आर्टेसियन स्थिति

पाठ्यक्रम: GS1/ भौतिक भूगोल

समाचार में

  • जैसलमेर में एक अद्वितीय प्राकृतिक घटना घटी, जब उत्सृत (आर्टेसियन) जल सतह पर आने लगा, जो आर्टेसियन परिस्थितियों का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।

आर्टेसियन स्थिति क्या है?

  • आर्टेसियन स्थिति तब उत्पन्न होती है जब भूजल अभेद्य चट्टानों की परतों के मध्य दाब के कारण सीमित हो जाता है, जिससे उत्सृत जल-भृत (आर्टेसियन एक्वीफर) का निर्माण होता है।

आर्टेसियन स्थिति को उत्पन्न वाले कारक

  • सीमित जलभृत: जल अभेद्य चट्टान की परतों के मध्य फँस जाता है, जिससे जल का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
  • दाब प्रवणता: ऊपरी चट्टान परतों के भार से उत्पन्न प्राकृतिक भूगर्भीय दाब, जलभृत के अंदर आंतरिक दाब का निर्माण करता है।
  • विखंडन या ड्रिलिंग: जब सीमित परत में छेद हो जाता है, जैसे कि ड्रिलिंग के माध्यम से, तो निर्मित दाब मुक्त हो जाता है, जिससे जल ऊपर की ओर बढ़ जाता है।
आर्टेसियन स्थिति को उत्पन्न वाले कारक

यह कैसे कार्य करता है?

  • एक बार जब ऊपरी अभेद्य परत विखंडित हो जाती है, तो उत्सृत जल प्राकृतिक रूप से सतह पर प्रवाहित होता है, जो जलभृत के आंतरिक दाब से प्रेरित होता है। जलभृत की गहराई और दाब के आधार पर जल तीव्र गति से प्रवाहित हो सकता है।

वैश्विक उदाहरण

  • आर्टोइस, फ़्रांस इस क्षेत्र के उत्सृत कूप मध्य युग के दौरान सर्वप्रथम दस्तावेजित किये गए कुओं में से थे।
  • ऑस्ट्रेलिया: शुष्क केन्द्रीय क्षेत्रों में उत्सृत कूप सामान्य हैं, जो अन्यथा शुष्क क्षेत्रों में कृषि कार्य को सहायता प्रदान करते हैं।
  • अफ्रीका: अफ्रीका के कुछ क्षेत्र, विशेषकर मरुस्थलीय क्षेत्र, भूजल तक पहुँचने के लिए उत्सृत कूप पर निर्भर हैं।

महत्त्व

  • शुष्क क्षेत्रों में जल स्रोत: उत्सृत कूप विशेष रूप से मरुस्थलीय और शुष्क क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण हैं, जहाँ जल की कमी होती है। उत्सृत जल का प्राकृतिक प्रवाह ऊर्जा-गहन पंपों की आवश्यकता के बिना एक विश्वसनीय जल स्रोत प्रदान कर सकता है।
  • कृषि उपयोगिता:  उत्सृत कूप सतही जल की सीमित पहुँच वाले स्थानों में सिंचाई को संभव बनाते हैं, जिससे मशीनरी की आवश्यकता के बिना फसलों की सिंचाई किया जा सकता है।
  • भूवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि: आर्टेसियन स्थितियाँ वैज्ञानिकों को किसी क्षेत्र के भूमिगत जल वितरण, जल विज्ञान और समग्र भूवैज्ञानिक संरचना का अध्ययन करने में सहायता करती हैं।

Source: IE

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS2/शासन; सहकारी संघवाद संदर्भ नीति आयोग ने अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण किए। नीति आयोग का परिचय स्थापना: नीति आयोग (राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान) 2015 में स्थापित एक सरकारी थिंक टैंक है। उद्देश्य: इसने योजना आयोग का स्थान ग्रहण किया, जिसका उद्देश्य सतत् विकास, नीति नवाचार और शासन सुधार जैसी समकालीन चुनौतियों पर...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/राजव्यवस्था/शासन संदर्भ बिहार की जाति आधारित जनगणना के विश्लेषण से यह स्पष्ट होता है कि भारत में वंचित समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को समझने के लिए जाति आधारित जनगणना क्यों आवश्यक है। जनगणना क्या है? जनगणना किसी विशिष्ट क्षेत्र की जनसंख्या के जनसांख्यिकीय, आर्थिक और सामाजिक आँकड़ों के आवधिक एवं व्यवस्थित संग्रह को कहते...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/अंतर्राष्ट्रीय संबंध संदर्भ हाल ही में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारतीय परमाणु संस्थाओं, जैसे कि भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (BARC), इंदिरा गाँधी परमाणु अनुसंधान केन्द्र (IGCAR), और इंडियन रेयर अर्थ्स लिमिटेड (IREL) पर अमेरिकी संस्था सूची से प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की है। US एंटिटी लिस्ट संयुक्त राज्य अमेरिका के वाणिज्य विभाग...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/विज्ञान और प्रौद्योगिकी संदर्भ नेचर में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन में, शोधकर्त्ताओं ने यूरोप के प्राचीन जीनोम का विश्लेषण करने और क्षेत्र के उच्च-रिज़ॉल्यूशन जीनोमिक इतिहास का पुनर्निर्माण करने के लिए ट्विगस्टेट्स का उपयोग किया। परिचय प्रागैतिहासिक मानव औपचारिक अंत्येष्टि, सामूहिक कब्र के टीले, और युद्ध कब्रों में प्राचीन आनुवंशिक सामग्री (aDNA) पाई जाती...
Read More

पाठ्यक्रम :GS 3/सूचान प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर समाचार में 6वें अमेरिकी सर्किट अपील न्यायालय ने फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) के नेट न्यूट्रैलिटी लागू करने के दूसरे प्रयास के विरुद्ध निर्णय सुनाया। परिचय नेटफ्लिक्स जैसी अमेरिकी प्रौद्योगिकी कम्पनियों ने दूरसंचार कम्पनियों और ISPs द्वारा अतिरिक्त बैंडविड्थ के लिए उनसे शुल्क लेने का विरोध किया, क्योंकि उन्हें भय...
Read More

कोंडा रेड्डी जनजाति पाठ्यक्रम: GS1/जनजातीय समूह संदर्भ आंध्र प्रदेश में कोंडा रेड्डी जनजाति के कुछ युवा अपनी पसंद के साथी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करने लगे हैं। परिचय कोंडा रेड्डी जनजाति एक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह है जो आंध्र प्रदेश के गोदावरी क्षेत्र में पापिकोंडा पहाड़ी शृंखला में निवास करता...
Read More
scroll to top