चीन की मेगा-बाँध परियोजना के निहितार्थ

पाठ्यक्रम: GS2/अंतर्राष्ट्रीय संबंध

संदर्भ

  • चीन ने तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो (या जांगबो) नदी पर विश्व की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी है।

परिचय

  • 60 गीगावाट क्षमता वाली इस परियोजना को चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना (2020) में सम्मिलित किया गया था और इसे 2024 में सहमति  दी गई थी। बाँध तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र के मेडोग काउंटी में ग्रेट बेंड पर बनाया जाएगा, जहाँ नदी यू-टर्न लेती है। 137 बिलियन डॉलर की इस जलविद्युत परियोजना से वार्षिक लगभग 300 बिलियन किलोवाट-घंटे विद्युत उत्पन्न  होने की संभावना है – जो संभवतः थ्री गॉर्जेस डैम से तीन गुना अधिक ऊर्जा है।
    • चीन ने पहले भी थ्री गॉर्जेस डैम (यांग्त्ज़ी) और जांगमु डैम (यारलुंग जांगबो) जैसे महत्त्वपूर्ण बाँधों का निर्माण किया है।
  • इस परियोजना में भारत और भूटान मध्य रिपेरियन (नदी-तटवर्ती) देश हैं, जबकि बांग्लादेश निम्न रिपेरियन देश है।
    • मुख्य नदी भूटान से होकर नहीं प्रवाहित होती है, लेकिन देश का 96% क्षेत्र इस बेसिन के अंतर्गत सम्मिलित है।
चीन की मेगा-बाँध परियोजना

यारलुंग त्सांगपो (ज़ंगबो) नदी

  • इसका उद्गम तिब्बत से होता है और अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है, जहाँ इसे सियांग के नाम से जाना जाता है।
  • असम में यह दिबांग एवं लोहित जैसी सहायक नदियों से मिलती है और इसे ब्रह्मपुत्र कहा जाता है।
  • इसके पश्चात् यह नदी बांग्लादेश में प्रवेश करती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है।

परियोजना का प्रभाव

  • जल विज्ञान संबंधी प्रभाव: जल प्रवाह पैटर्न में परिवर्तन से मानसून के दौरान बाढ़ आने की संभावना बढ़ जाती है तथा शुष्क मौसम में जल की कमी हो जाती है, जिससे भारत और बांग्लादेश जैसे निम्न घाटी क्षेत्र के देश प्रभावित होते हैं।
  • पारिस्थितिक जोखिम: जलीय प्रजातियों एवं आर्द्रभूमि सहित जैव विविधता और नदी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए जोखिम ।
  • भूकंपीय और संरचनात्मक जोखिम: ब्रह्मपुत्र बेसिन भूकंपीय दृष्टि से सक्रिय है, जैसा कि 1950 के असम-तिब्बत भूकंप से प्रमाणित होता है।
    • इस क्षेत्र में एक विशाल बाँध के निर्माण से संरचनात्मक विफलता के कारण बाँध के टूटने एवं बाढ़ जैसी आपदाएँ घटित हो सकती हैं।
  • भू-राजनीतिक तनाव: जल संसाधनों पर नियंत्रण से चीन एवं निचले तटवर्ती देशों (भारत, भूटान, बांग्लादेश) के मध्य तनाव बढ़ सकता है।
  • आपदा सुभेद्यता (Disaster Vulnerability): ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ़्लड (GLOFs) का बढ़ता जोखिम, जैसा कि 2023 सिक्किम बाढ़ में देखा गया था।

सहयोग के लिए समन्वय तंत्र

  • सीमापार से संबंधित नदियों पर सहयोग के लिए एक व्यापक समझौता ज्ञापन तथा ब्रह्मपुत्र एवं सतलुज पर दो अलग-अलग समझौता ज्ञापन हैं।
    • प्रत्येक पाँच वर्ष में नवीकरणीय ब्रह्मपुत्र समझौता ज्ञापन (MoU) 2023 में समाप्त हो गया।
    • इस व्यापक समझौता ज्ञापन (MoU) पर 2013 में हस्ताक्षर किये गये थे और इसकी कोई समाप्ति तिथि नहीं है।
  • चीन और भारत के मध्य जल विज्ञान संबंधी आँकड़ों के आदान-प्रदान के लिए 2006 से विशेषज्ञ स्तरीय तंत्र (ELM) विद्यमान है, लेकिन दोनों के बीच व्यापक संधि का अभाव है।
  • किसी भी तटवर्ती देश (चीन, भारत, भूटान, बांग्लादेश) ने अंतर्राष्ट्रीय जलमार्गों के गैर-नौवहन उपयोग के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (1997) पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

आगे की राह

  • कूटनीतिक संवाद को सुदृढ़ करना: पारदर्शी जल-बँटवारे समझौतों के लिए चीन, भारत, भूटान और बांग्लादेश के मध्य ।
  • संस्थागत तंत्र: जल प्रवाह, बाँध संचालन एवं आपदा पूर्वानुमान पर डेटा साझा करने के लिए एक स्थायी सीमा पार नदी प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना करना।
  • आपदा की तैयारी (Disaster Preparedness): राहत प्रयासों के लिए साझा संसाधनों सहित आपदा प्रबंधन के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाना।

Source: TH

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS2/ राजव्यवस्था, केंद्र-राज्य संबंध, GS3/अर्थव्यवस्था संदर्भ केंद्र ने पूँजीगतगत व्यय और वित्तीय कल्याण गतिविधियों में तीव्रता लाने के लिए राज्य सरकारों को 1.73 लाख करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण जारी किया। परिचय राज्यों को पूँजीगतगत व्यय में तीव्रता लाने तथा उनके विकास एवं कल्याण संबंधी व्ययों को वित्तपोषित करने में सक्षम बनाने के लिए...
Read More

पाठ्यक्रम: GS1/सामाजिक सशक्तिकरण; GS2/सरकारी नीतियाँ और हस्तक्षेप संदर्भ हाल ही में, उच्चतम न्यायालय की पाँच न्यायाधीशों की पीठ ने भारत में समलैंगिक विवाह को वैध बनाने से मना करने वाले निर्णय की समीक्षा की माँग वाली याचिकाओं को अस्वीकृत कर दिया। पृष्ठभूमि भारत के उच्चतम न्यायालय ने अक्टूबर 2023 में समलैंगिक जोड़ों द्वारा सामना किए...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/ शासन, GS3/अर्थव्यवस्था संदर्भ भारत में भोजन के अधिकार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की अकुशलता के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आवश्यक खाद्यान्नों तक न्यायसंगत पहुँच में बाधा उत्पन्न हो रही है। भारत में खाद्य असुरक्षा वैश्विक भूख सूचकांक (GHI) 2024 में 127 देशों में भारत ने 105वाँ स्थान...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/पर्यावरण, संरक्षण समाचार में अमेरिका ने लॉस एंजिल्स में आपातकाल घोषित कर दिया है क्योंकि  वनाग्नि लगभग 3,000 एकड़ तक फैल गई है। वनाग्नि  क्या है? वनाग्नि एक अनियोजित अग्नि है जो किसी प्राकृतिक क्षेत्र जैसे जंगल, घास के मैदान या मैदान में जलती है। वनाग्नि प्राकृतिक घटनाओं, जिसमें वज्रपात, ज्वालामुखी विस्फोट आदि सम्मिलित...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/कृषि और अर्थव्यवस्था संदर्भ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने घोषणा की कि आगामी तीन वर्षों में भारत का जैविक निर्यात 20,000 करोड़ रुपये तक पहुँचने की संभावना है। परिचय  अग्रणी निर्यातक: जैविक खेती क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षों में सुदृढ़ वृद्धि देखी गई है, तथा भारत जैविक उत्पादों के विश्व के अग्रणी निर्यातकों...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/स्वास्थ्य, GS3/ पर्यावरण संदर्भ एक नए अध्ययन से पता चला है कि खाद्य फसलों के परागण के लिए महत्त्वपूर्ण 70 प्रतिशत से अधिक जंगली मधुमक्खी प्रजातियों को मृदा में वर्तमान कीटनाशक अवशेषों के कारण खतरनाक जोख़िमों का सामना करना पड़ रहा है। कीटनाशक क्या है? कीटनाशक पदार्थ या पदार्थों के मिश्रण होते हैं जिनका...
Read More

दक्षिण के शिल्पों को सम्मानित करने हेतु “ऐट होम” के लिए राष्ट्रपति का निमंत्रण पाठ्यक्रम: GS1/ संस्कृति संदर्भ 75वें भारतीय गणतंत्र दिवस के लिए राष्ट्रपति भवन के पुनर्निर्मित “AT-HOME (ऐट होम)” रिसेप्शन में पाँच दक्षिणी राज्यों से भौगोलिक संकेत (GI) टैग वाले हस्तनिर्मित वस्तुओं के एक क्यूरेटेड बॉक्स को सम्मिलित करके भारत की समृद्ध सांस्कृतिक...
Read More
scroll to top