भारत-ईरान-आर्मेनिया त्रिपक्षीय बैठक

पाठ्यक्रम: GS 2/अंतरराष्ट्रीय संबंध

समाचार में

  • द्वितीय भारत-ईरान-आर्मेनिया त्रिपक्षीय परामर्श (Consultations) नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

प्रमुख चर्चा बिंदु

  • संपर्क पहल: परामर्श में अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) के अंतर्गत घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने के महत्त्व  पर बल दिया गया।
    • इस पहल को सुगम बनाने में चाबहार बंदरगाह की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
  • बहुपक्षीय सहभागिता: तीनों देशों ने बहुपक्षीय मंचों पर अपनी सहभागिता पर चर्चा की, जिसका उद्देश्य वैश्विक मंच पर अपने सामूहिक प्रभाव को बढ़ाना था।
  • क्षेत्रीय घटनाक्रम: परामर्श में क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की गई, जिसका ध्यान क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने पर केंद्रित था।
  • व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान: प्रतिनिधिमंडलों ने लोगों के मध्य संबंधों को मजबूत करते हुए व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।
  • आर्मेनिया की कनेक्टिविटी पहल: आर्मेनिया ने प्रतिभागियों को अपनी कनेक्टिविटी पहल, “द क्रॉसरोड्स ऑफ़ पीस” के बारे में जानकारी दी, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।
    • इसका उद्देश्य सुलभ और अधिक कुशल परिवहन संपर्क के माध्यम से कैस्पियन सागर को भूमध्य सागर से तथा फारस की खाड़ी को काला सागर से जोड़ना है।
क्या आप जानते हैं ?
– अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारा (INSTC) भारत, ईरान, अफगानिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, रूस, मध्य एशिया और यूरोप के मध्य माल ढुलाई के लिए 7,200 किलोमीटर लंबी मल्टी-मोड परिवहन परियोजना है।
– ईरान के दक्षिणी तट पर सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित चाबहार बंदरगाह का विकास भारत और ईरान द्वारा संपर्क एवं व्यापार बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। भारत विशेष रूप से अफगानिस्तान के साथ क्षेत्रीय व्यापार को बेहतर बनाने के लिए बंदरगाह का उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

महत्त्व

  • द्वितीय भारत-ईरान-आर्मेनिया त्रिपक्षीय परामर्श इन देशों के मध्य बढ़ती साझेदारी को रेखांकित करता है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय सहयोग एवं विकास को प्रोत्साहन देना है।
  • इस बैठक के दौरान हुई चर्चाओं से विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है, जिससे क्षेत्र की समग्र समृद्धि और स्थिरता में योगदान मिलेगा।

भविष्य की योजनाएँ

  • तीनों पक्षों ने त्रिपक्षीय प्रारूप के अंतर्गत निरंतर सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
  • इस बात पर सहमति हुई कि परामर्श का आगामी दौर पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि और समय पर ईरान में आयोजित किया जाएगा।

Source: TH

 

Other News of the Day

पाठ्यक्रम: GS1/जलवायु विज्ञान संदर्भ भारतीय मौसम विभाग को अपेक्षा है कि 2024 के अंत या 2025 के प्रारंभ तक ला नीना की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी, तथा इस विलंब के कारण सर्दी का प्रभाव भी कम होगा। ला नीना का उद्भव ऐतिहासिक रूप से, ला नीना सामान्यतः मानसून या मानसून-पूर्व अवधि के दौरान घटित होता...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/राजव्यवस्था और शासन व्यवस्था संदर्भ विभिन्न राजनीतिक परिचर्चाओं के बीच, एक महत्त्वपूर्ण  मुद्दा ध्यान से छूट गया है - एक ही पद के लिए एक ही उम्मीदवार द्वारा कई निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने की प्रथा (OCMC)। पृष्ठभूमि संविधान संसद को भारत में चुनावों के संचालन को विनियमित करने का अधिकार देता है। जनप्रतिनिधित्व...
Read More

पाठ्यक्रम: GS2/ अंतरराष्ट्रीय संबंध संदर्भ श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् अपनी पहली विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की। बैठक के मुख्य परिणाम सामरिक और रक्षा सहयोग: श्रीलंका ने भारत को आश्वासन दिया कि उसके भू-क्षेत्र का उपयोग भारत के हितों के प्रतिकूल गतिविधियों के लिए...
Read More

पाठ्यक्रम: GS 2/अंतरराष्ट्रीय संबंध समाचार में द्वितीय भारत-ईरान-आर्मेनिया त्रिपक्षीय परामर्श (Consultations) नई दिल्ली में आयोजित किया गया। प्रमुख चर्चा बिंदु संपर्क पहल: परामर्श में अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) के अंतर्गत घनिष्ठ सहयोग को बढ़ावा देने के महत्त्व  पर बल दिया गया। इस पहल को सुगम बनाने में चाबहार बंदरगाह की भूमिका पर प्रकाश डाला...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/अर्थव्यवस्था; कृषि संदर्भ कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए एक महत्त्वपूर्ण  कदम उठाते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 1 जनवरी, 2025 से प्रति उधारकर्त्ता  संपार्श्विक/जमानत-मुक्त कृषि ऋण सीमा को ₹1.6 लाख से बढ़ाकर ₹2 लाख करने की घोषणा की है। बैंकों को संशोधित दिशानिर्देशों को शीघ्रता से लागू करने और अधिकतम पहुँच...
Read More

पाठ्यक्रम: GS3/अन्तरिक्ष संदर्भ शोधकर्त्ताओं ने ब्लैक होल के गुणों को मापने के लिए उनके चारों ओर प्रवाहित होने वाले प्रकाश पर पड़ने वाले प्रभाव (लाइट इको) का उपयोग करके एक नई विधि प्रस्तुत की है। ब्लैक होल क्या है? ब्लैक होल एक अत्यंत सघन वस्तु है जिसका गुरुत्वाकर्षण इतना प्रबल होता है कि कुछ भी,...
Read More

बिरहोर जनजाति (Birhor Tribe) पाठ्यक्रम: GS1/ समाज  समाचार में झारखंड की बिरहोर जनजाति ने बाल विवाह के विरुद्ध आंदोलन में भाग लिया। बिरहोर जनजाति का परिचय बिरहोर एक विशेष रूप से सुभेद्य जनजातीय समूह (PVTG) है। PVTGs अनुसूचित जनजातियों (STs) का एक उप-वर्गीकरण है, जिसे अन्य जनजातीय समूहों की तुलना में अधिक सुभेद्य और हाशिए...
Read More