भारत में पुष्पोत्पादन अर्थव्यवस्था(Floriculture Economy)

पाठ्यक्रम: GS3/ अर्थव्यवस्था

समाचारों में 

  • हाल ही में जारी ‘ब्‍लूमिंग बियॉन्ड बॉर्डर्स’ रिपोर्ट में पुष्पोत्पादन को एक उभरते हुए उद्योग के रूप में रेखांकित किया गया है। वर्ष 2025-26 में इसका उत्पादन लगभग 49 लाख टन तथा निर्यात 258 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा।

पुष्पोत्पादन के बारे में

  • अर्थ: पुष्पोत्पादन, उद्यानिकी की वह शाखा है जिसके अंतर्गत फूलों एवं सजावटी पौधों की खेती, रोपण सामग्री का उत्पादन तथा उनका विपणन किया जाता है।
  • खेती की प्रणालियाँ: फूलों की खेती खुले खेतों के साथ-साथ संरक्षित खेती की प्रणालियों, जैसे हरितगृहों (ग्रीनहाउस), में भी की जाती है।
    • खुले खेतों में गेंदे, रजनीगंधा और गुलदाउदी जैसे फूल उगाए जाते हैं, जबकि जरबेरा और कार्नेशन जैसे निर्यातोन्मुख फूलों की समान गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए हरितगृहों में खेती की जाती है।
श्रेणीविशेषताएँउदाहरण
डंठल रहित फूललंबी डंठल के बिना तोड़े जाते हैं तथा मुख्यतः मालाएँ बनाने और पूजा-पाठ के लिए वजन के आधार पर बेचे जाते हैं।गेंदा, चमेली
डंठल सहित फूलगुलदस्ते और फूलदान की सजावट के लिए डंठल सहित तोड़े जाते हैं।गुलाब, जरबेरा, कार्नेशन, ऑर्किड
अन्य सजावटी पत्तियाँ, गमलों एवं क्यारियों में लगाए जाने वाले पौधे, बीज और सूखे फूल शामिल हैं।फर्न, सजावटी पौधे

भारत में पुष्पोत्पादन: एक दृष्टि में 

  • क्षेत्रफल एवं उत्पादन: वर्ष 2025-26 में लगभग 4.1 लाख हेक्टेयर क्षेत्र पुष्पोत्पादन के अंतर्गत था। इससे 36.5 लाख टन ढीले फूलों तथा 12.3 लाख टन कटे हुए फूलों का उत्पादन हुआ (तृतीय अग्रिम अनुमान)।
  • क्षेत्रीय संकेंद्रण: अकेले आंध्र प्रदेश का देश के कुल पुष्प उत्पादन में लगभग एक-तिहाई योगदान है, जबकि पूर्वोत्तर क्षेत्र का योगदान लगभग 4% है, जिसमें असम और नागालैंड अग्रणी हैं।
  • निर्यात: बीजों सहित पुष्पोत्पादन उत्पादों का निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 के 216.74 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 258.26 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया। सूखे फूलों की भंडारण अवधि अधिक होने के कारण निर्यात में उनकी हिस्सेदारी सर्वाधिक है।
    • उदाहरण के लिए, फरवरी 2025 में मिजोरम से एंथुरियम फूलों की प्रथम निर्यात प्रेषण सिंगापुर निर्यात करने के लिए रवाना की गई। इसे कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) द्वारा हरी झंडी दिखाई गई।

पुष्पोत्पादन का महत्त्व

  1. कृषक आय में वृद्धि: फूलों से प्रति हेक्टेयर प्राप्त आय अनाज की फसलों की तुलना में काफी अधिक होती है। इससे फसल विविधीकरण अपनाने के इच्छुक छोटे किसानों के लिए यह एक उपयुक्त विकल्प बनता है।
  2. रोजगार सृजन: फूलों की कटाई, छँटाई, श्रेणीकरण और माला निर्माण जैसी गतिविधियों में अधिक श्रम की आवश्यकता होती है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिलता है।
  3. मूल्य संवर्धन: फूलों का उपयोग इत्र, सौंदर्य प्रसाधन, प्राकृतिक रंगों और औषधियों के निर्माण में किया जाता है।
    • उदाहरण: सुगंधित उत्पादों में चमेली और गुलाब, औषधि निर्माण में कैलेंडुला एवं कैमोमाइल तथा प्राकृतिक रंगों के निर्माण में गेंदे का उपयोग किया जाता है।
  4. स्थिर घरेलू माँग: विवाह, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों तथा शहरी जीवनशैली में सजावट के लिए फूलों की निरंतर माँग बनी रहती है, जिससे एक बड़ा घरेलू बाजार उपलब्ध होता है।
  5. पर्यटन एवं क्षेत्रीय पहचान: हिमाचल प्रदेश के पालमपुर स्थित वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के हिमालय जैवसंसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान (IHBT) के ट्यूलिप उद्यान में मई 2026 में 1.5 लाख से अधिक पर्यटक पहुँचे।

प्रमुख चुनौतियाँ

  • शीघ्र नष्ट होने की प्रकृति: कमजोर शीत-शृंखला व्यवस्था और कटाई के बाद उचित रखरखाव के अभाव में फूलों को अत्यधिक हानि होती है। यह समस्या विशेष रूप से डंठल रहित फूलों के मामले में अधिक गंभीर है।
  • वैश्विक बाजार में सीमित हिस्सेदारी: बड़े पैमाने पर उत्पादन के बावजूद भारत का पुष्प निर्यात नीदरलैंड, कोलंबिया और केन्या जैसे प्रमुख निर्यातक देशों की तुलना में बहुत कम है।
  • महँगे निवेश एवं आगत: हरितगृहों की स्थापना छोटे किसानों के लिए महँगी है। इसके अतिरिक्त, गुणवत्तापूर्ण रोपण सामग्री और नई किस्मों के लिए प्रायः आयात पर निर्भर रहना पड़ता है, जिस पर रॉयल्टी का भुगतान भी करना होता है।
  • परिवहन एवं रसद संबंधी बाधाएँ: हवाई मालभाड़े की ऊँची लागत और शीघ्र नष्ट होने वाले उत्पादों के परिवहन की सीमित क्षमता निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता को कम करती है।
  • असंगठित बाजार: अधिकांश फूल अनौपचारिक मंडियों के माध्यम से बेचे जाते हैं, जहाँ श्रेणीकरण और उचित मूल्य निर्धारण की व्यवस्था अपर्याप्त है।

सरकारी पहलें 

  • बागवानी के समेकित विकास के लिए मिशन (MIDH): राष्ट्रीय बागवानी मिशन, पूर्वोत्तर एवं हिमालयी राज्यों के लिए बागवानी मिशन तथा राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के माध्यम से पुष्पोत्पादन को सहायता प्रदान की जाती है।
  • निर्यात सहायता: कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) पुष्प निर्यात को बढ़ावा देता है। इसके अंतर्गत बीजों, रोपण सामग्री, उपकरणों और हवाई मालभाड़े पर रियायतें प्रदान की जाती हैं। वहीं, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) संरक्षित खेती और परिशुद्ध कृषि के लिए वित्तपोषण करता है।
  • अनुसंधान एवं विकास: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR), राज्य कृषि विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय समन्वित पुष्पोत्पादन सुधार परियोजना नई किस्मों एवं कृषि पद्धतियों के विकास में योगदान देते हैं।
  • सीएसआईआर पुष्पोत्पादन मिशन (2021): इसके अंतर्गत 26 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 399 समूहों में 2,208 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को पुष्पोत्पादन के अंतर्गत लाया गया तथा 16,220 लोगों को लाभ मिला।
  • सीएसआईआर सुगंध मिशन (2017): इस पहल के माध्यम से सुगंधित फसलों का विस्तार 51,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में किया गया तथा लगभग 6,000 टन आवश्यक तेलों का उत्पादन संभव हुआ, जिसका मूल्य लगभग 600 करोड़ रुपये है।
  • प्रयोगशाला से खेत तक नवाचार: हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में ट्यूलिप तथा ओडिशा के संबलपुर में यूस्टोमा की खेती से यह प्रदर्शित हुआ है कि विदेशी फूलों की किस्मों को भी भारतीय जलवायु एवं परिस्थितियों के अनुकूल विकसित किया जा सकता है।

आगे की राह

  • शीत-शृंखला एवं नीलामी केंद्र: प्रमुख पुष्प उत्पादक क्षेत्रों में पैकिंग केंद्र, प्रशीतित परिवहन वाहन और संगठित नीलामी मंच स्थापित किए जाने चाहिए।
  • स्वदेशी किस्मों का विकास: रॉयल्टी पर निर्भरता कम करने के लिए भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल फूलों की स्वदेशी किस्में विकसित की जानी चाहिए तथा इन्हें पादप किस्म संरक्षण एवं कृषक अधिकार अधिनियम, 2001 (PPV&FR Act) के अंतर्गत संरक्षण प्रदान किया जाना चाहिए।
  • समूह एवं कृषक उत्पादक संगठन (FPO) मॉडल: छोटे उत्पादकों को संगठित करके हरितगृहों, श्रेणीकरण सुविधाओं और निर्यात संबंधी रसद का साझा उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
  • मूल्यवर्धित उत्पाद: सूखे फूलों, आवश्यक तेलों, प्राकृतिक रंगों तथा मंदिरों से निकलने वाले पुष्प अपशिष्ट से अगरबत्ती एवं अन्य उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
  • बाजार तक पहुँच: ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के साथ नए मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) का उपयोग करके यूरोप के प्रीमियम बाजारों तक पहुँच बढ़ाई जानी चाहिए। साथ ही, पूर्वोत्तर क्षेत्र को ऑर्किड और एंथुरियम के उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

स्रोत: PIB

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS2/अंतरराष्ट्रीय संबंध संदर्भ भारत और नेपाल ने नेपाल के प्रधानमंत्री महामहिम श्री बालेन्द्र शाह की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान ‘विकसित भारत और समुन्नत नेपाल’ शीर्षक से 10 स्तंभों पर आधारित एक व्यापक संयुक्त विज़न को अपनाया। भारत–नेपाल संयुक्त विज़न के दस स्तंभ व्यापक आर्थिक एवं विकास साझेदारी: भारत-नेपाल सीमा के निकट निर्यातोन्मुख...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/अंतरराष्ट्रीय संबंध संदर्भ  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ दूरभाष पर बातचीत की। इस दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा एवं उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की गई तथा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई। भारत–जर्मनी द्विपक्षीय संबंध संबंधों की स्थापना: द्वितीय विश्व युद्ध के...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/ स्वास्थ्य संदर्भ ब्रोमेट तथा बहुनाभिकीय सुगंधित हाइड्रोकार्बन (PAHs) के संदूषण के कारण जल के एक नमूने को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की। संदूषकों से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी चिंताएँ ब्रोमेट :  यह एक अकार्बनिक रासायनिक पदार्थ है,...
Read More

 गुरु नानक देव जी की जयंती  पाठ्यक्रम: GS1/ प्रमुख व्यक्तित्व, कला एवं संस्कृति, सिख धर्म संदर्भ हाल ही में, देशभर में गुरु नानक देव जी का 557वाँ प्रकाश पर्व (जन्म जयंती) मनाया गया। परिचय गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व के नाम से भी जाना जाता है। यह सिख धर्म के अनुयायियों का सबसे महत्त्वपूर्ण त्योहार...
Read More
scroll to top