सहयोग पहल (Sahyog Initiative)
आपका सपना, मेरा सहयोग!
आवेदन सबमिट करें
| प्रारंभ तिथि : | 16 जून 2024 |
| अंतिम तिथि: | 5 जुलाई 2024 |
| कोचिंग: | सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए सामान्य अध्ययन प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा फाउंडेशन कोर्स |
NEXT IAS के CMD श्री बी. सिंह द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रारम्भ की गई "सहयोग पहल (Sahyog Initiative)" 100 ऐसे योग्य छात्रों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से संबंधित हैं। इस पहल का उद्देश्य इन छात्रों को नि:शुल्क IAS कोचिंग प्रदान करके, उन्हें उनकी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से उबरने और उनके सपनों को साकार करने में मदद करना है।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
- माता-पिता का निधन (Parental Loss): आवेदकों के माता-पिता दोनों का निधन हो चुका होना चाहिए। आवश्यक दस्तावेज (Supporting Documents Required): मृत्यु प्रमाण पत्र।
- आर्थिक स्थिति (Economic Status): आवेदकों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से संबंधित होना चाहिए। आवश्यक दस्तावेज: EWS प्रमाण पत्र।
- शैक्षिक आवश्यकता (Educational Requirement): आवेदकों के पास स्नातक (Graduation) की डिग्री हों या वे स्नातक की पढ़ाई कर रहे हों।
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
छात्र सहयोग पहल (Sahyog Initiative) के लिए इन चरणों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पर जाएँ।
- सभी आवश्यक विवरणों को विधिवत भरें।
- सहायक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी आकांक्षाओं और इस पहल में शामिल होने की इच्छा को दर्शाते हुए एक छोटा निबंध (लगभग 500 शब्दों में) लिखें।
- अपना आवेदन जमा करें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
सहयोग पहल (Sahyog Initiative) की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और इसमें निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- चयन समिति द्वारा सभी आवेदनों की समीक्षा।
- सभी दस्तावेजों की प्रामाणिकता का सत्यापन।
- अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत निबंध की गुणवत्ता का मूल्याँकन।
- कोचिंग सेंटर: दिल्ली, प्रयागराज और जयपुर में स्थित NEXT IAS कोचिंग सेंटरों में अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी माध्यम में “ सामान्य अध्ययन प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा फाउंडेशन कोर्स” के तहत पूरी तरह से नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।
- अध्ययन सामग्री (Study Materials): यदि कोई छात्र इसका विकल्प चुनता है, तो स्टडी मटेरियल 6,000 रुपये + GST के बहुत ही मामूली शुल्क पर प्रदान किया जाता है।
नोट: परिवहन, भोजन और आवास की व्यवस्था नहीं की जाएगी। छात्रों से उम्मीद की जाती है कि वे इनकी व्यवस्था स्वयं करेंगें।
आवेदन के लिए समय-सीमा (Application Timeline)
| प्रारंभ तिथि | अंतिम तिथि | कोचिंग | एडमिशन स्टेटस |
|---|---|---|---|
| 16 जून 2024 | 5 जुलाई 2024 | सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए सामान्य अध्ययन प्रारम्भिक
एवं मुख्य परीक्षा फाउंडेशन कोर्स |
Registrations Closed |
