रत्नागिरी के अवशेष: बौद्ध विरासत
पुरातत्वविदों ने दिसंबर 2023 में ओडिशा के रत्नागिरी में 1.4 मीटर ऊँचे बुद्ध के सिर के साथ-साथ 1,500 वर्ष पुरानी पट्टिकाएँ और स्तूप खोजे हैं। यह महत्त्वपूर्ण खोज रत्नागिरी को वज्रयान (तांत्रिक बौद्ध धर्म) के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करती है, जो छठीं से बारहवीं शताब्दी ई. के बीच फला-फूला।