प्रवेश प्रक्रिया
प्रथम चरण: ऑनलाइन पंजीकरण
NEXT IAS के किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। आप पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले 'ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल' पर विजिट करें। यह फॉर्म जमा करने के बाद, आपको पंजीकृत ईमेल आईडी पर पंजीकरण संख्या, यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएँगे। आप फीस का भुगतान करने के लिए ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यमों में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं।
द्वितीय चरण: (ऑफलाइन/ऑनलाइन माध्यम)
ऑफलाइन माध्यम से एडमिशन:
आपको अपने डाउनलोड किये हुए पंजीकरण फॉर्म के प्रिंट आउट तथा मूल पहचान प्रमाण-पत्र के साथ एडमिशन ऑफिस में उपस्थित होना होगा। वहाँ आप क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नकद में से किसी भी तरीके से फीस का भुगतान कर सकते हैं।
ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन:
डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करके अंतिम पंजीकरण को पूरा करें।
विद्यार्थी या तो एडमिशन के समय अपनी पूरी फीस का भुगतान कर सकते हैं या इंस्टॉलमेंट (किश्त) सुविधा का चयन कर सकते हैं। (इंस्टॉलमेंट सुविधा से संबंधित नियम व शर्तें पढ़ें)
सफलतापूर्वक पंजीकरण पूरा होने के बाद एक रसीद सृजित हो जाएगी, जो आपकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर प्रेषित कर दी जाएगी। अंत में, आप प्रिंट बटन या सेव बटन पर क्लिक करें।
अभ्यर्थी फीस की रसीद को सेव कर लें तथा इसकी इसकी हार्ड कॉपी, पासपोर्ट आकार के दो रंगीन फोटो व पहचान प्रमाण पत्र (मूल व फोटोकॉपी, दोनों) अपने साथ लेकर आएँ। अभ्यर्थियों को NEXT IAS का कार्ड उनके संबंधित केंद्रों पर प्रदान किया जाएगा।
क्विक लिंक्स