Maritime Piracy and Security)
संदर्भ
समुद्री दस्युता क्या है?