संदर्भ
अमेरिकी आव्रजन नीति में हालिया कठोरता ने उच्च कौशल वाले विदेशी श्रमिकों के लिए अनिश्चितता उत्पन्न की है, जिसके परिणामस्वरूप सरकार लक्षित पहलों एवं बेहतर अवसरों के माध्यम से अपने वैश्विक प्रतिभा को पुनः आकर्षित करने का प्रयास कर रही है।
अमेरिका में उच्च-कौशल प्रवासन में भारत की प्रधानता
वित्तीय वर्ष 2024 में H-1B स्वीकृतियों में भारतीय नागरिकों का हिस्सा लगभग 71% रहा, जो इस चैनल पर अत्यधिक निर्भरता को दर्शाता है।
लाभार्थियों का एक बड़ा हिस्सा उच्च डिग्री धारक है, जिससे स्पष्ट होता है कि प्रवासन में अत्यधिक प्रशिक्षित मानव पूंजी शामिल है।
Read More