B.S. Bassi

Shri B.S. Bassi

Chief Advisor

श्री बी. एस. बस्सी, मुख्य सलाहकार

श्री बी. एस. बस्सी 'भारतीय पुलिस सेवा' (IPS) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। ये 'संघ लोक सेवा आयोग' (UPSC) के पूर्व सदस्य तथा 'राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र' (NCT) दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त रहे हैं। श्री बस्सी, NEXT IAS द्वारा सिविल सेवा परीक्षा के लिए संचालित किए जाने वाले 'व्यापक व्यक्तित्व परीक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम' (साक्षात्कार कार्यक्रम) के मुख्य सलाहकार हैं। ये हमारे संस्थान में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों का व्यक्तित्व परीक्षण के लिए मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा, ये पात्र अभ्यर्थियों को वन-टू-वन परामर्श भी प्रदान करेंगे।

वर्ष 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री बी. एस. बस्सी ने AGMUT (अरुणाचल प्रदेश, गोवा मिज़ोरम और संघ राज्यक्षेत्र) कैडर में अपनी सेवाएँ दी थीं। वर्ष 2012-13 के दौरान इन्होंने 'दिल्ली पुलिस आयुक्त' तथा ‘दिल्ली विशेष पुलिस आयुक्त (प्रशासन)' के पदों पर कार्य किया। इन्होंने वर्ष 2011-12 के दौरान, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के विशेष आयुक्त, वर्ष 2009-11 के दौरान गोवा पुलिस के महानिदेशक और वर्ष 2000-02 के दौरान चंडीगढ़ पुलिस के महानिरीक्षक जैसे प्रतिष्ठित पदों को सुशोभित किया। इन्होंने पुलिस प्रणाली में डिजिटल प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए। इस दिशा में उन्होंने विशेष रूप से, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'हिम्मत ऐप' तथा ऑटो चोरी व अन्य चोरियों के संदर्भ में शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करने हेतु 'ई-एफआईआर ऐप' लॉन्च किया था। इनकी शानदार सेवा के लिए इन्हें दो बार भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया गया है। इन्हें वर्ष 1996 में, 'उत्कृष्ट सेवा' के लिए तथा वर्ष 2002 में, विशिष्ट सेवा के लिए 'राष्ट्रपति पुलिस पदक' प्रदान किया गया था।

icon