आयकर विधेयक, 2025

पाठ्यक्रम: GS3/अर्थव्यवस्था

संदर्भ

  • सरकार ने 60 वर्ष पुराने आयकर अधिनियम, 1961 को निरस्त करने तथा उसके स्थान पर एक सरल एवं अधिक कुशल कर ढाँचे  को लाने के लिए एक नया विधेयक प्रस्तावित किया है।

परिचय

  • आयकर विधेयक 2025 का उद्देश्य आयकर अधिनियम 1961 को सरल बनाना है। नए विधेयक में स्पष्टता बढ़ाने के लिए अध्यायों और शब्दों को कम किया गया है।
  • इसका उद्देश्य मुकदमेबाजी को कम करना और अनुपालन को बढ़ाना है। पारित होने के बाद, प्रस्तावित कानून को आयकर अधिनियम, 2025 कहा जाएगा और इसके अप्रैल 2026 में प्रभावी होने की संभावना है।

प्रमुख विशेषताएँ

आयकर विधेयक
  • गुणात्मक सुधार
    • सरल भाषा, जिससे कानून अधिक सुलभ हो जाएगा।
    • संशोधनों का समेकन, विखंडन को कम करना।
    • अधिक स्पष्टता के लिए अप्रचलित एवं अनावश्यक प्रावधानों को हटाया जाएगा।
    • बेहतर पठनीयता के लिए तालिकाओं और सूत्रों के माध्यम से संरचनात्मक युक्तिकरण।
    • वर्तमान कराधान सिद्धांतों का संरक्षण, उपयोगिता को बढ़ाते हुए निरंतरता सुनिश्चित करना।
  • संपत्ति के रूप में क्रिप्टो: क्रिप्टोकरेंसी जैसी आभासी डिजिटल परिसंपत्तियों को पूँजीगत परिसंपत्ति के रूप में गिनी जाने वाली संपत्ति की परिभाषा में शामिल किया गया है।
  • विवाद समाधान: इसमें निर्णय के बिन्दु, निर्णय और उसके पीछे के कारण बताए गए हैं, जो पहले वाले खंड से एक बदलाव है, जिसमें DRP निर्देश जारी करने के तरीके पर स्पष्टता का अभाव था।
  • पूँजीगत लाभ छूट: अधिनियम की धारा 54E, जो अप्रैल 1992 से पहले पूँजीगत परिसंपत्तियों के हस्तांतरण पर पूँजीगत लाभ के लिए छूट का विवरण देती है, को हटा दिया गया है।
  • कर वर्ष: विधेयक में “कर वर्ष” की अवधारणा प्रस्तुत की गई है, जिसे 1 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली 12 महीने की अवधि के रूप में परिभाषित किया गया है।

निष्कर्ष

  • संसद में विधेयक पारित होने के पश्चात् इसे समीक्षा के लिए वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति के पास भेजा जाएगा।
  • किसी भी प्रस्तावित संशोधन को शामिल करने पर निर्णय लेने के पश्चात्, सरकार नये आयकर कानून को लागू करने की तारीख तय करेगी।

Source: PIB

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS2/राजव्यवस्था और शासन व्यवस्था संदर्भ उच्चतम न्यायालय ने लंबित मामलों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए उच्च न्यायालयों को तदर्थ आधार पर सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की अनुमति दे दी। परिचय उच्चतम न्यायालय ने प्रथम बार लोक प्रहरी बनाम भारत संघ मामले में 2021 के अपने निर्णय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति का...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/अंतर्राष्ट्रीय संबंध; भारत के हितों पर नीतियों का प्रभाव संदर्भ तिब्बत में यारलुंग त्सांगपो के नाम से जानी जाने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर विश्व का सबसे बड़ा जलविद्युत बाँध बनाने की चीन की योजना ने निचले क्षेत्रों के देशों, विशेषकर भारत और बांग्लादेश के बीच अत्यधिक चिंता उत्पन्न कर दी है। चीन की मेगा-बाँध...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/शासन व्यवस्था  समाचार में भारत सरकार कानूनी ढाँचे  को मजबूत करने के लिए अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में बदलाव का प्रस्ताव कर रही है। विधेयक के बारे में 1961 में प्रस्तुत मूल अधिनियम कानूनी पेशे को विनियमित करता है, मुवक्किलों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, तथा भारतीय बार काउंसिल और राज्य बार काउंसिल के माध्यम...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/ अंतर्राष्ट्रीय संबंध, विदेशी मामले संदर्भ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) को बंद करने के लिए कदम उठाया है। USAID क्या है? संयुक्त राज्य अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) अमेरिकी सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी है, जिसकी स्थापना 1961 में राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी द्वारा की गई...
Read More

सागर द्वीप (Sagar Island) पाठ्यक्रम: GS1/समाचार में स्थान संदर्भ पश्चिम बंगाल सरकार ने गंगासागर मेला 2025 के लिए व्यापक तैयारियों की घोषणा की है। परिचय सागर द्वीप बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित है, जो राज्य की राजधानी कोलकाता से लगभग 120 किमी. दूर है। यह सुंदरवन द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। प्रत्येक...
Read More
scroll to top